लहसुन के फायदे | Lahsun Ke Fayde In Hindi

Lahsun

प्याज़ की जाती अल्लियम परिवार में से एक प्रजाति है लहसुन। अति प्राचीन सभ्यता से लहसुन का प्रधान भूमिका रहा है।

औसधीय गुणकारक के रूप में आज भी लहसुन को प्रधानता प्राप्त है।

लहसुन मुख्यत पृथ्वी के उत्तर गोलार्ध में उगाया जाता है। 

लहसुन के कुछ प्रजातियों को इटली, फ्रांस, स्पेन, चीन जैसे देशों में संरक्षित प्रतिष्ठा प्राप्त है। सरकारी इजाज़त के बिना देश के बाहर ले जाने में पाबंदी है।

बड़े दाने वाले लहसून ठंडे मौसम वाले देशों में पाया जाता है और छोटे दाने वाले लहसुन भूमध्य रेखा के करीब के देशों में पाया जाता है।

विश्व में लहसुन का बड़ा उत्पादक चीन है और दूसरे स्थान पे भारत है। इसका मतलब चीन पूरे विश्व में 78% लहसुन का उत्पादन करता है।

लहसुन काटने से उस में मौजूद रसायन पदार्थ एलीसिन (Allicin) डाइएलिल डाइ सल्फाइड (Diallyl disulfide) और डाइ एलिल ट्राइ सल्फाइड (Dually trisulfide) नामक रसायन मिल कर विक्रिया कर लहसुन के महक़ में तीव्रता लाता है।

प्राचीन समय से लहसुन को अनेकों प्रकार से औषधि की तरह रोग,व्याधियों के उपचार करने हेतु उपयोग में लाया गया, जैसे जोड़ों के दर्द कम करने के लिए आज भी प्रयोग किये जातें हैं।

लहसुन के कुछ गुणकारी लाभ

★  लहसुन रक्त संचालन और रक्त चाप को संतुलित रखने में सहायक है। 

★ दिल की प्रक्रिया को ठीक रखने में सहायक है।

★ लहसुन का नियमित सेवन से साधारण सर्दी जुकाम को कम करता है।

★ रोज़ सुबह लहसुन के दो दाना गुनगुना गरम पानी के साथ सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माना जाता है।

★ फुंसी या मुहासों पे लहसुन को ज़रा पीस कर लेप लगाने से उसे सुखाने में सहायक होता है। दाग भी निकल जाते हुए पाया गया है।

★ लहसुन को पीस कर सर में लगाने से बालों को मजबूती मिलता है। खुश्की को कम करता है और बालों का झड़ना भी कम करते देखा गया है।

★ त्वचा पे होने वाली फंगल बीमारियों को प्रतिरोध करने में सहायक है।

★ लहसुन भूख को बढ़ाने में सहायक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top