आम मसूर दाल रेसिपी | Aam Masoor dal recipe in Hindi

Aam Masoor Dal Recipe Final Step

आम मसूर दाल रेसिपी देखकर तैयार करें यह व्यंजन।

यह व्यंजन पश्चिम बंगाल प्रदेश की एक प्रचलित खाद्य है। गर्मी के मौसम में यह व्यंजन को हर किसी के घर में सेवन किया जाता है। कच्चे आम का खट्टा स्वाद और दाल की मिठास मिलकर यह व्यंजन को एक अद्भुत स्वाद प्रदान करता है। यह व्यंजन को कम समय पर सरलता से तैयार किया जा सकता है।

निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:

व्यंजन विधि/ Cuisineपश्चिम बंगाल / पूर्व भारतीय
भोजन चुनाव  शाकाहारी / मुख्य भोजन
व्यंजनआम मसूर दाल
सात्विक आहार हाँ
जैन भोजनहाँ
सामग्री तैयार करने का समय5 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम20 Mins
अंश :4 व्यक्ति के लिए

आम मसूर दाल रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

मसूर दाल250 gm / 1 कप
कच्चा आम / कैरी100 gm / 1 छोटा आम
हल्दी पाउडर½ teaspoon
लाल मिर्च पाउडर⅓ teaspoon
नमकस्वादानुसार
पानी 800 ml / आवश्यकता अनुसार
तड़का के लिए
साबुत लाल मिर्च   1 मिर्च
तेज़ पत्ता 1 तेज़ पत्ता
पांच फोरन ½ teaspoon
सरसों तेल / घी1 tablespoon

विधि (प्रिपरेशन मेथड)

Aam Masoor dal recipe Step 1
  • दाल को एक गहरे कटोरी में डालें। पानी डाल दें। 
  • दाल को पानी से अच्छी तरह धो लें। 
  • दाल को पानी में भिगोकर रखें।
  • आँच पर प्रेशर कुकर में पानी गर्म करें। पानी उबलने पर दाल को कुकर में डाल दें।
  • प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें। आँच को पूर्ण रखें।
  • प्रेशर कुकर में 2 विस्सल आने तक दाल को पकने दें।
  • कच्चे आम को धो कर डंडी के भाग को काट दें। आम को बीच से काटे।
Aam Masoor dal recipe Recipe Step 2
  • आम का छिलका निकाल कर अलग कर दें। आम को पतले लंबे आकार में काट लें। अलग रखें।
  • आँच को बंद करें। कुकर के ढक्कन को कुछ देर बाद खोलें। 
  • कुकर में आवश्यकता अनुसार या 2 कप पानी डालें।
Aam Masoor dal recipe Step 3
  • दाल को घोल कर मिला दें।
  • हल्दी डालें।
  • कटे हुए आम डाल दें।
  • दाल में तड़का लगाने के लिए एक डाबु में 1 टीस्पून घी डालें। मध्यम आंच रखें।
  • घी गर्म होने पर साबुत लाल मिर्च, तेज़ पत्ता, पांच फोरन डालकर  चटकने दें।दाल के ऊपर डालकर तड़का लगा दें।
Aam Masoor Dal Recipe Step 4
  • आवश्यकता अनुसार नमक डालकर मिला दें।
  • मध्यम आंच पर दाल को कुछ देर उबालें।
  • दाल तैयार है। आंच को बंद करें। स्वाद को संतुलित करें।
  • गरमा गर्म परोसें चावल, रोटी या पराठा के साथ।

टिप्स:

  • दाल को उबालने से पहले साधारण पानी में कच्ची दाल को कम से कम आधे घंटे तक  भिगोकर रखें।
  • दाल में मौजूद धूल को पूरी तरह निकालने के लिए दाल को पानी बदल कर कई बार धो लें। 
  • ध्यान रहे, दाल धोते समय पानी में जब तक झाग आएगा तब तक दाल को पानी बदल कर धो लेना है। 
  • कुकर में दाल उबालने से दाल गाढ़ी और मुलायम बनती है। साधारण बर्तन में दाल को उबालने से दरदरी और पतले गठन की होती है।
  • यह दाल का गठन और घनत्व पतला होता है।
  • दाल में आम डालने के बाद अधिक देर तक उबालने से स्वाद में अधिक खट्टापन होगा। 
  • दाल उबालते समय अपने आप झाग और उफान आता है। इसे कम करने के लिए थोड़ा तेल या घी ऊपर से डाल दें।
  • प्रेशर कुकर में दाल उबालने से पहले ढक्कन के अंदर भाग में और विस्सल के भाग में थोड़ा तेल लगा दें। कुकर को साफ करने में आसानी होगी।
Scroll to Top