
क्रिस्पी पोटैटो फिंगर रेसिपी देख कर तैयार करे यह व्यंजन।
कॉकटेल पार्टी अथवा कोई भी पार्टी में उपलब्ध स्टार्टर या स्नैक्स जो अल्पाहार श्रेणी में है, उन सभी को यह एक व्यंजन मात दे सकता है। यह व्यंजन पौष्टिक है एवं इसे चबाकर सेवन करने में एक अलग ही मज़ा का अनुभव होता है। यह व्यंजन को तैयार करने के लिए अधिक वक्त भी नहीं लगता है और तैयार करना भी आसान है।
यह व्यंजन शाकाहारी होने से सभी वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त है। घर में आए हुए मेहमानों के लिए यह व्यंजन तुरंत बनाकर गरमा गरम परोसा जा सकता है और वो भी बहुत ही कम समय में। खास कर बच्चों को यह व्यंजन बहुत पसंद आएगा।
यहाँ पर जो रेसिपी बताई गई है उसे अनुसरण कर घर में यह व्यंजन को आसानी से तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / अल्पाहार |
व्यंजन नाम | पोटैटो फिंगर |
सात्विक आहार | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 25 mins |
अंश / पोर्शन | 2 व्यक्ति के लिए |
पोटैटो फिंगर रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
फिंगर के लिए सामग्री | |
आलू (उबले हुए) (कद्दूकश किया हुआ) | 200 gm |
लाल मिर्च पाउडर | ⅓ teaspoon |
जीरा पाउडर | ½ teaspoon |
धनिया पाउडर | ½ teaspoon |
गरम मसाला | ½ teaspoon |
चाट मसाला | ½ teaspoon |
चावल का आटा | 2 teaspoon |
कॉर्न फ्लौर | 2 teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
लेप एवं कोटिंग के लिए सामग्री | |
मैदा | 2 teaspoon |
कॉर्नफ्लोर | 2 teaspoon |
खाने का सोडा | 1 चुटकी |
नमक | स्वादानुसार |
पानी (मैदा को घोलने के लिये) | आवश्यकता अनुसार |
ब्रेड क्रम्बस ( कच्चे व्यंजन के ऊपर की परत पर लगाने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
तलने के लिए | |
सनफ्लावर तेल | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- एक बर्तन में या प्रेशर कुकर में आलू को उबाल कर पका लें या फिर आलू को पहले से अलग उबालकर कद्दूकश कर के रखें।
- आलू पकने पर तुरंत गर्म पानी से अलग करें। पानी को पूरी तरह से झड़ जाने दें।
- एक गहरी कटोरी में आलू को डालकर हाथ से मसलकर अच्छी तरह मिला दें।
- अब चावल का आटा, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला डालकर मिला दें।
- आलू एवं मसालों को बिल्कुल मुलायम कर मिला दें। आलू का मिश्रण सख्त होना चाहिए।

- हथेली में थोड़ा तेल लगा लें।
- अब मिश्रण को छोटे छोटे एक समान लोइयों में बांट लें।
- एक-एक लोई को हथेली में डालकर गोल लड्डू बनाएं।
- आलू मसाले को पतले लंबे बेलनाकार करें। एक अलग थाली में रखें।

लेप की विधि
- एक कटोरी में मैदा, कॉर्नफ्लोर, स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा चिपचिपा घोल बनाएं।
- अब कच्चे व्यंजन पर घोल का लेप लगा दें।
ब्रेडक्रम्बस कोटिंग लगाने की विधि
- लेप लगाए हुए कच्चे व्यंजन पर ब्रेडक्रम्बस लगाएं। इस तरह सब तैयार कर लें। अलग थालि पर रखें।
- कच्चे व्यंजन को लंबे बेलनाकार करें। एक अलग थाली में रखें।
- मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गरम होने पर कच्चे व्यंजन को धीरे धीरे तेल में डालें।

- कच्चे व्यंजन को सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- तल जाने पर व्यंजन को कढ़ाई से निकालते वक्त अतिरिक्त बहते तेल को झड़ जाने दें।
- तले हुए व्यंजन को टिश्यू पेपर पर रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- इस तरह सब तल लें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- पसंद अनुसार चाट मसाला छिड़कें।
- गरमा गर्म परोसें, चाय नाश्ते में हरी चटनी, केचप, सेज़वान चटनी, मेयोनेज़ सॉस, के साथ।
टिप्सः
- यह व्यंजन में प्याज लहसुन का उपयोग नहीं किया गया है।
- व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें।
- आलू उबालने के बाद तुरंत गर्म पानी से निकाल कर रखें। आलू अधिक देर पानी में रहने से नमी बढ़ जाती है जिससे मसाला को सख्त करने में दिक्कत होती है।
- यह व्यंजन को तैयार करने के लिए हमेशा पुराने आलू का उपयोग करें। (नए आलू से सामग्री को चिपकाने में दिक्कत हो सकती है)।
- बच्चों का ध्यान रखते हुए तीखे मसाले का उपयोग कम करें।
- व्यंजन को तलने से पहले एक छोटी सी लोई बनाकर तेल में तलकर परिणाम को परख लें। अगर व्यंजन गर्म तेल में टूटने लगे तो समझना चाहिए कि मिश्रण में नमी का भाग अधिक है। अतिरिक्त नमी को कम करने के लिए मिश्रण को थोड़ा अधिक भूनें। आवश्यकता पड़ने पर कॉर्नफ्लोर, ब्रेड क्रम्बस अथवा मैदा मिलाकर मिश्रण को सख्त एवं चिपचिपा करें।
- चावल का आटा उपयोग करने से व्यंजन अधिक कुरकुरा होता है।
- जैन आहार में आलू, प्याज़, लहसुन, अदरक, अथवा कंद मूल सब्ज़ियों का उपयोग नहीं किया जाता है।