झटपट बनाइये अनोखा मनमोहक चटपटा दक्षिणी नाश्ता अम्मिनी कोज़हूकट्टी | Ammini kozhukattai Recipe in Hindi

Ammini kozhukattai Recipe Final Step

अम्मिनी कोज़हूकट्टी रेसिपी से झटपट तैयार करें यह स्वादिष्ट व्यंजन। यह दक्षिण भारतीय व्यंजन को बहुत ही कम समय में तुरंत तैयार किया जा सकता है। 

इस व्यंजन को पकाने के लिए पानी की भाँप का उपयोग किया जाता है। तेल की आवश्यकता बिल्कुल नहीं पड़ती। चावल के आटे को गर्म पानी से गूंथ कर छोटे छोटे गोल तैयार किये जाते है। फिर कुकर में रख कर भाँप में पका देना है।

यह व्यंजन बिना तेल के पकाया जाता है, इसलिए स्वास्थ के लिए अत्यंत लाभदायक है।

पसंद अनुसार इसे सांभर, चटनी के साथ सेवन किया जाता है। चटपटा करने के लिए यह व्यंजन को थोड़ा तेल में मसाला भूनकर मिलाया जा सकता है।

यहाँ इस रेसिपी में बिल्कुल सरल विधि बताई जा रही है। 

निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें।

व्यंजन विधि/ Cuisineदक्षिण भारतीय / भारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी
व्यंजन  नाम/ व्यंजनअम्मिनी कोज़हूकट्टी
भोजन प्रकार   नाश्ता
सात्विक आहारहाँ
जैन भोजनहाँ
सामग्री तैयार करने का समय15 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम30 Mins
कुल समय 35 Mins
अंश4 व्यक्तियों के लिए

अम्मिनी कोज़हूकट्टी रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

 सामग्री मात्रा
आटा गूंथने के लिए सामग्री
चावल 400 gm
नमकस्वादानुसार
गर्म पानीआवश्यकता अनुसार
भाँप में पकाने के लिए
तेल (हाथ और कुकर के तश्तरी में लगाने के लिए)1 teaspoon
पानी (कुकर में डालने के लिए)आवश्यकता अनुसार
फ्राइंग पैन में तेल और मसाला से पकाने के लिए
साबुत जीरा½  teaspoon
सरसों½ teaspoon
करी पत्ता20 पत्तें 
गन पाउडर4 tablespoon
तेल3 teaspoon

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Ammini kozhukattai Recipe Step 1
  • चावल को मिक्सर में डालकर महीन कर पीस आटा तैयार कर लें।
  • आटा में स्वादानुसार नमक मिलाएं।
Ammini kozhukattai Recipe Step 2
  • आटा में गर्म पानी डालकर चम्मच से मिला दें।
  • पानी ठंडा होने पर आटा को नर्म सख्त कर गूंथ लें। अलग रखें।
  • कुकर में पानी डालें। एक निम्बू का छिलका डाल दें। कुकर ढक्कन में तेल लगा दें। ढक्कन लगा दें। मध्यम आंच पर पानी को गर्म होने दें।
Ammini kozhukattai Recipe Step 3
  • कुकर के जाली में तेल लगा दें। अलग रखें।
  • हाथ में तेल लगा लें। आटा का छोटा छोटा गोल लोई बना लें।
  • कुछ लोई को गोल रखें। कुछ लोई को चम्मच से बीच में दबा दें। (चित्र संख्या 11, 12 को देखें)।
Ammini kozhukattai Recipe Step 4
  • अब सारे लोई को जाली में रख कर कुकर में रख दें। अब ढक्कन बंद कर दें और पांच मिनट तक पकने दें।
  • आँच को पूर्ण बढ़ा दें और पांच मिनट तक भांप में पकने दें।
  • पक जाने पर सब गोला (बॉल) को अलग बर्तन पर रखें।
  • फ्राइंग पैन को आँच मध्यम आंच पर रखें। तेल डालकर गर्म करें। जीरा, सरसों डालकर चटकने दें। करी पत्ता डालें।
Ammini kozhukattai Recipe Step 5
  • अब सारे चावल के गोलों (बॉल) को फ्राइंग पैन में डालकर हल्का तल भून लें।
  • फ्राइंग पैन में गन पाउडर डालकर चावल के गोलों (बॉल) में अच्छी तरह मिला दें।
  • स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
  • आँच बंध करें।
  • गरमा गर्म परोसें चटनी, सांभर के साथ।

टिप्स:

  • अधिक देर तक चावल के गोलों (बॉल्स) को न पकाएं। इससे व्यंजन सख्त हो सकता है।
  • प्रेशर कुकर में भी यह व्यंजन बनाया जा सकता है। कुकर की सिटी को न लगाएं।
  • कुकर में निम्बू का छिलका डालने से कुकर के अंदर में काला दाग नहीं होता।
  • यह व्यंजन को नाश्ता या फिर कोई भी मुख्य भोजन में परोसा जा सकता है।
  • व्यंजन  को खुले हवा में न रखें, सख्त हो सकता है। 
  • डाइटिंग करने वाले व्यक्ति के लिए यह व्यंजन उत्तम है।
  • पसंद अनुसार प्याज़ या अन्य सब्ज़ी मिलाई जा सकती है।
  • सात्विक भोजन में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
  • जैन भोजन में प्याज, लहसुन, जड़ या कंद वाली सब्ज़ीयों का उपयोग न करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top