मूली खाने से क्या फायदा मिलता है? | Benefits of Radish in Hindi

मूली

मूली का परिचय

मूली ज़मीन के नीचे पैदा होनेवाला जड़ सब्ज़ी है। ज़मीन के ऊपर वाला हिस्सा लचीले हरे पत्तों का होता है और ज़मीन के नीचे जड़ वाली हिस्सा ही मूली है। मूली के पत्ते भी सेवन के लिए उपयुक्त है।

पुरातात्विक अध्ययन से यह पता चलता है की इसकी उपज सर्वप्रथम भारत और चीन के प्रदेशों में हुई होगी। वर्तमान समय में यह अब विश्व भर में उगाया जाता है।

आइए अब जानतें हैं मूली से जुड़ी कुछ खास बातें

  • मूली को संस्कृत भाषा में मूलिका, हस्तिदंतक, इत्यादि कहा जाता है। प्रचलित देवनागरी भाषा में मूली या मुरई के नाम से जाना जाता है। अंग्रेज़ी में मूली का नाम रेडिश है और  वानस्पतिक नाम है रफानुस सैटीयस।
  • 100 gm मूली का सेवन करने से 16 kcal ऊर्जा प्राप्त होती है।
  • मूली में लगभग 95% पानी मैजूद है। शेष प्रतिशत में फाइबर, कार्बोहायड्रेट, विटामिन, खनिज मौजूद है।
  • मूली में विटामिन सी, फोलेट बी9,विटामिन बी6, पोटासियम अधिक मात्रा में उपलब्ध है।
  • मूली तेजी से उगने वाली सब्ज़ी है। इसकी फसल लगभग एक से डेढ़ महीने में तैयार हो जाती है। इसका तेज फलन समय स्थान और आबोहवा पर निर्भर है।
  • मूली में कीड़ा प्रतिरोधक क्षमता रहने के कारण इसकी खेती को अन्य दूसरी सब्ज़ीयों की फसल के साथ किया जाता है। मूली के इस गूण के कारण दूसरी सब्ज़ीयों को कीड़े से होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। 
  • मूली का सलाद बनाकर मुख्य भोजन के बाद सेवन करना चाहिये। यह करने से हजम तंत्र को मजबूती मिलती है और पाचन तंत्र तेज़ी से काम करने लगता है।
  • इसके सेवन से खून साफ होता है। इसमी मौजूद विटामिन सी बीमारी प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है।
  • इसके सेवन से रुक-रुक कर होने वाली मूत्र रोग की बीमारी से मुक्ति मिलती है।
  • इसके सेवन से शरीर में खनिज संतुलित रहता है। दिल के स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए उपयुक्त है।
  • सर्दी खांसी होने पर मूली का सेवन करने से शरीर को आराम मिलता है।
  • कुछ अध्ययन से पता चला है कि मूली में कैंसर प्रतिरोधक तत्व मौजूद है।
  • इसके सेवन से बदहजमी, अम्लता, पेट दर्द, पेट में वायु का प्रकोप इत्यादि से मुक्ति मिल सकती है।
  • मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों के लिए इसका सेवन करना लाभकारी है।
  • मोटापा घटाने के लिए इसका सेवन करना फलदायी है।
  • भोजन में मूली का उपयोग सलाद, सब्ज़ी, पराठे इत्यादि तैयार करने के लिए किया जाता है

FAQ

मूली खाने से क्या लाभ होता है?

अगर आप मूली को देखकर मुंह बनाते हैं तो इसके फायदे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.
कैंसर रिस्क कम करने में मूली में phytochemicals and anthocyanins नामक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के रिस्क को कम करता है।
ब्लड प्रेशर को नियमित करने में सक्षम है।
मधुमेह के मरीजों के लिए इसका सेवन करना लाभदायक है।
सर्दी और खांसी के इलाज में असरदार है।
किडनी को स्वस्थ रखने में सहायक है।

मूली के पत्ते खाने से क्या फायदा होता है?

मूली के पत्ते विटामिन ए, विटामिन बी, सी के साथ ही क्लोरीन, फास्फोरस, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आपके पेट के लिए काफी लाभदायक होते हैं.
मूली के पत्तों का प्रयोग करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और थकान महसूस नहीं होती.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top