
बचपन से लेकर आज तक न जाने कितने जगह घूमने गए और अनगिनत स्थानीय भोजन व्यंजनों का स्वाद चखा। पर चना दाल पकौड़ा (Pakora) /चना दाल पकौड़ा रेसिपी जितना स्वादिष्ट चटपटा व्यंजन शायद ही कोई दूसरा मिला होगा।
हमारा घर संयुक्त परिवार होने के कारण मेहमानों का आना जाना हमेशा लगा ही रहता था। अच्छी बात यह थी कि हमें नए-नए व्यंजन खाने को मिलता था। हर प्रकार की भोजन और पकवानों के अनुपात में हम सब भाई-बहनों को पकौड़े ज़्यादा पसंद आता था। हमारी दादीमाँ, माँ, चाची विभिन्न प्रकार के सब्ज़ियाँ या दाल इत्यादि से पकौड़े तैयार कर लेते थें, जो खाने में चटपटा स्वादिष्ट होने के साथ फटाफट बन जाया करता था।
आज भी हमारे घर पे अतिथियों को पकौड़ा परोसने की रीत, परंपरा से बरकरार रखा गया है।
हम यहाँ पर अति साधारण पर लोकप्रिय चना दाल की पकौड़ा रेसिपी साँझा करेंगे, जो हम बचपन से हमारे घर में बनते हुए देखा है और खूब खाया भी है।
यह तैयार करने की विधि बिल्कुल आसान और खाने में स्वादिष्ट।
पकौड़ा बनाने के लिए निम्न में दिए हुए पद्धति को अनुसरण करें;
व्यंजनशैली/Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी/अल्पाहार(स्नैक्स) |
जैन व्यंजन | नहीं |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश भाग/पोरशन | 4-6 लोगों के लिए |
सामग्री
चना दाल | 200 gm |
जीरा अक्खा | 20 gm/ एक चम्मच |
धनिया अक्खा | 20 gm/ एक चम्मच |
जीरा पाउडर | आधी चम्मच |
लहसुन | 2 दानें |
अदरक | 10 gm/ छोटा टुकड़ा |
हरा मिर्च (बीज निकाला हुआ) | 1पीस(वैकल्पिक) |
सूखी लाल मिर्च(बीज निकाला हुआ) | 1 पीस (वैकल्पिक) |
हल्दी पाउडर | 1 चम्मच |
नमक | स्वाद अनुसार |
हींग | दो चुटकी |
मीठा सोडा | एक/दो चुटकी |
चाट मसाला | 1 चम्मच/ स्वाद अनुसार |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल (तलने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- चना दाल को साफ कर पानी में ठीक से धोएं।
- चना दाल को दो से तीन घंटे तक पानी में भीगोके रखें। अथवा, रात में भी भीगोके रख सकते हैं जो दूसरे दिन में उपयोग करें।
- दाल फूल जाने के बाद मिक्सी के जार में दाल, अक्खा जीरा- धनिया, हरा मिर्च, लहसुन,अदरक, सूखी लाल मिर्च सब मिलकर मुलायम कर पीस लें। मिश्रण जमा हुआ गाड़ा होना चाहिए। पानी का इस्तेमाल बिल्कुल कम करें।
- मिक्सी जार से मिश्रण को निकालकर एक अलग बर्तन में रखें।जीरा पाउडर, हींग, हल्दी पाउडर, सोडा और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।

- फ्राइंग पैन/ कढ़ाई पे तेल गरम करके दाल मिश्रण को छोटे-छोटे पकौड़े के आकार में सुनहरा-भूरा होने तक तल लें। गैस की आँच माध्यम रखें।
- पकौड़ों को अलग प्लेट पे टिश्यू पेपर के ऊपर रखें। इससे अत्यधिक तेल पकौड़ों से निकल जायेगा।

चना दाल पकौड़ा तैयार है। चाट मसाला छिड़कें और हरा चटनी, टोमेटो चटनी के साथ परोसें चाय-नाश्ते के वक़्त परोसें।
टिप्स
- अगर लहसुन पसंद न हो तो उपयोग न करें।
- जैन भोजन के लिए लहसुन-अदरक का उपयोग न करें।
- चना दाल को पीसते समय पानी का इस्तेमाल बिल्कुल कम करें। मिश्रण अधिक पतला न हो पाए जिससे पकौड़ा बनाने में दिक्कत हो सकता है।
- अक्खा जीरा, धनिया मौजूद न होने पर जीरा-धनिया पाउडर इस्तेमाल कर सकतें हैं।
- पकौड़े में अजवाइन भी मिला सकतें हैं। इससे खुशबू, स्वाद और हाजमे में इज़ाफा होता है।
- पकौड़ा तलते समय जब रंग बदलने लगे तब पकौड़ों को तेल से निकालकर कुछ देर अलग प्लेट पे रखें। थोड़ा ठंडा होने पर फिर से सुनहरा-भूरा होने तक पकौड़ों को तलें। ऐसा करने से पकौड़े अंदर से अच्छी तरह पक जाता है।