ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट बीट इडली रेसिपी | Beet Idli Recipe In Hindi

ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट बीट इडली स्टेप बाई स्टेप ११ चित्र श्रृंखला सहित। यह व्यंजन बच्चों को खास पसंद आता है। यह तैयार करना भी सरल है। पकने में ज़्यादा वक़्त भी नहीं लगता।कच्चे घोल में बीट पेस्ट मिला दें। साँचे में कच्चा घोल को डाल दें। कुकर की भाँप में पका लें। तेल की आवश्यकता बिल्कुल नहीं पड़ती। रंग और स्वाद दोनों ही सबको पसंद आएंगे। यह व्यंजन तेल के बिना तैयार होने के कारण स्वास्थ के लिए भी अत्यंत लाभदायक है।

बीट इडली

इस व्यंजन को तैयार करने के लिए चावल और दाल से बनाया हुआ कच्चा घोल या बैटर की आवश्यकता होती है। यह आजकल बाजार में भी उपलब्ध है। पर अब कच्चा घोल के लिए भी बाजार जाने की ज़रूरत नहीं, बल्कि अब खुद ही घर में बनाएं। बैटर रेसिपी को देख कर घोल तैयार करना बहुत सरल है।

यहाँ इस रेसिपी में बिल्कुल सरल विधि बताई जा रही है। रेसिपी को अनुसरण कर के घर में ही आसानी से बनाई जा सकती है बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसी इडली

निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:

  • व्यंजन विधि/ Cuisine:  दक्षिण भारतीय / भारतीय
  • भोजन चुनाव : शाकाहारी
  • व्यंजन  नाम/ व्यंजन:  बीट  इडली   
  • सात्विक आहार: हाँ                                                   
  • जैन भोजन: नहीं
  • सामग्री तैयार करने का समय: 10 mins
  • पकाने का समय/ कुकिंग टाइम:  30 mins

( एक खेप में इडली को पकने में 10 से 12 मिनट लगता है )

सामग्री |Ingredientsमात्रा
इडली बैटर / कच्चा घोल            500 gm
बीट (मुलायम पेस्ट)         2 tablespoon
नमक                       स्वादानुसार
पानी                         आवश्यकता अनुसार

(कुकर में डालने के लिए)

विधि:

बीट इडली 1
  • तैयार किया हुआ बैटर / कच्चा घोल को एक गहरे बर्तन में रखें।
  • एक छोटे आकार के बीट मुलायम कर पीस लें।
  • कच्चे घोल में बीट पेस्ट को मिला दें।
  • बर्तन को एक तरफ रखें।
बीट इडली 2
  • कुकर में पानी डालें। एक निम्बू का छिलका डाल दें।
  • अधिक आँच रखें। कुकर के पानी को उबलने दें।
  • कटोरियों में तेल लगा दें।
  • कच्चे घोल को कटोरी में समान मात्रा में डाल दें।
बीट इडली 3
  • अब सारी कटोरियों को कुकर में रख दें।
  • कुकर के ढक्कन में तेल लगा दें।
  • अब ढक्कन को बंध कर दें।
  • आँच को पूर्ण बढ़ा दें।
  • 10 से 12 मिनट तक भांप में पकने दें।
  • आँच बंध करें।
  • कटोरियों को कुकर से बाहर निकालें।
  • ठंडा होने दें। 
  • कटोरियों से इडलियों को निकाल लें।
  • अब इडलियों को एक गहरे बर्तन में रख कर ढक दें।
  • भोजन के वक्त चटनी, सांभर के संग परोसें।

टिप्स:

  • घोल ठीक से फरमेंट होने पर इडली स्पॉन्ज, छिद्रपूर्ण होगी।
  • बीट के कारण इडली की रंग बैंगनी गुलाबी होगी।
  • अतिरिक्त बीट पेस्ट कच्चे घोल में मिलाने पर इडली का परिणाम ज़रा गीली होगी। यह एक आम बात है पर, ध्यान रखें।
  • अधिक देर तक घोल को कुकर में न उबालें। इससे इडली सख्त हो सकती है।
  • कच्चे घोल में किण्वन (फर्मेंटेशन) की कमी होने पर रेगुलर एनो का प्रयोग करें। 1 kg घोल में 5 gm (एक सैचेट) उपयोग करें। व्यंजन का परिणाम मुलायाम होगा। 
  • एनो मिलाया हुआ कच्चे घोल को तुरंत पकने के लिए कुकर में रखें।
  • प्रेशर कुकर में भी यह व्यंजन बनाया जा सकता है। कुकर की सिटी को न लगाएं।
  • कुकर में निम्बू का छिलका डालने से कुकर के अंदर में काला दाग नहीं होता।
  • बीट के उज्वल रंग बनाएं रखने के लिए बीट पेस्ट में एक चुटकी खाने का सोडा मिलाएं। (वैकल्पिक)। यह कच्चे घोल में मिलाना है।
  • यह व्यंजन को नाश्ता या फिर कोई भी मुख्य भोजन में परोसा जा सकता है।
  • इडली को खुली हवा में न रखें। 
  • डाइटिंग करने वाले व्यक्ति के लिए यह व्यंजन उत्तम है।

Scroll to Top