
ब्रोकली सूप रेसिपी देख कर तुरंत बनाएं फाइव स्टार होटल जैसा कॉन्टिनेंटल स्टाइल पम्पकिन सूप।
यह सूप को सम्पूर्ण आहार की तरह सेवन किया जा सकता है। जो व्यक्ति वजन कम कर रहें है उनके लिए यह सूप का सेवन करना बहुत लाभकारी है।
यह सूप को कम समय में बिल्कुल सरलता से तैयार किया जा सकता है।
इस रेसिपी में यह व्यंजन को तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | कॉन्टिनेंटल |
भोजन चुनाव | सूप / शाकाहारी |
व्यंजन नाम | ब्रोक्कोली सूप |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 10 Mins |
अंश / पोर्शन | 6 लोगों के लिए |
ब्रोकली सूप रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सूप के लिए: | |
ब्रोक्कोली | 400 gm |
मैदा | 3 teaspoon |
दूध | 100 ml |
मक्खन | 2 teaspoon |
जैतून का तेल / सनफ्लॉवर तेल | 1 teaspoon |
ऑरेगैनो | ½ teaspoon |
जायफल (कसा हुआ) | 2 चुटकी |
काली मिर्च पाउडर | ½ teaspoon |
दालचीनी 1 इंच | 2 दालचीनी |
तेज पत्ता | 1 पत्ता |
पुदिना पत्ता | 10 पत्तें |
नमक | स्वादानुसार |
पानी | 800 ml / आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- ब्रोक्कोली को छोटे टुकड़े कर काट लें।
- प्रेशर कुकर में पानी और एक तेजपत्ता डालें। पानी गर्म होने पर ब्रोकली को डालें। एक विस्सल आने तक ब्रोकली को उबाल लें। आँच को पूर्ण रखें।
- प्रेशर कुकर ठंडा होने पर ब्रोकोली को निकालें। तेजपत्ता को अलग कर दें। मिक्सर में ब्रोकली को डालकर मुलायम कर पीस लें। अलग रखें।

- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में 2 टीस्पून मक्खन और 1 टीस्पून जैतून का तेल डालकर गर्म करें।
- फ्राइंग पैन में मैदा डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
- फ्राइंग पैन में दालचीनी डालकर 6 सेकंड भून लें।

- अब ब्रोकोली मिश्रण को फ्राइंग पैन में डालें।
- मिश्रण को करछुल से चलाकर कुछ देर तक भूनें।
- 800 ml या आवश्यकता अनुसार गर्म पानी मिलाएं।
- मिश्रण में काली मिर्च पाउडर, ऑरेगैनो डालें, कसा हुआ जायफल डालें, स्वादानुसार नमक डालें।
- मिश्रण को करछुल से चलाकर मिला दें।
- सूप मिश्रण को 5 मिनट तक उबलने दें। आँच को पूर्ण रखें।

- अब सूप मिश्रण में दूध डालकर मिला दें।
- मिश्रण को करछुल से मिला दें।
- सूप मिश्रण को 2 मिनट तक उबलने दें।
- सूप मिश्रण के स्वाद को परखें।
- आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।
- आँच को बंध करें।
- सूप बनकर तैयार है।
- गरमा गर्म परोसें मुख्य भोजन से पहले।
टिप्स:
- प्याज़ लहसुन के उपयोग न होने से यह व्यंजन सात्विक आहार के लिए उवयुक्त है।
- सूप पसंद अनुसार प्याज़, लहसुन, मिलाया जा सकता है।
- फ्रेश क्रीम का भी उपयोग किया जा सकता है।
- मक्खन में नमक होता है। सूप में नमक मिलाते वक्त स्वाद का ध्यान रखें।
- यह सूप का गठन मध्यम तरल मध्यम गाढ़ा होता है।
- छोटे बच्चे के सेवन के लिए सूप में काली मिर्च न डालें।
- यह व्यंजन के संग चावल, रोटी, पराठे का भी सेवन किया जा सकता है।