
मफिन्स रेसिपी: आसानी से घर में बनाएं बेकरी जैसा स्पंजी मफिन्स सिर्फ पाँच मिनट में।
यह व्यंजन हर प्रान्त में प्रचलित एवं लोकप्रिय है। यह व्यंजन नाश्ते के लिए, बच्चों के टिफ़िन डब्बे में देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। यह व्यंजन को देख कर लगता होगा कि इसे तैयार करना कितना कठिन होगा, परंतु यह व्यंजन को सरलता से घर में झटपट तैयार किया जा सकता है। घर में बच्चों का जन्मदिन है, पिकनिक है या कोई अनुष्ठान है, यह व्यंजन हर समय के लिए उपयुक्त है।
इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। इसे तैयार करने के लिए बेकिंग ओवन की आवश्यकता नहीं है। साधारण माइक्रोवेव में यह व्यंजन को तैयार किया जा सकता है।
निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय एवं कॉन्टिनेंटल |
भोजन चुनाव | बेकरी / शाकाहारी |
व्यंजन नाम | मफिन्स |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 2 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 3 Mins |
कुल समय | 5 Mins |
अंश भाग / पोरशन | 4 व्यक्ति के लिए |
मफिन्स रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
मैदा | 240 gm |
शक्कर (महीन पिसी हुई) | 120 gm |
दूध | 250 ml |
तरल चॉकलेट | 4 tablespoon |
बेकिंग पाउडर | ½ teaspoon |
बेकिंग सोडा | ¼ teaspoon |
सनफ्लॉवर तेल (मैदा में मिलाने के लिए) | 60 ml |
सनफ्लॉवर तेल (सांचे में लगाने के लिए) | 1 tablespoon |
वैनिला एसेंस | 6 बूँद |
किसमिस | 20 किसमिस |
काजू (टुकड़े किये हए) | 12 काजू |
टुटिफ्रूटी | 2 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- एक गहरे बर्तन में मैदा डालें।
- बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर डालकर मैदा में मिला दें।
- सनफ्लॉवर तेल डालकर अच्छी तरह मिला दें।

- दूध डालकर मैदा में मिला दें।
- वैनिला एसेंस डालकर मिला दें।
- घोल को हिलाते रहे, बुलबुले आने पर समझना चाहिए यह मिश्रण तैयार है। घोल को अलग रखें।
- मफिन्स के सांचे में अंदर से तेल लगा दें।

- फिर 1/4 मात्रा में मिश्रण को छः सांचे में डालें। ऊपर से किशमिश, काजू, टूटीफ्रूटी डालें। (चित्र संख्या 9 को देखें)
- बाकी बचे मिश्रण में तरल चॉकलेट को मिला दें। मिश्रण को अच्छी तरह घोल दें।
- फिर 1/4 मात्रा में मिश्रण को छः सांचे में डालें। ऊपर से किशमिश, काजू, टूटीफ्रूटी डालें। (चित्र संख्या 11 को देखें)
- माइक्रोवेव को 15 सेकंड तक चलाकर गर्म कर लें।
- अब सांचे में भरे हुए मिश्रण को माइक्रोवेव में तीन मिनट तक पकने दें।

- सब मफिन में एक टूथपिक को अंदर डालकर परख लें। टूथपिक पर कुछ न चिपके तो समझना चाहिए व्यंजन पक गया है।
- इस तरह चॉकलेट वाले मिश्रण को सांचे में डालकर माइक्रोवेव में पका लें।
- गरम मफिन्स को स्टैंड के ऊपर ठंडा होने के लिए रखें।

- ठंडा होने पर सांचे से मफिन्स को निकाल लें।
- व्यंजन तैयार है। नाश्ते में चाय या कॉफी के संग परोसें।
टिप्स:
- बेकिंग पाउडर के अभाव में सिरका डालें।
- माइक्रोवेव में व्यंजन को पकाने से पहले माइक्रोवेव को कुछ सेकंड चलाकर गर्म कर लें। माइक्रोवेव के अंदर एक स्लाइस ब्रेड रख कर गरम करें।
- माइक्रोवेव में अन्य कोई भी व्यंजन की महक नहीं रहनी चाहिए जिससे यह व्यंजन की खुशबू को खराब कर दें।