
Choti Machli Fry Recipe
आमिष भोजन में मछली (Fish) की व्यंजन विश्व के सभी देशों में लोकप्रिय है।
हमारा देश भारत नदियों का देश है और पश्चिम,पूर्व एवं दक्षिण दिशा समुद्र से घिरे हुए होने के कारण और इन प्रदेशों में मछली से व्यंजनों का प्रचलन अधिक देखने को मिलता है।
मछली के सेवन से हमारे शरीर को प्रोटीन इत्यादि पोषक तत्व प्राप्त होता है।
हम इस रेसिपी में छोटी मछली फ्राई व्यंजन बताएंगे जो तैयार करना बिल्कुल आसान है और सुस्वादु भी है।
यह विधि पश्चिम बंगाल प्रदेश के अनुसार बनाया गया है। मौरला(Mourala Fish) मछली का उपयोग किया गया है। पश्चिम बंगाल में छोटी मछलियों में पुँटी माछ(Puti Fish) भी लोकप्रिय है। इन मछलियों पे शल्क (fish scales) होतें हैं जिसे छीलकर निकाल फेंकना आवश्यक है।
कई छोटी-बड़ी मछलियाँ बिना शल्क(fish scales) के भी पाएँ जाते है जिसका उपयोग करना कॉफी आसान हो जाता है।
रेसिपी के लिए नीचे दिए हुए पद्धति का अनुसरण करें।
व्यंजनशैली/Cuisine | भारतीय/इंडियन |
भोजन चुनाव | मांसाहारी / (मछली) मुख्य भोजन |
जैन व्यंजन: | नहीं |
मछली साफ करने का समय | 20 Mins |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 5-10 Mins |
अंश भाग/पोरशन | 4 लोगों के लिए |
सामग्री
छोटी मछली (मौरला/पुँटी) | 250 gm |
हल्दी पाउडर | 2 teaspoon |
मिर्ची पाउडर (वैकल्पिक) | half teaspoon |
निम्बू रस | 1 spoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
सरसों तेल/ सनफ्लॉवर तेल | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)
मछली साफ करने की विधि
- मछलियों का शल्क (fish scales) निकाल लें।
- मछलियों के पेट के बीच में छुरी से चीरा लगाकर नाड़ी, पित्त को निकाल फेकें।
- मछली के गलफड़ों (फिश गिल) को ज़रा हल्का से तोड़कर निकाल फेकें।
- मछलियों को नमक मिलाकर ज़रा हल्का रगड़ दें।
- पानी तीन से चार बार बदलकर-बदलकर मछलियों को धो लें।
- मछलियों को पानी से निकाल कर छलनी में रखें। पानी झड़ जाने पर एक बर्तन में रखें।
पकाने की विधि

- मछलियों में हल्दी पाउडर,लाल मिर्ची पाउडर, निम्बू का रस, नमक मिला कर 15 मिनट तक रहने दें (मेरीनेड करें)।
- कढ़ाई या फ्राइंग पैन पे तेल गरम करें।
- मछलियों को सुनहरा पीला रंग होने तक तलें।
- मछलियों से अत्यधिक तेल हटाने के लिए कढ़ाई से मछलियों को निकाल कर टिश्यू पेपर पे रखें।
- छोटी मछली फ्राई गरम चावल के साथ परोसें। इस व्यंजन को खाने के शुरुआती के लिए स्टार्टर या कॉकटेल स्नैक्स पे भी शामिल किया जा सकता है।

टिप्स
- ताज़ा मछली चांदी जैसा चमकदार, हल्का गुलाबी रंगत और लचीला होता है।
- छोटी मछली की फ्राई बनाने के लिए शल्कदार (fish scales) या बिना शल्क(without fish scales) वाली मछलियों में कोई भी प्रयोग में लाया जा सकता है।
- बड़ी मछलियाँ तलने की विधि भी छोटी मछली फ्राई जैसा ही है।
Submit your review | |