कुरकुरा चकली एक पारंपरिक नमकीन अल्पाहार जो महीनों तक रहे ताज़ा | Chakli Recipe in Hindi

चकली

चकली रेसिपी के द्वारा यह महाराष्ट्रीय पारंपरिक नमकीन नाश्ता बड़ी सरलता से कभी भी तुरंत बनाया जा सकता है। यह नमकीन महारष्ट्र एवं गुजरात में बहुप्रचलित व्यंजन है। यह नमकीन को तैयार करने के लिए केवल दो मुख्य सामग्रियों का उपयोग होता है। 

यह व्यंजन व्रत के लिए, नाश्ते के लिए, बच्चों के टिफ़िन डब्बे में देने के लिए अथवा दूर सफर में ले जाने के लिए भी बहुत उपयुक्त हैं। यह व्यंजन को सरलता से घर में बहुत ही कम समय पर तैयार किया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए उपयोग होने वाली सारी सामग्रियाँ हरदम घर में उपलब्ध रहती है। 

किसी भी प्रकार के अनुष्ठान में सेवन करने के लिए यह एक उपयुक्त नमकीन अल्पाहार  है।

यह अल्पाहार को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन के वर्गीकरण

व्यंजन शैली / Cuisineमहाराष्ट्रीय / भारतीय
भोजन चुनावअल्पाहार / शाकाहारी
व्यंजन नामचकली

आहार के प्रकार

सात्विक आहारहाँ
जैन व्यंजनहाँ

रन्धनपाक समय

सामग्री तैयारी करने का समय5 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम20 Mins
कुल समय 25 Mins

सर्विंग

अंश भाग / पोरशन4 व्यक्ति के लिए

चकली रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

चावल का आटा2 cups
गेंहू का आटा1 cup
लाल मिर्च पाउडर1/2 teaspoon
हल्दी पाउडर 1 teaspoon
सफेद तिल 1 teaspoon
जीरा साबुत  1 teaspoon
नमक स्वादानुसार
घी (आटा में मिलाने के लिए) 2 tablespoon
तेल (तलने के लिए)आवश्यकता अनुसार

व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड)

Chakli Recipe Step 1
  • एक गहरे बर्तन में चावल का आटा एवं गेंहू का आटा को छानकर डालें।
  • नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
  • घी डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
  • हाथ से आटा को अच्छे से मसलकर मिलाएं।
  • मुट्ठी भर आटा को हाथ में रख कर दबाएं। दबा हुआ आटा लड्डू बन जाने पर समझना चाहिए यह मिश्रण तैयार हो गया है। (लड्डू न होने पर थोड़ा और घी मिलाएं।)
Chakli Recipe Step 2
  • लाल मिर्च पाउडर, तिल, जीरा डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
  • आटा में आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर सख्त करके गूंथ लें।
  • गूंथा हुआ आटा नरम और मुलायम होना चाहिए ।
Chakli Recipe Step 3
  • गूंथा हुआ आटा पर भीगा हुआ तौलिया रखें एवं पंद्रह मिनट तक रहने दें।
  • अब एक थाली की विपरीत भाग पर एक चम्मच सनफ्लॉवर तेल लगाकर फैला दें।
  • अब चकली बनाने के साँचे के अंदर सनफ्लॉवर तेल लगाएं जिससे फिसलन हो जाये।
  • गूंथा हुआ आटा का एक हिस्सा लेकर साँचे के अंदर भरें।
Chakli Recipe Step 4
  • थाली के ऊपर साँचे के माध्यम से कच्ची चकली तैयार करें। (चित्र संख्या 11 को देखें)।
  • पसंद अनुसार तीन या चार गोलाई बनाएं। चकली की प्रथम एवं अंतिम भागों को उँगली द्वारा हल्के से दबाकर चिपकाएं। (चित्र संख्या 12/13 को देखें)।
  • बारी-बारी से कच्ची चकली को तैयार कर लें। 
Chakli Recipe Step 5
  • मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • एक कच्चे व्यंजन को तेल में डालकर भूरा होने तक तलें।
  • करछुल से चलाकर दोनों किनारों को पलटकर तलें।
  • व्यंजन तल जाने पर गर्म तेल से निकालकर अत्यधिक तेल को झड़ने दें।
Chakli Recipe Step 6
  • व्यंजन को टिश्यू पेपर पर रखें। अत्यधिक तेल निकल जाने दें।
  • इस तरह बारी बारी सभी व्यंजन तलें।
  • कुरकुरा व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।

परोसने की विधि

  • व्यंजन को ठंडा होने दें।
  • व्यंजन को आवश्यकता अनुसार चाय नाश्ते में परोसें

भंडारण की विधि

  • हवा रहीत डिब्बे में यह व्यंजन को रखने से महीनों ताज़ा रहता है।

टिप्स:

  • व्यंजन को तलते समय आँच धीमी एवं मध्यम के बीच में रखें। 
  • घी के स्थान पर सनफ्लॉवर तेल का भी उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top