क्रिस्प क्रंच ब्रेड कटलेट रेसिपी | Bread Cutlet Recipe in Hindi

 ब्रेड कटलेट

ब्रेड कटलेट रेसिपी देख कर तैयार करें यह व्यंजन।

अल्पाहार श्रेणी में यह व्यंजन को बहुत अधिक लोकप्रियता प्राप्त है। हर कोई यह व्यंजन का सेवन चाय नास्ते के साथ करना पसंद करता है। 

यहाँ पर सात्विक रेसिपी बताई गई है जो बिना प्याज़ लहसुन की है। यह रेसिपी को अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।

यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली / Cuisineभारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी / अल्पाहार
व्यंजन नामब्रेड कटलेट
सात्विक आहारहाँ
सामग्री तैयारी करने का समय5 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम20 Mins
कुल समय25 mins
अंश / पोर्शन2 लोगों के लिए

ब्रेड कटलेट रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

ब्रेड स्लाइसेस6 Slices
आलू मसाला के लिए सामग्री
आलू (उबले हुए)300 gm / 4 मध्यम आलू
ऑरेगैनो½  teaspoon
लाल मिर्च पाउडर⅓  teaspoon
हल्दी पाउडर⅓ teaspoon
जीरा पाउडर1 teaspoon
धनिया पाउडर½  teaspoon
चाट मसाला½ teaspoon
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ)1 tablespoon
नमकस्वादानुसार
बेसन के घोल लिए सामग्री
बेसन60 gm
हल्दी पाउडर1 चुटकी
अजवाइन2 चुटकी
खाने का सोडा1 चुटकी
नमकस्वादानुसार
पानीआवश्यकता अनुसार
कोटिंग के लिए
ब्रेड क्रम्बसआवश्यकता अनुसार
तलने के लिए
सनफ्लावर तेलआवश्यकता अनुसार

विधि (प्रिपरेशन मेथड)

Bread cutlet Recipe Step 1
  • आलू को उबालकर पका लें। ठंडा होने पर  छिलका निकाल कर अलग कर दें।
  • एक गहरी कटोरी में आलू को कद्दूकस कर लें।
  • ऑरेगैनो, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला कटा हुआ धनिया पत्ता, स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
Bread cutlet Recipe Step 2
  • आलू मसाले को कटोरी में अलग रखें।

रोल कटलेट

  • ब्रेड स्लाइस पर दो से चार बार बेलन को घुमा दें। 
  • अब आलू का मसाला का एक छोटा लड्डू ब्रेड स्लाइस पर रखें। आलू मसाला को फैलाकर लंबा कर दें।
Bread cutlet Recipe Step 3
  • ब्रेड स्लाइस के दूसरे किनारे पर उँगली से थोड़ा पानी लगा दें।
  • अब ब्रेड स्लाइस को गोल घुमाकर मोड़ें।
  • हथेली से हल्का दबाते हर गोल रोल बना लें। अलग रखें।
Bread cutlet Recipe Step 4

ट्रायंगल कटलेट

  • एक ब्रेड स्लाइस पर आलू मसाला रख कर चार किनारों तक फैला दें।
  • अब एक दूसरा ब्रेड स्लाइस मसाला वाला स्लाइस पर रखें।
  • हथेली से दोनों ब्रेड स्लाइसेस को दबा दें।
  • स्लाइस के भूरा किनारों को काट कर अलग कर  दें।
Bread cutlet Recipe Step 5
  • मसाला भरे हुए स्लाइस को त्रिकोण आकार में काट लें।
  • कच्चे कटलेटों को अलग रखें।

बेसन का घोल

  • बेसन में एक चिमटी सोडा, स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें। पानी मिलाकर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • अजवाइन को हाथ में थोड़ा रगड़ कर बेसन में डालकर मिला दें।
Bread cutlet Recipe Step 6
  • अब रोल कटलेट को बेसन के घोल में डुबोकर निकालें फिर ब्रेड क्रम्बस पर लपेटे लें। 
  • मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करें।
  • कच्चे कटलेट को गर्म तेल में धीरे से डालें। सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • व्यंजन तल जाने पर कढ़ाई से निकालें। टिश्यू पेपर पर रखें।
Bread cutlet Recipe Step 7
  • मसाला भरे हुए कच्चे त्रिकोण स्लाइसेस पर बेसन का घोल लगा दें।
  • अब स्लाइसेस पर ब्रेड क्रम्बस लगा दें।
  • गरम तेल में कच्चे व्यंजन को डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें।
Bread cutlet Recipe Step 8
  • व्यंजन तल जाने पर कढ़ाई से निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें।
  • व्यंजन से अतिरिक्त तेल को निकल जाने दें।
  • इस तरह सब तल कर तैयार कर लें।
  • व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
  • पसंद अनुसार चाट मसाला छिड़कें।
  • गरमा गर्म परोसें हरी चटनी, सेज़वान चटनी, केचप के साथ।

टिप्सः

  • व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें। 
  • लंबे रोल आकार के कटलेट के लिए एक स्लाइस का उपयोग होगा (चित्र संख्या 17 को देखें)। त्रिकोण आकार का कटलेट के लिए दो स्लाइस ब्रेड को सैंडविच की तरह बनाकर दो कोण के बीच से काट कर आधा कर देना है (चित्र संख्या 17 को देखें)। 
  • बच्चों का ध्यान रखते हुए तीखे मसाले का उपयोग कम करें। 
  • यह रेसिपी में प्याज लहसुन का उपयोग नहीं हुआ है। प्याज़, लहसुन को आवश्यकता अनुसार मिलाया जा सकता है।
  • सात्विक आहार में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
  • बेसन के अभाव में मैदा का कोटिंग भी उपयोग किया जा सकता है। यह भी परिणाम अच्छा देता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top