ऐसे बनाएं आगरा की प्रसिद्ध बेड़मी पूरी रेसिपी | Bedmi poori Recipe in Hindi

बेड़मी पूरी चित्र 2

ऐसे बनाएं आगरा की प्रसिद्ध बेड़मी पूरी रेसिपी १७ आकर्षक चित्र श्रृंखला के साथ बिल्कुल सरल विधि।

आगरा की प्रसिद्ध बेड़ई पूरी रेसिपी की बिल्कुल सरल विधि स्टेप बाय स्टेप १७ आकर्षक चित्र श्रृंखला के संग। 

बेड़मी पूरी रेसिपी को देख कर तैयार करें अगरा शहर का यह लोकप्रिय व्यंजन। रोज़ के भोजन में, व्रत या त्योहारों में इस पूरी का सेवन किया जाता है।

मेरी नौकरी के सिलसिले से काफी सालों तक आगरा में मेरा रहना हुआ। मेरा मकान कलेक्टर निवास के बिल्कुल पास हुआ करता था। वहाँ से पैदल चलने वाली दूरी में ही देवीलाल हलवाई की दुकान है। वक़्त मिलने पर वहाँ जाकर दुनिया का स्वादिष्ट बेड़ई सब्ज़ी खाया करता था। फिर सबके लिए लेकर घर पर भी लेकर जाता था। 

बेड़ई को बेड़मी भी कहा जाता है। दोनों नाम एक ही व्यंजन के है। प्रधानतः आगरा से मथुरा और वृंदावन तक यह व्यंजन उपलब्ध रहता है। इस व्यंजन के संग तीखी चटपटी आलू की सब्ज़ी भी परोसी जाती है।

इस रेसिपी में पूरी तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली / Cuisineउत्तर भारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी / मुख्य भोज
व्यंजन नाम बेड़मी पूरी / बेड़ई
सात्विक आहारहाँ
जैन व्यंजनहाँ
उड़द दाल भिगोने का समय1 hr
सामग्री तैयारी करने का समय15 Mins 
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम15 Mins
अंश भाग/पोरशन4 लोगों के लिए 

सामग्री  | Ingredients

आटा 400 gm
सादा उड़द दाल150 gm
सूजी100 gm
हींग चूर्ण½  teaspoon
धनिया पाउडर   2 teaspoon
लाल मिर्च पाउडर     ½ teaspoon
हरी मिर्च(बीज निकली हुई)2 मिर्च  
गर्म मसाला¼ teaspoon
नमकस्वाद अनुसार
सनफ्लॉवर तेल2 tablespoon
पानी  आवश्यकता अनुसार
तलने के लिए:
सनफ्लॉवर तेल आवश्यकता अनुसार

विधि (प्रिपरेशन मेथड)

Bedmi poori Recipe Step 1
  • उड़द दाल और हरी मिर्च को मिक्सर में पीस लें। थोड़ा दरदरा पिसें। अलग रखें।
  • आटा में सूजी डालें। मिला दें।
  • अब आटा में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग पाउडर, नमक मिला दें।
  • आटा में एक टेबल स्पून तेल डालकर मिला दें।
Bedmi poori Recipe Step 2
  • आटा में पिसी हुई उड़द दाल को मिला दें।
  • अब आवश्यकता अनुसार पानी डालें।
  • आटा को सख्त कर गूंथे।
  • गूंथा हुआ आटा पर ½ टेबलस्पून तेल लगा दें।
  • आटा को गोल आकार कर रखें।
Bedmi poori  Recipe Step 3
  • गूंथे हुए आटा को एक भीगे कपड़े से ढक दें। आधे घंटे तक रहने दें।
  • अब आटा के ऊपर से कपड़ा हटा दें। आटा पर ½ टेबलस्पून तेल डालकर फिर से गूंथ लें।
  • अब समान वजन का एक-एक लोई बना लें। लोई लगभग 25 से 30 gm करना है।
  • चकला और बेलन पर थोड़ा तेल लगाएं।
  • अब चकला-बेलन से लोई का गोल पूरी आकार में बेल लें। पूरी बेलते वक्त आवश्यकता अनुसार तेल का इस्तेमाल करें।
  • कच्ची पुरीयों को एक थाली पे रखें।
Bedmi poori Recipe Step 4
  • मध्यम आँच पर एक गहरी कढ़ाई पे पूरी डूबने अनुसार तेल गर्म करें।
  • कच्चा पूरी को एक-एक कर कढ़ाई में डालकर तलें।
  • पूरी की सतह जब उभरकर आये, पूरी पे भूरा लाल रंग आने लगे तब समझना चाहिए कि यह पक गई है।
  • छलनी से पूरी को तेल के ऊपर उठाएं। पूरी की अतिरिक्त तेल को कढ़ाई में बह जानें दें (चित्र संख्या 15 को देखें)।
  • तली हुई पूरी को एक थाली पर टिश्यू पेपर में रखें। पूरी से अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
  • इस तरह सारी पूरियां तल लें।
  • आँच को बंद करें
 बेड़मी पूरी
 बेड़मी पूरी
  • पूरी तैयार है।
  • गरमा गर्म परोसें सब्ज़ी के साथ।

टिप्स:

  • यह पूरी मूंग दाल मिलाकर भी बनाई जा सकती है।
  • यह पूरी को तलने के लिए घी का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • अधिक ख़स्ता परिणाम पूरी के लिए आटा में 2 चुटकी मीठी सोडा मिलाएं।
  • अच्छे परिणाम के लिए पूरीयों को सदा पतला बेलें।
  • पूरी बेलते समय चकले पे छिड़कने के लिए आटा या मैदा का इस्तेमाल न करें। आटा या मैदा लगाने से तेल काला पड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें।

 

Scroll to Top