
पोटैटो वेजेस रेसिपी को देखकर घर में बनाये यह स्वादिष्ट कुरकुरा व्यंजन।
यह व्यंजन को बिना ओवन के भी तैयार किया जा सकता है।
इस रेसिपी में व्यंजन को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है।
निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | इंडियन / कॉन्टिनेंटल |
भोजन चुनाव | अल्पाहार / शाकाहारी |
व्यंजन नाम | पोटैटो वेजेस |
सात्विक आहार: | हाँ |
जैन व्यंजन | नहीं |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश / पोर्शन | 2 लोगों के लिए |
पोटैटो वेजेस रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
आलू (मध्यम आलू) | 4 आलू |
कश्मीरी मिर्च पाउडर | ½ teaspoon |
लालमिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
चावल का आटा | 2 teaspoon |
ऑरेगैनो | 2 चुटकी |
बेसिल | 2 चुटकी |
रोज़मेरी | 2 चुटकी |
कालीमिर्च पाउडर | 2 चुटकी |
सिरका | 2 tablespoon |
नमक | स्वादानुसार |
सनफ्लॉवर तेल (तलने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- आलू को पानी में धो लें।
- आलू का छिलका निकाल दें।
- आलू को एक उंगली जितनी लंबी आकार में काट लें।(चित्र संख्या 3 को देखें)
- कटे हुए आलू को पानी बदल कर दो से तीन बार धो कर कुछ देर पानी में भिगोकर रखें।

- एक पैन में पानी डालें। आँच पर गर्म करें। पानी गर्म होने पर आलू के टुकड़ों को डालकर 3 मिनट तक उबाल लें।
- आँच को बंद करें। छलनी पर आलू को डालकर गर्म पानी को निकल जाने दें।
- एक गहरी कटोरी में ठंडा पानी डालें। कटे हुए आलू को ठंडे पानी में कुछ देर रखें।
- आलू बिल्कुल ठंडा हो जाने पर छलनी पर रखें। आलू से अतिरिक्त पानी को झड़ जाने दें।

- एक गहरे कटोरी में ठंडा आलू के टुकड़ो को रखें। चावल का आटा डालें।
- कश्मीरी मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो, बेसिल, रोज़मेरी, काली मिर्च पाउडर, सिरका, स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- अलग रखें।

- मध्यम आँच पर फ्राइंग पैन रखें। आलू के टुकड़े डूबने जितना तेल डालकर गर्म करें।
- आलू के टुकड़ो को सुवर्ण भूरा होने तक तलें। आँच को धीमी रखें।
- अब आलू को तेल से निकाल कर टिश्यू पेपर पर रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- आँच को बंध करें।
- व्यंजन तैयार है।
- अब ऊपर से काला नमक, चाट मसाला छिड़के।
- चटनी, सॉस, केचप, सैंडविच या नाश्ता इत्यादि के संग गरमा-गर्म परोसें।
टिप्स:
- इस व्यंजन को तैयार करने के लिए मध्यम आकार का आलू उपयोग हुआ है।
- यह व्यंजन को तैयार करने के लिए छिलके सहित आलू का उपयोग किया जा सकता है।
- इस रेसिपी की विधि से आलू तलने का परिणाम क्रिस्पी होगा। तेल को अधिक गर्म न होने दें।
- आलू काटने के बाद आलू के टुकड़ों को दो से तीन बार पानी में धो लें। अतिरिक्त स्टार्च निकल जाने दें।
- आलू को अधिक देर तक न उबालें। आलू को तुरंत गर्म पानी से निकाल लें।
- आलू के टुकड़ों को उबालने के बाद ठंडे पानी में रखना आवश्यक है। व्यंजन का परिणाम अच्छा होगा।
- आलू के टुकड़ों को तलते वक्त आँच का खास ध्यान रखें। धीमी एवं मध्यम आंच में आलू को तलने से परिणाम अच्छा आएगा।
- मधुमेह या रक्तचाप या मोटापा से पीड़ित व्यक्ति आलू से बने व्यंजन का सेवन बिकुल कम करें।
- यह व्यंजन स्टार्टर के तौर पर परोसा जा सकता है।
- सूप, सैंडविच, चाय-कॉफी इत्यादि के संग साइड डिश में परोसा जा सकता है।
- यह व्यंजन को बेक करके तैयार किया जाता है। बेक शैली विधि में तेल का उपयोग कम होगा।