
आलू भुजिया सेव रेसिपी देख कर तैयार करे यह व्यंजन।
अल्पाहार श्रेणी में यह व्यंजन बहुत अधिक प्रचलित है। हर किसी के घर पर यह व्यंजन को बड़े चाव के साथ सेवन किया जाता है।
अब यह व्यंजन को हलवाई की दुकान से लेने की आवश्यकता नहीं।यहां पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / अल्पाहार |
व्यंजन नाम | आलू भुजिया सेव |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
कुल समय | 25 mins |
अंश / पोर्शन | 6 लोगों के लिए |
आलू भुजिया सेव रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
आलू (उबले हुए) | 400 gm |
बेसन | 200 gm |
चावल का आटा | 2 tablespoon |
लाल मिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
जीरा पाउडर | ½ teaspoon |
धनिया पाउडर | 1 teaspoon |
आमचूर पाउडर | 1 teaspoon |
खाने का सोडा | ¼ teaspoon |
हींग | ⅓ teaspoon |
काला नमक | स्वादानुसार |
सादा नमक | स्वादानुसार |
सनफ्लावर तेल (गुथे हुए बेसन पर लगाने के लिए) | 1 tablespoon |
सनफ्लावर तेल (तलने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- आलू को उबालकर पका लें। ठंडा होने पर छिलका निकाल कर अलग कर दें।
- एक गहरी कटोरी में आलू को कद्दूकस कर लें।
- कटोरी में बेसन डालें। चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा, धनिया, नमक, आमचूर पाउडर, खाने का सोडा, काला नमक मिला दें।

- आलू, बेसन, चावल का आटा, मसाला को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम कर गूंथ लें। (पानी का उपयोग बिल्कुल न करें)।
- गूंथा हुआ आटा को कुछ देर तक रहने दें।
- सेव बनाने वाली मशीन के अंदर के भाग में और बारीक जाली पर तेल लगा दें।
- बारीक जाली को मशीन के अंदर डालकर स्थिर कर दें।

- हाथ पर थोड़ा तेल लगा लें। गुथे हुए आटे से थोड़ा आटा लेकर सेव बनाने वाली मशीन के अंदर डालें। मशीन की ढक्कन को कसकर बंद करें।
- मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
- तेल गर्म होने पर मशीन को दबाकर कढ़ाई पर कच्चे सेव को डालकर सुवर्ण भूरा होने तक तलें। (कढ़ाई छोटी होने पर एक बार में अधिक सेव न डालें)।
- सेव तल जाने पर छलनी से ऊपर रख कर तेल को झड़ने दें।

- सेव को टिश्यू पेपर पर रखें। अत्यधिक तेल निकल जाने दें।
- इस तरह सारे सेव तलें। आँच को बंद करें।
- सेव ठंडी होने पर उसे तोड़कर छोटे छोटे टुकड़े कर दें।
- कुरकुरे आलू भुजिया सेव तैयार है।
- हवा रहित डिब्बे में भरकर रखें।
- चाय नाश्ते के साथ परोसें।
टिप्सः
- आलू, बेसन का आटा गूंथते वक्त पानी का उपयोग न करें। आलू में बेसन को मिलाना है
- गूंथने के बाद यह आटा चिपचिपा होता है। आटा पर तेल लगा दें।
- व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें।
- पसंद अनुसार सुखाया हुआ पुदिना पत्ता को पीसकर मिलाया जा सकता है। आटा गूंथते समय पुदिना मिला दें।
- बच्चों का ध्यान रखते हुए तीखे मसाले का उपयोग कम करें। उपयोग करते समय चाट मसाला या अन्य मसाला मिलाया जा सकता है।
- लंबे समय तक रखने के लिए हवा रहित डिब्बे में रखें।