
चमचम
यह व्यंजन भारत देश के पश्चिम बंगाल राज्य का एक प्रसिद्ध सूखा नरम सख्त रसदार मिष्ठान्न है। यह व्यंजन की प्रधान सामग्री केवल छेना और चीनी की चाशनी है।
यह मिठाई को पारंपरिक तौर पर पकाने में लगभग तीन घण्टे लगते हैं। यह मिष्ठान्न को तैयार करने के लिए उच्च तापमान पर लाल भूरा रंग आने तक चासनी में उबाला जाता है। यह मिष्ठान्न पूरी तरह से पक जाने पर चासनी से अलग कर दिया जाता है। इसकी परत ऊपर से थोड़ी सख्त होती है पर अंदर से नरम होता है।
छेना तैयार करने की विधि जानने के लिए संदेश रेसिपी को देखें।
- चमचम
- ऐसे बनाएं यह व्यंजन को।
- बिल्कुल कठिन नही है यह मिष्ठान्न को तैयार करना।
- व्यंजन की विशेष ख़ासियत
- इस तरह से करें यह व्यंजन का समावेश।
- निम्न में दिए हुए विधि को अनुसरण करें और सरलता से बनाएँ यह व्यंजन ।
- व्यंजन के वर्गीकरण
- आहार के प्रकार
- रंधनपाक समय
- सर्विंग
- चमचम रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
- व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड)
- टिप्स:
- FAQ
ऐसे बनाएं यह व्यंजन को।
ताज़ा छेना को मसलकर मुलायम किया जाता है। छेना में सूजी, एक चुटकी बेकिंग पाउडर मिलाकर चपटा बेलनाकार बनाकर चासनी में उबाल कर तैयार किया जाता है।
पारंपरिक तौर से यह मिष्ठान्न को पकाने में लगभग तीन घण्टे लगते हैं। परन्तु यहाँ पर हमने प्रेशर कुकर में पकाने की विधि बताई है जिससे यह मिष्ठान्न आधे घण्टे में बनकर तैयार हो जायेगा।
बिल्कुल कठिन नही है यह मिष्ठान्न को तैयार करना।
यह व्यंजन को बनाना बिल्कुल आसान है। सारी सामग्री साधारण है जो सभी के घर में उपलब्ध रहती है। यहाँ दिए हुए रेसिपी का अनुसरण करें और यह मिष्ठान्न को बड़ी सरलता से सिर्फ आधे घण्टे में बनाएं।
व्यंजन की विशेष ख़ासियत
यह व्यंजन एक उत्कृष्ट मिष्ठान्न है। यह बहु प्रचलित होने के साथ साथ लोकप्रिय भी है। यह मिष्ठान्न कोई भी अनुष्ठान, पूजा, पर्व, त्योहार के लिए श्रेष्ठ है। यह मिष्ठान्न स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है। दूध के सारे पौष्टिक गुण इस मिष्ठान्न में मौजूद है। यह मिष्ठान्न को हवा रहित डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखने से कम से कम एक हफ्ते तक ताज़ा रहता है।
दूर के मुसाफरी और सफर में खाने के लिए यह मिष्ठान्न उपयुक्त है। यह एक प्रकार का सुखा मिष्ठान्न है जिसे खाने के डब्बे में भरने के बाद चासनी टपकने जैसी कोई दिक्कत का सामना नही करना पड़ता है।
इस तरह से करें यह व्यंजन का समावेश।
यह व्यंजन को मुख्य भोजन में मिष्ठान्न के तौर पर समावेश किया जा सकता है।
निम्न में दिए हुए विधि को अनुसरण करें और सरलता से बनाएँ यह व्यंजन ।
व्यंजन के वर्गीकरण
व्यंजन विधि शैली / Cuisine | पश्चिम बंगाल / पूर्व भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन प्रकार | मिष्ठान्न |
व्यंजन नाम | चमचम |
आहार के प्रकार
शाकाहारी आहार | हाँ |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन आहार | हाँ |
रंधनपाक समय
सामग्री तैयार करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय / कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 30 Mins |
सर्विंग
अंश | 4 व्यक्ति के लिए |
चमचम रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
व्यंजन तैयार करने के लिए सामग्री
सामग्री | मात्रा |
चमचम के लिए मुख्य सामग्री | |
छेना (छेना के लिए संदेश रेसिपी देखें) | 200 gm |
सूजी | 1 tablespoon |
बेकिंग पाउडर | 1 चुटकी |
घी | 2 tablespoon |
चासनी के लिए सामग्रियाँ
शक्कर | 200 gm |
गुलाब जल | 4 बूंद |
पानी | 4 कप / 800 ml |
व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड)
छेना को व्यंजन के लिए तैयार करने की विधि

- छेना को कुछ देर तक हाथ से मसल कर मुलायम करें। छेना मुलायम होने पर एक टैब्लस्पून घी डालकर अच्छी तरह मिला दें। यह करने से खुशबू का परिणाम बहुत अच्छा होगा।
- मसले हुए छेना में एक टैब्लस्पून सूजी मिला कर अच्छी तरह मिला दें।

- अब एक चिमटी बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- छेना को हाथ से घुमाकर पतला लंबा बेलन जैसा आकार कर दें।
- छेना मिश्रण से निम्बू जितनी लोई काट लें। एवं हथेली में घुमाकर गोल लड्डू जैसा बना लें।
- अब हथेली पर थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें एवं एक-एक लोई को हाथ में लेकर लोई को छोटे छोटे बेलनाकार करें।

- बेलनाकार छेना को हाथ से हल्का दबाव देकर चपटा कर दें।( चित्र संख्या 9 को देखें)
- आकार दिए हुए छेना को एक अलग तश्तरी पर रखें।
चासनी बनाने की विधि
- पूर्ण आंच पर कुकर में पानी डालकर उबालें।
- शक्कर को पानी में डालकर चासनी तैयार कर लें। चासनी को पतली रखें। अधिक गाढ़ा न होने दें।
- कुछ देर बाद चासनी के एक बूंद को उंगली में लगा कर परखें। थोड़ी चिपचिपी होने पर समझना चाहिए कि चासनी तैयार है।

- अब उबलती हुई चासनी में कच्चे व्यंजन को एक एक करके डाल दें।
- कुकर के ऊपर ढक्कन को रख दें। व्यंजन को लगभग पांच मिनट तक उबलने दें। (विधि के यह कदम पर कुकर के ढक्कन को लगाना नहीं है।)
- अब कुकर पर से ढक्कन को हटाकर सभी मिठाइयों को धीरे धीरे पलट दें।
- यहाँ चासनी का परिणाम कम दिखने पर आवश्यकता अनुसार अथवा लगभग आधा या एक कप गरम पानी मिला दें। चासनी पतली रहनी चाहिए।
- कुकर के ढक्कन को लगा दें। व्हिसल लगा दें।
- पूर्ण आंच पर एक व्हिसल आने तक मिठाई को पकने दें।
- एक व्हिसल आने के बाद आंच को बंद करें और मिठाई को बंद कुकर में पकने दें।
- कुकर पूरी तरह से ठंडा हो जाने पर ढक्कन को खोलें।
- गुलाब सुगंधित जल डाले।

- कुकर से मिठाइयों को निकाल कर अलग बर्तन में चासनी सहित रखें। मिष्ठान्न का रंग लाल भूरा होगा।
- यह मिष्ठान्न तैयार है।
दानेदार चमचम की विधि(वैकल्पिक)
- पसंद अनुसार कुछ मिठाइयों को चासनी से निकालकर शक्कर में लपेट दें
- दोबारा चासनी में न डालकर अलग तश्तरी में रख दें।
- यह मिष्ठान्न हल्का सूखने पर उसकी परत पर शक्कर चिपक जायेगी। यह मिष्ठान्न ऊपर से सख्त एवं अंदर से नरम होगा।

- लगभग एक से दो घण्टे तक मिठाइयों को चासनी में डुबों कर रखें। इसके उपरांत मिठाइयों को चासनी से निकाल कर अलग बर्तन में स्थानांतर करें एवं मिष्ठान्न को फ्रिज में रखें।
परोसने की विधि
- यह मिष्ठान्न को कभी भी सेवन किया जा सकता है।
- मुख्य भोजन के साथ अथवा नाश्ते के समय परोसें।
व्यंजन का भंडारण करने की विधि
- मिष्ठान्न को हवा रहित डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें। यह व्यंजन कम से कम एक हफ्ते तक ताज़ा रहता है।
टिप्स:
- गाय के दूध से सबसे उत्कृष्ट छेना प्राप्त होता है। मिठाई का अंतिम परिणाम बहुत मुलायम एवं नरम होता है।
- भैंस का दूध से जो छेना प्राप्त होता है वह थोड़ा दानेदार और थोड़ा नरम सख्त होता है।
- बाजार में उपलब्ध पैकेट दूध से छेना तैयार करने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का उपयोग करें, परिणाम मुलायम होगा।
- यह व्यंजन को तैयार करते समय थोड़ा शुद्ध देसी घी का प्रयोग करें। यह करने से खुशबू में वृद्धि होगी।
- व्यंजन में कृत्रिम गुलाब जल एसेंस का उपयोग करते समय खास ध्यान रखें। यह द्रव्य की खुसबू तीव्र एवं स्वाद कड़वा होता है।
- पारंपरिक तरीके से छेना को हाथ से मसलकर मुलायम किया जाता है एवं यह कार्य में थोड़ा वक्त लगता है। व्यंजन का परिणाम देखने में दानेदार होता है।
ऐसे करें छेना के पानी का उपयोग।
- छेना के पानी को एक अलग कांच के बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें जो कभी भी दूध को फाड़ने के लिए उपयुक्त है।
- पूरी, पराठा अथवा भटूरे के लिए आटा गूंथते समय छेना के पानी का उपयोग करने से परिणाम अच्छा होता है।
- पनीर की सब्ज़ी अथवा अन्य सब्ज़ी को पकाते वक्त यह पानी को उपयोग में लाएं। यह पानी में दूध के सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।
FAQ
Q.चमचम क्या है?
Ans :- यह व्यंजन भारत देश के पश्चिम बंगाल राज्य का एक प्रसिद्ध सूखा नरम सख्त रसदार मिष्ठान्न है। यह व्यंजन की प्रधान सामग्री केवल छेना और चीनी की चाशनी है।
Q.चमचम कैसे बनाते हैं?
Ans:- ताज़ा छेना को मसलकर मुलायम किया जाता है। छेना में सूजी, एक चुटकी बेकिंग पाउडर मिलाकर चपटा बेलनाकार बनाकर चासनी में उबाल कर तैयार किया जाता है।
पारंपरिक तौर से यह मिष्ठान्न को पकाने में लगभग तीन घण्टे लगते हैं। परन्तु यहाँ पर हमने प्रेशर कुकर में पकाने की विधि बताई है जिससे यह मिष्ठान्न आधे घण्टे में बनकर तैयार हो जायेगा।
Q.सूजी की चमचम कैसे बनाते हैं?
Ans :- पारंपरिक विधि से वैसे तो सिर्फ सूजी से चमचम तैयार नहीं होता है परन्तु सूजी को छेना में मिलाकर चमचम को तैयार किया जाता है।
Submit your review | |