
श्रीफल की चटनी। नारियल चटनी। नारियल की चटनी। डोसा के लिए चटनी। इडली के लिए चटनी। मद्रासी चटनी।
उडुपी रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट नारियल चटनी खुद बनाइये घर में । रेसिपी स्टेप बाई स्टेप आकर्षक १२ चित्र श्रृंखला सहित।
नारियल एक ऐसा फल है जिसे हमारे देश में हर एक शुभ कार्य से लेकर हमारे रसोई घर तक लोकप्रियता प्राप्त है। बल्कि हम कह सकतें हैं कि नारियल को विश्व भर में लगभग सभी लोग पसंद करतें है। इस फल की गुणवत्ता को एक अलग ही श्रेष्ठता प्राप्त है। नारियल से विभिन्न प्रकार की मिठाई, सब्ज़ी, चटनी, इत्यादि आसानी से बन जाता है। नारियल की पौष्टिक गुणवत्ता के कारण हम सब इसे खाना पसंद करतें हैं।
यहाँ पर हम लोकप्रिय व्यंजन नारियल चटनी (श्रीफल की चटनी) की रेसिपी साँझा करेंगे। यह स्वादिष्ट चटपटी चटनी इडली, मेदू वड़ा, डोसा इत्यादि के संग सेवन किया जाता है।
यहाँ इस रेसिपी के माध्यम से नारियल चटनी तैयार करने की बिल्कुल सरल विधि बताया जा रहा है। रेसिपी को अनुसरण कर के घर में ही आसानी से उडुपी रेस्टोरेंट जैसा नारियल चटनी तैयार किया जा सकता है।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन शैली/ Cuisine | दक्षिण भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम/ व्यंजन | नारियल चटनी |
जैन भोजन | नहीं |
सामग्री तैयार करने का समय | 10Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15-20 Mins |
अंश : | 6 से 8 जन के लिए |
सामग्री |Ingredients
नारियल | 1 नारियल |
भुनी हुई मूंगफली | 2 tablespoon |
भुनी हुई चना (छिलका रहित) | 4 tablespoon |
काली मिर्च | ¼ teaspoon |
सुखी लाल मिर्ची | 2 मिर्च |
करी पत्ता | 16 पत्तें |
धनिया पत्ता ( टहनी रहित) | 1या 2 tablespoon |
सरसों | 1 चुटकी |
दही | 100 gm / आवश्यकता अनुसार |
निम्बू | 1 निम्बू/ आवश्यकता अनुसार |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
नमक | स्वाद अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल | 1 टीस्पून |
विधि:

- नारियल को तोड़कर पानी को अलग रखें।
- नारियल का सख्त छिलका को निकाल कर नारियल से अलग कर दें।
- नारियल से भूरा नर्म छिलका को छीलकर निकाल दें। भूरा छिलका का उपयोग न करें।

- छिलका रहित नारियल को काटकर छोटे छोटे टुकड़ा कर लें।
- भुनी हुई मूंगफली को रखें।
- भुनी हुई चना दाल को रखें।

- मिक्सी चटनी जार में नारियल टुकड़े, मूंगफली, दाल, धनिया पत्ता, 10 करी पत्ता, काली मिर्च को डालकर पीस लें।
- पिसते समय 50ml या एक चाय की प्याली जितना पानी मिलाएं। मिश्रण बिल्कुल मुलायम होने तक पीस लें।
- मिश्रण को मिक्सी जार से निकाल कर एक अलग बर्तन में रखें।
- निम्बू का रस मिलाएं।
- दही को अच्छी तरह फेंट कर मिश्रण में मिलाएं।

- चटनी मिश्रण में स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।
- चटनी की स्वाद को परख लें।
- खट्टा स्वाद अधिक करना हो तो निम्बू या दही थोड़ा और मिलाकर स्वाद को संतुलित करें।
- अब एक गहरी डब्बू चम्मच या फ्राइंग पैन पे तेल गर्म करें। दो सूखी लाल मिर्च, 6 करी पत्ता, 1 चुटकी सरसों डालकर चटकने दें, फिर चटनी पे डालकर तड़का लगा दें। चटनी को मिला दें।
- नारियल चटनी तैयार है।
- इडली, मेदू वड़ा, इत्यादि के संग परोसें।
टिप्स:
- नारियल का भूरा छिलका को हमेशा निकाल कर ही नारियल का उपयोग करें। भूरा छिलका एसिडिटी और पेट में दर्द का कारण बन सकता है।
- आवश्यकता अनुसार नारियल चटनी को गाढ़ी या पतली बनाने के लिए निर्णय अनुसार पानी का उपयोग करें। यहाँ नारियल की पानी को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
- चटनी में दही मिलाने से पहले स्वाद को परख लें। अधिक खट्टा होने पर आवश्यकता अनुसार और स्वाद अनुसार संतुलित मात्रा में दही का उपयोग करें।
- दही के अभाव से नारियल चटनी में सिर्फ निम्बू से भी काम चल सकता है।
- चटनी में थोड़ी मीठी स्वाद करने के लिए स्वाद अनुसार चीनी का भी उपयोग किया जा सकता है।
- नारियल चटनी को हवा रहित डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखने से 2 से 3 दिन तक उपयोग में लाया जा सकता है।