आम पन्ना रेसिपी | Aam Panna Recipe in Hindi

Aam Panna Recipe Final Step

आम पन्ना रेसिपी देख कर तैयार करें यह पेय। गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम का आगमन होता है। यह फल कच्चा हो या पक्का, दोनों ही सूरत में यह सेवन के लिए उपयुक्त है।  गर्मी में लू से बचने के लिए यह पेय का सेवन करना लाभकारी है। इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है।
कच्चे आम के शरबत बनाने की विधि सदियों से चली आ रही है। बचपन में हमने देखा है किस तरह हमारी दादी माँ इसे कोयले की आग में जलाकर फिर शरबत तैयार करने के लिए उपयोग करती थीं। आम को जलाने पर एक भीनी खुशबू निकलती है जो इस पेय को एक खास पहचान दिलाती है।

शरबत तैयार करने के लिए आम को उबालकर भी उपयोग किया जाता है।

यहाँ पर कच्चे आम यानी कैरी को गैस की चूल्हे पर थोड़ी देर जलाकर फिर उबाल लिया गया है।

यह पेय को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली / Cuisineभारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी / ठंड पेय
व्यंजन नाम:आम पन्ना / कैरी शरबत
सात्विक आहारहाँ 
जैन भोजनहाँ
सामग्री तैयारी करने का समय5 Mins 
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम15 Mins
कुल समय20 mins
अंश / पोर्शन8 व्यक्ति के लिए

आम पन्ना रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

कच्चा आम / केरी150 gm / 3 आम
शक्कर  8 tablespoon
काली मिर्च पाउडर 1 teaspoon
काला नमक / सेंधा नमकस्वाद अनुसार
पानी   1 लीटर / आवश्यकता अनुसार

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Aam Panna Recipe Step 1
  • कच्चे आम को पानी में धो लें। आम के ऊपर लगे हुए पानी को कपड़े से पोंछ दें।
  • धीमी आंच पर जाली के ऊपर आम को रख कर 5 मिनट तक भूनें। 
  • आम नरम होने पर आँच को बंद करें।
  • कुकर में पानी डालें। भुने हुए आम को कुकर में डालें।
Aam Panna Recipe Step 2
  • कुकर के पानी गर्म होने पर ढक्कन लगा दें। 2 विस्सल आने तक उबालें।
  •  कुकर ठंडा होने पर आम को निकाल लें।
  • एक गहरी कटोरी में आम को रखें। छिलका निकाल दें।
  • कटोरी में एक कप पानी डालें। छिलके से आम के गूदा को पानी में घोलकर निकाल लें। फिर छिलके को अलग कर दें।
  • आम के गुठली से आम के गूदा को मसल कर निकाल लें। 
Aam Panna Recipe Step 3
  • गुठली को अलग कर दें।
  • आम वाला पानी को छलनी में डालकर छान लें।
  • छिलका टुकड़ो को निकाल कर अलग कर दें।
Aam Panna Recipe Step 4
  • मिक्सर जार में शक्कर डालें।
  • आम के पानी में काली मिर्च, काला नमक डालें।
  • आम पानी को मिक्सर जार में डालें। कुछ देर तक मिक्सर को चलाकर पानी को घोल दें।
  • मिक्सर से निकाल कर आम पानी को गहरे कटोरी में डालें।
  • शेष पानी को मिला दें। स्वाद को परख लें। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।
आम पन्ना रेसिपी
  • बर्फ डालें। पेय तैयार है। 
Scroll to Top