खीरा से जुड़ी कुछ कही अनकही बातें | Benefits of cucumber in Hindi

खीरा

परिचय

पूरे विश्व में खीरा जैसा जनप्रिय शायद ही कोई फल या सब्जी है। आम तौर पर इसे कच्चा ही सेवन किया जाता है। वानस्पतिक विज्ञान के अनुसार यह बेरी परिवार से जुड़ा हुआ फल है। परंतु आम तौर पर इसे सब्ज़ी समझ जाता है। यह तरबूज, टमाटर, के परिवार से जुड़ा हुआ है।

इसका वैज्ञानिक नाम ककमिस लटीवस (Cucumis Sativus) है।

यह फल रेंगनेवाले बेल वाले पौधे पर उगता है जो हरे रंग वाला, बेलनाकार जैसा दिखता है। यह अधिक से अधिक चौबीस इंच तक लंबा एवं चार इंच तक की व्यास होता है। 

यह पित्त नाशक है एवं कफ तथा वात वृद्धि कारक है। इसकी प्रकृति विलम्ब से पचने वाली सब्जियों की श्रेणी में है।

विभिन्न नाम

संस्कृत- सुशीतल

हिंदी- खीरा

पंजाबी- खीरा

गुजराती- काकरी

मराठी- काकड़ी

बंगाली- ससा

मलयालम- वेल्लारी

तमिल-वेलारीकायी

अंग्रेज़ी-क्यूकॅम्बर

कृषि क्षेत्र

आधुनिक अध्यन से पता चलता है कि यह सब्ज़ी प्राचीन समय से भारत देश में उगाई जा रही है। 

विभिन्न आदान प्रदान के द्वारा यह पूरे एशिया, यूरोपीय एवं अमरीकी देशों में उपलब्ध होने लगा।

समय के साथ और सभ्यता के आदान प्रदान में वर्तमान समय में यह सब्ज़ी अब दुनिया के हर कोने में उगाई जाती है एवं सुलभ है।

सबसे छोटा खीरा

घेरकीन सबसे छोटे प्रजाति का खीरा है।

खीरा के पौष्टिक तत्त्व।

यह सब्ज़ी में लगभग 95% पानी मौजूद है। शेष भागों में विटामिन, कार्बोहायड्रेट, खनिज मौजूद है। प्रोटीन बहुत कम है और फैट न के बराबर है।

विटामिन-थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड, बी6, फोलेट, विटामिन सी एवं विटामिन के।

ऊर्जा की मात्रा

यह सौ ग्राम सेवन करने से लगभग 16 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त हो सकती है।

खनिज- आयरन, जिंक, सोडियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, पोटैशियम, कैल्शियम, फ़ास्फ़रोस, 

खीरा में कौन से विटामिन की अधिकता है।

विटामिन-के।

सेवन से शरीर को लाभ।

इसके सेवन से शरीर को कई प्रकार का लाभ प्राप्त होते है जैसे,

  • पाचन तंत्र एवं हजम क्रिया को मजबूती प्रदान करता है।
  • इसके सेवन से यकृत को शीतलता प्राप्त होती है। 
  • इसके टुकड़ों को अथवा इसे पिसकर लेप को आंखों के चारों ओर लगाने पर त्वचा पर से काले दाग को मिटाने में सहायता मिलती है।
  • इसके नियमित सेवन से अल्प मूत्र दोष का निवारण होता है।
  • इसके सेवन से शरीर का सूखापन दूर होता है एवं त्वचा को उज्ज्वलता प्राप्त होती है।
  • शरीर के वजन कम करने के लिए, पथ्य आहार के लिए इसका चयन करना उत्तम है।
  • इसके सेवन से मौखिक स्वास्थ स्वस्थ रहता है। मुँह में होनेवाली बदबू को दूर करने में कारगर है तथा सांसों को तरोताज़ा रखने में सहायक है।
  • उच्च रक्तचाप की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
  • मधुमेह की बीमारी को नियंत्रण में रखने के लिए इसका सेवन करना उत्तम है।
  • दिल के स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने में सहायक है।
  • लू के थपेड़ों से बचने के लिए इसका सेवन करना लाभदायक है।

हैंगओवर से छुटकारा

हैंगओवर एवं उसके कारण सरदर्द से छुटकारा पाने लिए खीरा का सेवन करना उत्तम है। इसमें मौजूद विटामिन एवं खनिज यकृत को मजबूती देता है, शरीर में पानी की कमी को दूर करता है एवं अल्कोहल को शरीर से जल्द निकास करने के लिए कारगर है। पेट तथा खून को साफ करने में मददग़ार है।

कुछ सावधानियाँ

यह विलम्ब से पचनेवाला खाद्य है इसलिए देर रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

कभी कभी अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से अपच होने की संभावना हो सकती है, क्योंकि संतुलित मात्रा से अधिक मात्रा में कोई भी खाद्य वस्तु का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। अधिक सेवन के कारण पेट में अधिक अम्लता, वायु विकार जैसे परेशानीओं का सामना करना पड़ सकता है।

कड़वा खीरा

कड़वा खीरा का सेवन करना उचित नहीं।

रसोईघर में उपयोग

इसे प्रधानतः कच्चा ही सेवन किया जाता है। कई प्रकार के सलाद, रायता जैसे ठंडे सहभोजन इससे तैयार किया जाते है।

FAQ

Q.खीरे में कौन सा विटामिन होता है?

Ans:- विटामिन-थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड, बी6, फोलेट, विटामिन सी एवं विटामिन के।

Q.ककड़ी को आंखों पर रखने से क्या होता है?

Ans:- इसके टुकड़ों को अथवा इसे पिसकर लेप को आंखों के चारों ओर लगाने पर त्वचा पर से काले दाग को मिटाने में सहायता मिलती है। 

Q.क्या खीरे में शुगर होती है?

Ans:-  खीरा में शुगर नहीं होती है। 

Q.खीरा ककड़ी खाने से क्या लाभ है?

Ans:- खीरे और ककड़ी में विटामिन बी, बी-2, बी-3, बी-5 और बी-6 के अलावा विटामिन सी, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैगनीशियम, फास्फोरस, जिंक व अन्य मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधी तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। यकृत को स्वस्थ रखता है तथा विलम्ब से पचने के कारण भूख को नियंत्रित कर शरीर के अतिरिक्त वजन को घटाने में सहायक बनता है।

Submit your review
1
2
3
4
5
Submit
     
Cancel

Create your own review

स्वादिष्ट रेसिपी
Average rating:  
 0 reviews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top