
भुने प्याज़ टमाटर की चटनी रेसिपी देख कर बनाएं यह स्वादिष्ट चटपटा व्यंजन।
यह व्यंजन को बिल्कुल कम समय पर झटपट तैयार किया जा सकता है। प्याज़, टमाटर को आग में भूनकर चटनी के लिए उपयोग किया जाता है।
यह चटनी को कोई भी व्यंजन के साथ सेवन की जा सकती है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / चटनी |
व्यंजन नाम | भुने प्याज़ टमाटर की चटनी |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 5 Mins |
कुल समय : | 15 mins |
अंश / पोर्शन | 6 व्यक्ति के लिए |
भुने प्याज़ टमाटर की चटनी रेसिपी के लिए सब्ज़ी सामग्री | Ingredients
प्याज़ | 200 gm |
टमाटर | 200 gm |
धनिया पत्ता | 10 gm |
हरी मिर्च | 6 मिर्च |
एप्पल साइडर सिरका | 3 tablespoon |
शहद | 3 tablespoon |
काला नमक | 2 चुटकी / स्वादानुसार |
नमक | स्वादानुसार |
सरसों तेल | ¼ teaspoon / थोड़ा सा (प्याज़,टमाटर एवं मिर्च पर लगाने के लिए) |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- प्याज़ के छिलके को निकालकर अलग कर दें।
- प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च को धो लें और पानी को पोछ दें।
- प्याज़, टमाटर, मिर्च पर सरसों तेल लगा दें।
- सेंकने की तार जाली पर तेल लगा दें (चित्र संख्या 3 को देखें)।
- चूल्हे के ऊपर तार जाली रखकर सारे सब्ज़ीयों को भुनने के लिए रखें। आँच को धीमी रखें।

- प्याज़, टमाटरों को घुमा-घुमा कर भूनें।
- हरी मिर्च को आँच से हटाकर अलग बर्तन पर रख दें।
- सब्ज़ियां भून जाने पर चूल्हे से निकाल कर एक तश्तरी में रखें। आँच को बंद करें।
- सब्ज़ीयों को ठंडी होने दें।
- सब्ज़ियां ठंडी होने पर प्याज़,टमाटर के छिलके को निकाल कर अलग कर दें।

- सब्ज़ीयों से जले हुए काले छिलकों को अच्छी तरह साफ़ कर लें।
- मिक्सर जार में सब्ज़ीयों को डालें।
- मिक्सर में मिश्रण को मुलायम कर पीस लें ।
- एप्पल साइडर सिरका मिलाएं।

- शहद, काला नमक, स्वादानुसार सादा नमक मिलाएं।
- शहद, काला नमक, स्वादानुसार सादा नमक मिलाएं।
- धनिया पत्ता डालें। मिश्रण को अच्छी तरह मिला दें।
- अब स्वाद को परख लें। स्वाद खट्टा, मीठा तीखा चटपटा होना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर स्वाद को संतुलित करें।
- व्यंजन तैयार है। फ्रिज में या ठंडी जगह में रखें।
- पराठा, पोहा, पकौड़ों, तंदूरी व्यंजन या मन पसंद व्यंजन के साथ परोसें।
टिप्सः
- यह व्यंजन को हवा रहित डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें। दो से चार दिन के अंदर उपयोग कर लें।
- एप्पल साइडर सिरका के अभाव से निम्बू रस का उपयोग करें।