अवियल रेसिपी | Avial Recipe in Hindi |

अवियल
अवियल

अवियल केरल प्रदेश के कई स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक अति प्रचलित व्यंजन है। जिसमे विभिन्न प्रकार के सब्ज़ियों को इकट्ठा मिलाकर पकाया जाता है। अवियल व्यंजन बनाने के लिए नियमित रूप से कोई विधि नही होता है। मसालों का भी इस्तेमाल न के बराबर होता है।

कहा जाता है के महाभारत के युग में पांडवगण जब वनवास में थे तब भोजन बनाने के लिए पांडव भाइयों को बारी- बारी से यह दायित्व का पालन करना होता था। मझले भाई भीम जितने खाने के शौकीन थे उतना ही खाना बनाने में भी कुशल थे। जंगल में रहते समय पांडव भाइयों को हर दिन भोजन सामग्री ढूंढ के लाना पड़ता था। कभी शिकार करते थे तो कभी फल, सब्ज़ी, कंद या मूल इकट्ठा कर लाते थे। भीम भैया फिर सब सब्ज़ियों को एक साथ मिलाकर यह व्यंजन बना लेते थे।

भोजन को जल्दी बनाने के लिए सब्ज़ियों को कोई भी अनियमित आकार में काटकर फिर सारे मसालों को  मिलाकर एक साथ उबालकर भीम भैया बनाते थे यह पौष्टिक व्यंजन।महाभारत से हमें पता चलता है कि भीम भैया से भूख बर्दाश्त नही होता था ।तो वे जल्दी में झटपट खाना बनाने का यह तरकीब निकाला होगा।

आज भी यह व्यंजन उसी तरह ही बनता है। आज तक शायद ही ऐसा कोई व्यंजन होगा जिसमें कच्चा केला, सुरन,बैगन, फली,नारियल या कोई भी मन चाही सब्ज़ी एक साथ मिलाया जाता हो। इस से हमें यह भी पता चलता है कि जीवन धारण करने के लिए पांडव भाइयों को जंगल में जो सामग्री मिलता उसी से वे अपना भोजन बना लेते थे।

सब्ज़ियों को कोई भी आकार में काटें या फिर लंबी आकार में काटें अवियल कैसे भी बनाया जा सकता है।

अब न पांडव हैं और न भीम भैया हैं पर, उनकी रेसिपी है। तो चलिए बनाते हैं अवियल।

निम्न में दिए हुए रेसिपी विधि को अनुसरण करें।

व्यंजन शैली /Cuisineदक्षिण भारतीय (केरल)
भोजन चुनावशाकाहारी
व्यंजनअवियल (सब्ज़ी मुख्य भोज)
जैन व्यंजननहीं
सामग्री तैयार करने का समय15   Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम20 Mins
सामग्रीमात्रा
ड्रम स्टिकस/साजन की फली2 sticks
बैगन100 gm
सुरन100 gm
हरा केला(कच्चा)2no/130 gm
पेठा कद्दू100 gm
कुम्हड़ा(भोपला)100 gm
गाजर100 gm
नारियल तेल/ घी5- 10 ml
हरा मिर्ची 2 nos.
हल्दी पाउडर। 1-2 teaspoon
जीरा अक्खा1 चम्मच
दही या कच्चा आम। 100 gm
करी पत्ता 10-15 पत्तें 
नमकस्वाद अनुसार
नारियल कच्चा100 gm

निम्न में दिए हुए रेसिपी विधि को अनुसरण करें;

नारियल पेस्ट :

Avail Recipe Step 1

Avail Recipe Step 2

● नारियल, 2 हरा मिर्च और अक्खा जीरा को मिलाकर मिक्सी में पेस्ट बना लें। एक बर्तन पे रख दें।

अवियल की विधि:

Avail Recipe Step 3

Avail Recipe Step 4

● सारे सब्ज़ियों को अच्छी तरह धो कर पानी से निकाल लें।

● सब्ज़ियों को एक उंगली जितना लंबे और मोटे आकार में काट लें (बैटन शेप)।

● देर से पकने वाली सब्ज़ियों को पहले (साजन फली, सुरन इत्यादि) 150ml (या फिर ज़रूरत अनुसार पानी) गरम पानी में नमक, हल्दी मिलाकर उबाल लें। यह सब्ज़ी थोड़ी नरम हो जाय तब बाकी सब सब्ज़ी मिला दें और पकने दें।

Avail Recipe Step 4

● सब्ज़ी उबालते हुए जब नरम हो जाएं, पानी ज़रा सुख जाये तब पिसी हुई नारियल पेस्ट मिला दें।

धीमी आंच में 5-10 मिनट सब्ज़ियों को पकने दें।

● दही को फेंट कर मिला दें (चित्र संख्या 10)। करी पत्ता मिला दें।

Avail Recipe Step 5

● स्वाद अनुसार नमक मिला दें।

● नारियल तेल या घी डालकर मिला दें। आग बंद कर दें। अवियल तैयार है।

● गरम-गरम अवियल चावल या पराठे के साथ परोसें।

टिप्सः

● अवियल बनाने के लिए सब्ज़ियों को कोई भी अनियमित आकार से काट सकतें हैं। अपने मनपसंद से कोई भी सब्ज़ी को मिलाया जा सकता है।

 ● नारियल को पीसने से पहले उसका भूरा-काला छिलका हमेशा निकाल लें।(चित्र संख्या 2 को देखें)।

● सब्ज़ियों को पकाते समय ज्यादा गलने न दें।

नारियल तेल न मिलने पर या फिर पसंद न होने पर घी का इस्तेमाल करें। घी से भी स्वाद और खुशबू अच्छी आती है। 

● अवियल व्यंजन में साधारण तौर पर विभिन्न प्रकार के मसालों का प्रयोग नहीं होता हैं। पर अपने स्वाद के अनुसार मसालों का प्रयोग करने में कोई पाबंदी भी नहीं है।

बेंगली भोजन शैली की व्यंजन शुक्तो से यह दक्षिणी व्यंजन अवियल के साथ कुछ सादृश्य मेल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top