
आम पन्ना रेसिपी देख कर तैयार करें यह पेय। गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम का आगमन होता है। यह फल कच्चा हो या पक्का, दोनों ही सूरत में यह सेवन के लिए उपयुक्त है। गर्मी में लू से बचने के लिए यह पेय का सेवन करना लाभकारी है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है।
कच्चे आम के शरबत बनाने की विधि सदियों से चली आ रही है। बचपन में हमने देखा है किस तरह हमारी दादी माँ इसे कोयले की आग में जलाकर फिर शरबत तैयार करने के लिए उपयोग करती थीं। आम को जलाने पर एक भीनी खुशबू निकलती है जो इस पेय को एक खास पहचान दिलाती है।
शरबत तैयार करने के लिए आम को उबालकर भी उपयोग किया जाता है।
यहाँ पर कच्चे आम यानी कैरी को गैस की चूल्हे पर थोड़ी देर जलाकर फिर उबाल लिया गया है।
यह पेय को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / ठंड पेय |
व्यंजन नाम: | आम पन्ना / कैरी शरबत |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन भोजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
कुल समय | 20 mins |
अंश / पोर्शन | 8 व्यक्ति के लिए |
आम पन्ना रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
कच्चा आम / केरी | 150 gm / 3 आम |
शक्कर | 8 tablespoon |
काली मिर्च पाउडर | 1 teaspoon |
काला नमक / सेंधा नमक | स्वाद अनुसार |
पानी | 1 लीटर / आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- कच्चे आम को पानी में धो लें। आम के ऊपर लगे हुए पानी को कपड़े से पोंछ दें।
- धीमी आंच पर जाली के ऊपर आम को रख कर 5 मिनट तक भूनें।
- आम नरम होने पर आँच को बंद करें।
- कुकर में पानी डालें। भुने हुए आम को कुकर में डालें।

- कुकर के पानी गर्म होने पर ढक्कन लगा दें। 2 विस्सल आने तक उबालें।
- कुकर ठंडा होने पर आम को निकाल लें।
- एक गहरी कटोरी में आम को रखें। छिलका निकाल दें।
- कटोरी में एक कप पानी डालें। छिलके से आम के गूदा को पानी में घोलकर निकाल लें। फिर छिलके को अलग कर दें।
- आम के गुठली से आम के गूदा को मसल कर निकाल लें।

- गुठली को अलग कर दें।
- आम वाला पानी को छलनी में डालकर छान लें।
- छिलका टुकड़ो को निकाल कर अलग कर दें।

- मिक्सर जार में शक्कर डालें।
- आम के पानी में काली मिर्च, काला नमक डालें।
- आम पानी को मिक्सर जार में डालें। कुछ देर तक मिक्सर को चलाकर पानी को घोल दें।
- मिक्सर से निकाल कर आम पानी को गहरे कटोरी में डालें।
- शेष पानी को मिला दें। स्वाद को परख लें। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।

- बर्फ डालें। पेय तैयार है।