
बॉम्बे तवा सैंडविच रेसिपी देख कर तैयार करें यह व्यंजन।
मुम्बई में यह व्यंजन को बहुत अधिक लोकप्रियता प्राप्त है। मुंबई की भागदौड़ वाली दिनचर्या में झटपट भूख मिटाने के लिए यह व्यंजन एक उत्तम आहार है। यह व्यंजन के लोकप्रियता के कारण यह हर जगह यह आसानी से उपलब्ध रहता है। यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है एवं भूख मिटाने के साथ तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है।
यहाँ पर सात्विक रेसिपी बताई गई है जो बिना प्याज़ लहसुन की है। यह रेसिपी को अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | मुम्बई / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / अल्पाहार |
व्यंजन नाम: | बॉम्बे सैंडविच |
सात्विक आहार | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 10 Mins |
कुल समय : | 20 mins |
अंश / पोर्शन | 2 लोगों के लिए |
बॉम्बे तवा सैंडविच रेसिपी के लिए सामग्री / Ingredients
ब्रेड स्लाइसेस (सैंडविच ब्रेड स्लाइस) | 4 Slices |
आलू मसाला के लिए सामग्री | |
आलू (उबले हुए) (गोल आकार में पतले कटे हुए) | 1 आलू (मध्यम आकार) |
खीरा (गोल आकार में पतला कटा हुए) | ½ खीरा |
टमाटर (गोल आकार में पतला कटा हुए) | 1 टमाटर |
चाट मसाला (स्लाइस के अंदर एवं परोसते समय उपयोग के लिए ) | 1 teaspoon / स्वादानुसार |
हरी चटनी | 4 teaspoon |
टोमेटो केचप | 4 teaspoon |
मक्खन (नरम मक्खन स्लाइस पर लगाने के लिए) | 4 teaspoon |
बारीक सेव | 2 tablespoon |
मक्खन (तवे पर डालकर ब्रेड को सेंकने के लिए) | 2 teaspoon |
सजावट के लिए | |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
बीट (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- आलू को उबालकर पका लें। ठंडा होने पर छिलका निकाल कर अलग कर दें। पतले गोल आकार में काट कर अलग रखें।
- खीरा, टमाटर को पतले गोल आकार में काट कर अलग रखें।
- ब्रेड स्लाइसेस पर मक्खन लगाएं।
- ब्रेड स्लाइसेस पर हरी चटनी लगाएं। टोमेटो केचप लगाएं।
- कटी हुई सब्ज़ियों को ब्रेड स्लाइसेस पर नियमित रूप से सजाकर रखें।
- स्लाइसेस पर एवं सब्ज़ियों पर स्वदनुसार चाट मसाला छिड़कें।

- ऊपर से रखे जाने वाली ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाएं।
- मक्खन लगाया हुआ ब्रेड स्लाइस को सब्ज़ीवाली स्लाइस पर रखें।
- इस तरह बाकी स्लाइस ओर सब्ज़ी रख कर तैयार करें। हाथ से ब्रेड स्लाइस को थोड़ा दबाकर बैठा दें। ब्रेड स्लाइस के दूसरे किनारे पर उँगली से थोड़ा पानी लगा दें (चित्र क्रमांक 7 को देखें)।
- स्लाइस की ऊपरी परतों पर मक्खन लगा दें।

- मध्यम आंच पर तवा को गर्म करें। अब तवे पर मक्खन डालकर फैला दें।
- सब्ज़ी भर कर तैयार किया हुआ ब्रेड स्लाइस को तवा पर रखकर सुवर्ण भूरा होने तक सेंक लें। आंच को धीमी रखें।
- एक किनारा सींक जाने पर स्लाइस को दूसरी ओर पलट कर सेंकें।
- ब्रेड स्लाइस को करछुल से हल्का हल्का दबाते हुए सेंकना हैं। इस तरह ब्रेड स्लाइस किनारों से चिपकने लगेंगे।
- स्लाइस के दोनों तरफ से सुवर्ण भूरा होने पर समझना चाहिए व्यंजन पक कर तैयार है।
- आंच को बंद करें। आंच से तवा को हटा दें।

- करछुल से दोनों ब्रेड स्लाइसेस को दबा दें।
- स्लाइस के दो कोनों से बीचों बीच से काटें एवं त्रिकोण आकार कर दें।
- व्यंजन के ऊपर से टोमेटो केचप, हरी चटनी लगाएं।
- चाट मसाला छिड़कें। बारीक सेव या आलू भुजिया छिड़कें।

टिप्सः
- व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें।
- बच्चों का ध्यान रखते हुए तीखे मसाले का उपयोग कम करें।
- यह रेसिपी में प्याज का उपयोग नहीं हुआ है। प्याज़ आवश्यकता अनुसार मिलाया जा सकता है।
- सात्विक आहार में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
- यह व्यंजन को तैयार करने के लिए बिल्कुल ताज़ा ब्रेड का उपयोग करें, परिणाम अच्छा होगा।
- बासी ब्रेड स्लाइस का उपयोग करने पर यह व्यंजन पकते वक़्त टूटने की संभावना अधिक रहती है। व्यंजन का परिणाम लचीला न होकर सख्त हो जाता है।
- टमाटर के अंदर पानी मौजूद रहता है। यह व्यंजन तैयार करते वक्त टमाटर के अंदर से पानी को झाड़ कर निकाल दें। टमाटर के पानी से स्लाइस गल सकता है, यह बात का ध्यान रखें।
- यह व्यंजन तैयार करने के लिए नए आलू का इस्तेमाल न करके पुराने आलू का इस्तेमाल करना ही उचित होगा जिससे व्यंजन का परिणाम भी अच्छा होता है।