छोले मसाला रेसिपी | चना मसाला रेसिपी | Chole Masala Recipe In Hindi

ढाबा स्टाइल में बनाएं ज़ायकेदार छोले मसाला रेसिपी। स्टेप बाई स्टेप आकर्षक २२ चित्र श्रृंखला सहित।

Chana Masala (7)

मुझे अभी भी मेरे कॉलेज के दिन याद है जब मैं छोले मसाला खाने के लिए हमेशा एक ढाबे में जाया करता था। भोजन परोसने वाला लड़का भी जान चुका था कि मैं रोटी या चावल के साथ छोले मसाला ही लेना पसंद करता हूँ। काबुली चना का स्वाद मुझे हमेशा से बहुत पसंद रहा है। इसे मैं कैसे भी खा सकता हूँ और अगर छोले मसाला बन जाए तो फिर क्या कहना।

काम के सिलसिले से कभी दिल्ली जाना हुआ तो चांदनी चौक चला गया छोले कुलचे का स्वाद लेने। पर मुझे अभी भी धनबाद शहर की वह छोले मसाला पसंद है जो स्टेशन के नज़दीक में भटूरे के संग थाली में परोसा जाता है। मेरे बचपन में पिताजी के साथ जाया करता था वहां छोले भटूरे खाने के लिए। आज तक वो याद मेरे संग है।

यहाँ इस रेसिपी के माध्यम से छोले मसाला तैयार करने की बिल्कुल सरल विधि बताया जा रहा है जिसे अनुसरण कर के घर में ही लज़ीज़ छोले मसाला पकाया जा सकता है।

निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:

भोजन शैली

  • व्यंजन विधि/ Cuisine:  उत्तर भारतीय / भारतीय
  • भोजन चुनाव :   शाकाहारी
  • व्यंजन : छोले मसाला                          
  • जैन भोजन: नहीं             
  • सामग्री तैयार करने का समय: 15-20Mins  
  • पकाने का समय/ कुकिंग टाइम : 15-20 Mins 
  • अंश :  4 से 6 जन के लिए

सामग्री और मात्रा

सामग्री मात्रा
काबुली चना 200 gm
प्याज़ (उबला हुआ)              60 gm/  1 प्याज़
टमाटर (उबला हुआ)            30 gm/ 1 छोटा टमाटर
अदरक (उबला हुआ)        5 से 10 gm/ छोटा टुकड़ा
लहसुन (उबला हुआ)4 कलियाँ
प्याज़ (बारीक काटा हुआ)60 gm/ 1 प्याज़
टमाटर (बारीक काटा हुआ)30 gm/ 1 छोटा टमाटर
अदरक-लहसुन पेस्ट1 teaspoon 
हल्दी पाउडर½ teaspoon
जीरा पाउडर½ teaspoon
धनिया पाउडर½ teaspoon
लाल मिर्ची पाउडर ¼ teaspoon
कश्मीरी मिर्ची पाउडर(वैकल्पिक)½ teaspoon
काली मिर्च पाउडर¼ teaspoon
आमचूर पाउडर¼  teaspoon
हरा मिर्च (बारीक काटी हुई)2 हरा मिर्च
तेज पत्ता                                1/2 पत्ता
दालचीनी1 काठी
गरम मसाला पाउडर¼  teaspoon
नमक                                    स्वाद अनुसार
सनफ्लॉवर तेल1 tablespoon

सजावट के लिए

धनिया पत्ता (बारीक कटी हुई)     1 tablespoon

विधि:

Chana Masala
  • काबुली चना को पानी में 6 से 7 घंटे तक भिगोकर रखें। काबुली चना रात में भी भिगोकर रख सकतें हैं। 
  • काबुली चना को प्रेशर कुकर में 1 से 2 सिटी आने तक पका लें। आँच को बंध करें। काबुली चना को कुकर की भाँप में 5 से 10 मिनट तक रहने दें।
  • अब प्रेशर कुकर को खोलकर एक मुट्ठी भर उबाला हुआ काबुली चना निकाल कर अलग एक कटोरी में रखें।
Chana Masala 2
  • कटोरी में रखा हुआ काबुली चना को मिक्सी पे पीस कर अलग रखें।

Chana Masala 3 1
  • उबाला हुआ प्याज़, टमाटर, लहसुन को मिक्सी पे पीस कर पेस्ट बना लें। अलग बर्तन में रखें।
Chana Masala 4
  • एक गहरी फ्राइंग पैन या कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेज पत्ता और दालचीनी को भून लें।
  • काटी हुई प्याज़ डालकर भून लें।
  • अदरक लहसुन पेस्ट डालकर भून लें।
  • काटा हुआ टमाटर डालकर भून लें।
  • जब मिश्रण तेल छोड़ने लगे, तब समझना चाहिए मसाला पक गया है।

Chana Masala 5 1
  • अब उबालकर पिसा हुआ प्याज़, अदरक, लहसुन, टमाटर का मिश्रण कुकर में डालकर भूनें।
  • भुना हुआ मिश्रण में अब हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, काली मिर्च पाउडर डाल दें। करछुल से मिश्रण को चलाकर मिला दें।
  • हरि मिर्च मिला दें।
  • पिसा हुआ काबुली चना को मिश्रण में मिला दें। करछुल से मिश्रण को चलाकर मिला दें।
Chana Masala 6 1
  • प्रेशर कुकर से उबाला हुआ छोला पानी सहित गहरी कढ़ाई में डालें।
  • आवश्यकता अनुसार पानी मिलाएं।
  • आमचूर पाउडर मिलाएं।
  • स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।
  • चना मसाला को 2 से 3 मिनट तक उबलने दें।
  • स्वाद को परख लें। आँच को बंध करें।
  • काटा हुआ धनिया पत्ता छिड़के।
  • छोला मसाला तैयार है। 
  • गर्म छोला मसाला रोटी, पराठा, कुलचा, चावल के संग परोसें।
Chana Masala 7 1

टिप्स:

  • छोला मसाला को गाढ़ा भूरा रंग करने के लिए कढ़ाई में तेल डालने के बाद एक चम्मच चीनी को गला कर भूरा रंग किया जा सकता है।
  • गाढ़ा रंग करने का और एक उपाय-  काबुली छोला को उबालते समय एक टी बैग रखें। यह प्रक्रिया से काबुली चना ग्रेवी में अच्छा रंगत आता है। खुशबू भी अच्छी आती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top