नारियल के लड्डू बनाने की विधि | Coconut Laddu Recipe in Hindi

नारियल के लड्डू Recipe Final Step

नारियल का लड्डू क्या है?

नारियल के लड्डू रेसिपी का अनुसरण कर बनाएं यह स्वादिष्ट मिष्ठान्न। यह मिष्ठान्न भारत देश का एक अत्यंत लोकप्रिय एवं प्रचलित व्यंजन है जिसकी मुख्य सामग्री नारियल है।

नारियल लड्डू की मुख्य सामग्रियाँ।

यह मिष्ठान्न को तैयार करने के लिए प्रधानतः नारियल, गुड़, घी का उपयोग किया जाता है।

यह मिष्ठान्न को कैसे बनाया जाता है?

बर्तन में थोड़ा घी डालकर उसपे ताज़ा कसा हुआ नारियल को थोड़ी देर मिलाकर फिर गुड़ में लपेट दिया जाता है। मिश्रण तैयार होने बाद में निम्बू आकार में गोल बना दिया जाता है। 

मिष्ठान्न पकाने की कठिनाई।

यह मिष्ठान्न को तैयार करना बिल्कुल सरल है। बिना कोई प्रशिक्षण लिए ही यह मिष्ठान्न को बड़ी आसानी से  हर कोई अपने घर में तैयार कर सकता है।

यह मिष्ठान्न पूरी तरह से जैविक (आर्गेनिक) है।

यह मिष्ठान्न में किसी प्रकार की कृत्रिम रंग या रसायन का उपयोग करने की आवश्यकता नही पड़ती है। गुड़ से रंग एवं मिठास मिलती है तथा घी और नारियल से अपरूप प्राकृतिक स्वाद मिलता है। मिष्ठान्न की अपनी सुगंध होती है जिसमें इलाइची, जायफल जैसा गरम मसाला मिलाने पर सुगंध में अधिकता होती है।

यहाँ यह रेसिपी के माध्यम से बिल्कुल आसानी से कुछ मिनटों में यह मिष्ठान्न को तैयार किया जा सकता है।

निम्न नें दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन के वर्गीकरण

व्यंजन विधि/ Cuisineभारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी
व्यंजन  नाम/ व्यंजननारियल के लड्डू

आहार के प्रकार

सात्विक आहारहाँ
जैन आहारहाँ

रंधनपाक समय 

सामग्री तैयार करने का समय:05 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम10 Mins
कुल समय  15 Mins

सर्विंग

अंश 4 व्यक्ति के लिए

नारियल के लड्डू रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

सामग्रीमात्रा
नारियल (कसा हुआ)1 नारियल
गुड़ (कसा हुआ)200 gm
इलाइची पाउडर½ teaspoon
घी 1 tablespoon

व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड) 

Nariyal ke laddu Recipe Step 1

नारियल को तोड़कर मीठे परत को निकालने की विधि:

  • नारियल को तोड़कर पानी को अलग रखें।
  • नारियल का सख्त छिलका को निकाल कर नारियल से अलग कर दें।
  • नारियल की मीठी सफेद परत पर से भूरी नर्म छिलके को छीलकर कर अलग कर दें। रंधन क्रिया में भूरी छिलके का उपयोग न करें।
  • छिलका रहित नारियल को बारीक कर के कस लें।

पाक रंधन की विधि:

Nariyal ke laddu Recipe Step 2
  • धीमी आंच पर कढ़ाई में एक टैब्लेस्पून घी डालकर हल्का गरम होने दें।
  • कसे हुए नारियल को कढ़ाई मे डालकर एक चम्मच से कुछ देर तक अथवा दो से तीन मिनट तक चलाते रहें। 
  • अब नारियल में गुड़ डाल दें।
  • नारियल एवं गुड़ के मिश्रण को एक चम्मच से कुछ देर तक चलाते रहें। आंच को धीमी रखें।
  • गुड़ जब गल जाए और नारियल के साथ मिलकर चिपचिपा हो जाय तब आंच को बंद करें। 
  • मिश्रण को अलग रखें एवं ठंडा होने दे।
Nariyal ke laddu Recipe Step 3
  • अब सहने लायक हल्का गर्म रहते मिश्रण का एक निम्बू जितना छोटा सा हिस्सा लेकर हथेली में रखें।
  • दोनों हथेली से मिश्रण को हल्का दबाते हुए गोलाकार करें। यह प्रक्रिया करते समय मिश्रण में मौजूद प्राकृतिक जैविक तेल अपने आप निकलता है जिससे लड्डू को गोलाकार करने में आसानी होती है।
  • इस तरह एक एक करके पूरे मिश्रण का निम्बू जैसा छोटे छोटे गोल बना लें।
  • मिष्ठान्न तैयार है। हवा रहित डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें।
  • पसंद अनुसार नाश्ते में अथवा मुख्य भोजन के उपरांत यह मिष्ठान्न का सेवन करें।

टिप्स:

  • यह व्यंजन तैयार करने के लिए ताज़ा नारियल का चयन करें।
  • यह मिष्ठान्न का गठन सख्त एवं मुलायम होता है।
  • यह व्यंजन का स्वाद मीठा होना चाहिए।
  • यह व्यंजन की मुख्य खुशबू नारियल एवं गुड़ की होती है। मिष्ठान्न को अलग से खुशबूदार करने के लिए पसंद अनुसार सिर्फ कोई एक गरम मसाला का प्रयोग करें, उदाहरण- इलाइची अथवा जायफल इत्यादि। 
  • पसंद अनुसार मिठास के लिए शक्कर भी मिलाई जा सकती है।
  • मिष्ठान्न को गोल आकार देते समय हथेली पर अलग से घी अथवा तेल लगाने की आवश्यकता नहीं होती है। मिश्रण से अपने आप ही जैविक प्राकृतिक तेल निकलता हैं।
  • यह सात्विक मिष्ठान्न है। पूजा अनुष्ठान अथवा कोई भी शुभ कार्य के लिए यह एक सर्वोत्तम चयन है।
  • यह जैन व्यंजन है। 
  • यह मिष्ठान्न को वेगन आहार (vegan diet) करने के लिए घी के स्थान पर नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है
  • यह मिष्ठान्न को हवा रहित डब्बे में भरकर फ्रिज में रखने से महीनों ताज़ा रहता है।
  • विद्यालय जाते बच्चों के भोजन डब्बे में देने के लिए यह मिष्ठान्न एक उत्तम चयन है। 
  • यह व्यंजन में नारियल, गुड़, घी के सारे पौष्टिक तत्व एवं गुण उपलब्ध है। तुरंत ऊर्जा एवं बल  प्रदान करने में सक्षम है।
  • मधुमेह की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को मिष्ठान्न का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

FAQ

1.क्या नारियल के लड्डू सेहत के लिए अच्छे हैं?

Ans :- नारियल के लड्डू में एक पूर्ण आहार के पौष्टिक तत्व मौजूद है। गुड़, नारियल, घी से शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है।

2.क्या वजन घटाने के लिए नारियल के लड्डू अच्छे हैं?

Ans :- आपकी मीठी भूख के लिए एक सरल उपाय, ये लड्डू न केवल आपके स्वाद के लिए बल्कि आपके वजन घटाने के आहार के लिए भी अच्छे हैं। वजन घटाने के अनुकूल सामग्री है नारियल जो पेट को साफ रखने में सहायक है। पाचन तंत्र, एवं हजम क्रिया को बढ़ावा देने नें सहायक है।  इन लड्डूओं को बिना किसी अपराध बोध के अन्य कोई भी मीठी व्यंजन के स्थान पर इसे भोजन तालिका में शामिल कर सकते हैं। इसका स्वाद मीठा है पर नुकसान कम करता है।

3.क्या नारियल के लड्डू व्रत में खा सकते हैं?

Ans :-  व्रत में नारियल के लड्डू का सेवन बिल्कुल किया जा सकता है। नारियल का और एक नाम श्रीफल भी है। हर शुभ कार्य, अनुष्ठान, उपवास आदि में नारियल का सेवन शास्त्र सम्मत है।

4. क्या नारियल के लड्डू को वेगन डाइट (vegan diet) किया जा सकता है?

Ans :- यह मिष्ठान्न को वेगन आहार (vegan diet) करने के लिए घी के स्थान पर नारियल तेल अथवा कोकोआ बटर (cocoa butter) का उपयोग करना है।

Submit your review
1
2
3
4
5
Submit
     
Cancel

Create your own review

स्वादिष्ट रेसिपी
Average rating:  
 0 reviews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top