
एग चिली
एग चिली रेसिपी एक इंडो चीनी व्यंजन है जो बहुत ही चटपटा एवं स्वादिष्ट व्यंजन है। यह व्यंजन की 1मुख्य सामग्री उबला हुआ अंडा है जिसे कुछ सब्ज़ी एवं चीनी सॉस में मिलाकर तैयार किया जाता है।
- एग चिली
- इंडो-चाइनीज़ क्विज़ीन शैली क्या है?
- यह व्यंजन कैसे बनता है?
- क्या यह व्यंजन बनाना कठिन है?
- यह व्यंजन को भोजन सूची में किस तरह समावेश किया जाय?
- क्या यह व्यंजन बच्चों को पसंद आएगा?
- निम्न में दिए हुए विधि को अनुसरण करें और सरलता से बनाएँ यह व्यंजन ।
- एग चिली रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
- व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड)
- परोसने की विधि
- टिप्स:
- FAQ
इंडो-चाइनीज़ क्विज़ीन शैली क्या है?
चाइनीज़ सॉस एवं चाइनीज़ मसालों का उपयोग करके भारतीय विधि शैली का मिश्रण कर के खाद्य को तैयार करने की शैली को यहाँ इंडो-चाइनीज़ क्विज़ीन कहा जाता है। इस प्रकार की शैली को फ्यूज़न क्युज़िन भी कहा जाता है।
यह व्यंजन कैसे बनता है?
यह व्यंजन की मुख्य सामग्री उबला हुआ अंडा है जिसे उबाल कर उपयोग में लाना है।
अंडा उबलने के बाद छिलका निकाल कर अलग कर देना है।
उबले अंडों को बीचों बीच से आधा काट कर जर्दी को निकाल कर अलग कर देना है। यहाँ जर्दी का उपयोग नहीं किया जायेगा।
अंडा, मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक एकत्र मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करना है।
अंडों के टुकड़ों को घोल में डुबोकर लपेटना है फिर गरम तेल में सुवर्ण भयर होने तक पकौड़े जैसा तलना है।
अब फ्राइंग पैन में बारीक कटे हुए लहसुन, अदरक को हल्का भून लेना है।
कटे हुए प्याज़, शिमला मिर्च इत्यादि सब्ज़ियों को बिल्कुल हल्का भून कर तलना है।
आवश्यकता अनुसार सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस, कालीमिरी, सफेदमिरी, सिरका, नमक डालकर सब्ज़ियों से मिला देना है।
कॉर्नफ्लोर को पानी में घोलकर मिश्रण में डालकर गाढ़ा रसा (gravy) तैयार करना है।
अब तले हुए अंडों के पकौड़ों को रसा में डालकर मिला देना है। धीमी आंच पर कुछ देर पकाना है।
बारीक कटा हुआ हरा प्याज़, धनिया पता को ऊपर से डालकर सजाना है।
व्यंजन तैयार है। गरम गरम परोसें नूडल या राइस या पराठा के संग।
क्या यह व्यंजन बनाना कठिन है?
यह व्यंजन एक चटपटा स्वादिष्ट खाद्य है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। उबले हुए अंडों के टुकड़ों को तलकर विभिन्न सॉस में मिलाकर पकाना है। इस तरह कुछ ही मिनटों में यह व्यंजन बनकर तैयार ही जाता है।
यह व्यंजन को भोजन सूची में किस तरह समावेश किया जाय?
यह व्यंजन को भोजन के शुरुवात में स्टार्टर की तरह सेवन किया जा सकता है एवं मुख्य भोजन के साथ भी शामिल किया जा सकता है।
क्या यह व्यंजन को कॉकटेल स्टार्टर में शामिल किया जा सकता है?
भोज अनुष्ठानों में यह व्यंजन मांसाहारी सेवन करने वालों के लिए हर प्रकार से एक उत्तम चयन है। यह स्टार्टर एवं मुख्य भोजन के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
क्या यह व्यंजन बच्चों को पसंद आएगा?
यह व्यंजन का स्वाद बहुत चटपटा एवं लज़ीज़ होता है। बच्चों को चटपटे व्यंजन बहुत पसंद आते हैं। बच्चों के सेवन उपयुक्त व्यंजन में मिर्च का उपयोग कम करें या बिल्कुल न करें। अंडे प्रोटीन का एक स्रोत है इसलिए यह पौष्टिक भी है।
निम्न में दिए हुए विधि को अनुसरण करें और सरलता से बनाएँ यह व्यंजन ।
व्यंजन के वर्गीकरण
आहार के प्रकार
आहार के प्रकार | अंडाहरी / मांसाहारी |
रंधनपाक समय
सामग्री तैयार करने का समय | 05 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 25 Mins |
सर्विंग
अंश | 4 व्यक्ति के लिए |
एग चिली रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सामग्री | मात्रा |
अंडा (सख्त उबले हुए) | 6 अंडे |
अंडे के लिए लपेटन मिश्रण (बैटर) तैयार करने के लिए सामग्रियाँ
कॉर्न फ्लौर | 2 tablespoon |
मैदा | 2 tablespoon |
अंडा | 2 अंडा |
खाने का सोडा | 1 चुटकी |
नमक | स्वादानुसार |
अंडों के टुकड़ों को तलन के लिए
सनफ्लॉवर तेल | आवश्यकता अनुसार |
व्यंजन को पकाने के लिए अंतिम चरण की सामग्रियाँ
शिमला मिर्च (मध्यम आकार) (चौकोर कटा हुआ) | 2 शिमला मिर्च |
प्याज़ (मध्यम आकार) (चौकोर पंखड़ी जैसा कटा हुआ) | 2 प्याज़ |
लहसुन (बारीक कटा हुआ) | 1 teaspoon |
अदरक (बारीक कटा हुआ) | 1 teaspoon |
हरी मिर्ची (लंबी चिरी हुई) | 6 मिर्च |
ग्रीन चिल्ली सॉस | 2 teaspoon |
टोमेटो केचप | 2 teaspoon |
सोया सॉस | 2 teaspoon |
सिरका | 1 teaspoon |
कालिमिरी पाउडर | ¼ teaspoon |
वाइट पीपर पाउडर | ¼ teaspoon |
कॉर्न फ्लौर | 1 tablespoon |
पानी (कॉर्नफ्लोर घोलने के लिए) | 4 tablespoon |
सनफ्लॉवर तेल (सब्ज़ियों को तलने के लिए) | 2 teaspoon |
सजावट के लिए सामग्री
हरा प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 2 tablespoon |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड)

- एक गहरे बर्तन में पानी डालकर अन्डे को दस मिनट तक सख्त उबाल लें। आँच को पूर्ण रखें।
- अंडा उबाल जाने पर छिलका निकल कर अलग कर दें।
- अंडों को बीच से काटकर आधा कर दें। जर्दी को निकाल कर अलग कर दें।
- अंडे के सफेद अंश का चार टुकड़ा कर दें।
घोल (बैटर) बनाकर अंडे पर लेप (कोटिंग) लगाने की विधि
- एक कटोरे में मैदा, कॉर्न फ्लौर, खाने का सोडा और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।

- एक अंडा डालें और अच्छी तरह से फेंटकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
- अंडे के टुकड़ों को मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से लपेटें।
अंडों को तलने की विधि
- मध्यम आंच पर एक फ्राइंग पैन पे तेल गरम कर लें।
- लेप लगे हुए अंडे के टुकड़ों को सुवर्ण भूरा होने तक तलें।

- अण्डे के टुकड़े तल जाने पर अत्यधिक तेल को झड़ाकर अलग तश्तरी में टिश्यू पेपर पर रखें।
व्यंजन पकाने का अंतिम चरण
- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में तेल डालकर गरम करें।
- कटा हुआ अदरक, लहसुन डालकर हल्का भुने (सौते करें)।
- कटी हुई शिमला मिर्च ,प्याज़, हरी मिर्च डालकर करछुल से कुछ देर चला दें। अधिक न तलें।
- रेड चिली सॉस, टोमेटो केचप, ग्रीन चिली सॉस, सिरका, सोया सॉस डालकर मिला दें।करछुल से कुछ देर चला दें। आंच को धीमी रखें।

- कालिमिरी पाउडर, वाइट पीपर पाउडर मिला दें।
- कॉर्नफ्लोर के घोल को फ्राइंग पैन में डालें।
- अब तले हुए अंडों के टुकड़ों को मिश्रण में डालें।
- करछुल से चलाकर व्यंजन को अच्छे से मिला दें।

- व्यंजन के ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा प्याज़, धनिया पत्ता छिड़क दें।
- करछुल से मिश्रण को चलाकर अच्छी तरह से मिला दें। मिश्रण को चिपचिपा, गाढ़ा और मुलायम करें।
- व्यंजन के स्वाद को परखें। स्वाद तीखा चटपटा होना चाहिए।
- आवश्यकता होने पर स्वाद को संतुलित करें।
- व्यंजन तैयार है। आंच को बंद करें।
सजाने की विधि
- व्यंजन के ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा प्याज़, धनिया पत्ता छिड़क दें।
परोसने की विधि
टिप्स:
- यह व्यंजन के लिए अंडे को सख्त उबालें।
- उबके अंडे की जर्दी (yolk) का उपयोग न करें। जर्दी से अलग व्यंजन बनाएं।
- सॉस में नमक रहता है। पकाते समय अलग से नमक मिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें।
- आवश्यकता अनुसार सॉस की मात्रा को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। सॉस का स्वाद ब्रांड के अनुसार बदल जाता है।
- कॉर्नफ्लोर को हमेशा ठंडे पानी में ही घोलें उसके बाद ही ग्रेवी या रसा में मिलायें।
- अंडे को कढ़ाई में तलते समय ध्यान रखें, कभी कभी गरम तेल में अंडे चटकने लगते है। तलते वक्त यह बात का ध्यान रखें।
FAQ
Q.अंडा खाने का क्या फायदा?
Ans:- अंडा प्रोटीन का मुख्य स्रोत है। इसमें विटामिन एवं खनिज भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। विटामिन ए,बी2, बी5, फोलेट, फ़ास्फ़रोस, पोटासियम मैग्नीशियम उपलब्ध होने से शरीर को कई प्रकार से लाभ पहुचाते है। इसके सेवन से आंखों के स्वास्थ्य, केश के स्वास्थ्य, मांसपेशियों को मजबूती, हड्डी को मजबूती, मानसिक स्वास्थ्य, मस्तिष्क स्वास्थ्य को ठीक रखने में सहायक है।
Q.अंडे में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
Ans:- विटामिन ए,बी2, बी3,बी5, बी6, फोलेट, बी12,कोलीन, विटामिन डी, विटामिन इ।
Q.अंडा कब और कैसे खाना चाहिए?
Ans:- अंडे को नाश्ता अथवा कोई भी मुख्य भोजन के समय पर सेवन करना चाहिए।
Q.सुबह अंडा खाने से क्या फायदा?
Ans:- सुबह के भोजन में अंडे के सेवन करने से शरीर को प्रोटीन तत्व प्राप्त होता है। दिन के शुरुवात में प्रोटीन तत्व का सेवन करने से शरीर को संतुलित बल प्राप्त होता है। चयापचय का कार्य सुचारू रूप से कार्य करता है। पाचन तंत्र को सहारा देकर शरीर के अतिरिक्त वजन को कम करने में सहायक है।
Q.उबले अंडे के साथ क्या खाना चाहिए?
Ans:- उबले अंडे के संग ब्रेड, रोटी, चावल, सब्ज़ी इत्यादि खाना चाहिए जिससे शरीर को संतुलित आहार प्राप्त हो।
Q.अंडे का पीला भाग खाने से क्या होता है?
Ans:- अंडे के पीले भाग को जर्दी कहा जाता है। इस भाग में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक उपलब्ध है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
Q.अंडे के सफेद भाग में क्या पाया जाता है?
Ans:- अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन है।
Submit your review | |