
फूलगोभी कीमा रेसिपी को देख कर बनाएं स्वादिष्ट सब्ज़ी जिसे खा कर सब लोग बार-बार तैयार करने के लिए अनुरोध करेंगे।
घर में बच्चों के लिए हर दिन कुछ नया व्यंजन तैयार करके देना पड़ता है। वे कहते हैं कि मैं जो भी व्यंजन बनाता हूँ वह खाने में उन सबको बहुत मज़ा आता है। यह सुनकर मुझे आनंद प्राप्त होता है।
बच्चों को घर के खाने में रुचि बनी रहनी चाहिए। पौष्टिक तत्व के संग स्वाद का मज़ा भी उनको मिलते रहना चाहिए। इस बात का हम सबको खास ध्यान रखना चाहिए। हर सामग्री से कई प्रकार के व्यंजन पकाया जा सकता है। इस तरह हर दिन कुछ नया होगा। एक ही व्यंजन को पुनः दोहराना से भी मुक्ति मिलेगी।
इस तरह बच्चें घर का खाना को ही प्रधानता देना सीख जाएंगे। आगे चलकर फिर वे अगली पीढ़ी को सिखाएंगे।
यह व्यंजन तैयार करना बहुत सरल है। फूलगोभी को थोड़ा उबालना है, फिर आग के ऊपर भूनना है। कीमा करना है, फिर कुछ मसालें मिलाकर पका लेना है। हो गया एक अनोखा स्वादिष्ट व्यंजन तैयार।
इस रेसिपी में यह व्यंजन तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | उत्तर भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
व्यंजन नाम | फूलगोभी कीमा |
सात्विक आहार | नहीं (प्याज़, लहसुन) |
जैन व्यंजन: | नहीं (प्याज़, लहसुन, अदरक) |
सामग्री तैयारी करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
अंश / पोर्शन | 4 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
फूलगोभी | 500 gm |
प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 150 gm |
अदरक लहसुन पेस्ट | 1 tablespoon |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 80 gm |
ताज़ा हरा मटर | 3 tablespoon |
तेज़ पत्ता | 2 पत्तें |
दालचीनी | 2 टुकड़े |
लौंग | 6 लौंग |
हरि मिर्च (बीज निकाला हुआ) | 2 मिर्च |
धनिया पाउडर | 2 teaspoon |
जीरा पाउडर | 1 teaspoon |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
कश्मीरी मिर्च पाउडर | ½ teaspoon |
आमचूर पाउडर | ½ teaspoon / (स्वादानुसार) |
गर्म मसाला पाउडर | ¼ teaspoon |
कसूरी मेथी | 1 teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
मक्खन | 2 tablespoon |
सरसों तेल / अन्य तेल | 2 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- फूलगोभी से डंडी अलग कर दें।
- गोभी को नमक पानी में डूबा कर कुछ देर रखें। फिर गोभी को पानी से धो लें।
- आँच पे एक गहरी बर्तन में पानी गर्म करें।
- गोभी को गर्म पानी में डालें। 3 मिनट तक उबालें।
- आँच को बंध करें।
- गोभी को छलनी में रखें। पानी निकाल जाने दें।
- अब गोभी पे मक्खन मलें। चित्र संख्या 4 को देखें।

- गैस की धीमी आग पे गोभी को पलट-पलट कर 2 से 3 मिनट तक भूने।
- आवश्यकता होने गोभी पे ज़रा मक्खन मल दें।
- आग को बंध करें। गोभी को ठंडा होने दें।
- गोभी से मोटी डंडी को काट कर निकाल दें। (चित्र संख्या 6 को देखें)।
- गोभी को मिक्सी जार में रखें।
- गोभी को दरदरा पीस लें। एक अलग कटोरी में रखें।

- मध्यम आँच पे फ्राइंग पैन रखें, ½ tablespoon मक्खन और 2 tablespoon तेल डालें।
- फ्राइंग पैन में तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग डालकर 8 से 10 सेकंड तक भूनें।
- फ्राइंग पैन में कटे हुए प्याज डालकर भूरा होने तक भून लें।
- अदरक लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
- कटा हुई टमाटर डालकर भूनें।
- अब फ्राइंग पैन में हरा मटर डालें। करछुल से मटर को चलाकर थोड़ी देर तक भून लें।

- गोभी चूड़ा को फ्राइंग पैन में डालें। करछुल से मिश्रण को चलाते रहें।
- गोभी मिश्रण में अब ½ टैब्लेस्पून मक्खन डालें। करछुल से मिश्रण को चलाकर मिला दें।
- अब गोभी मिश्रण में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पॉवडर, आमचूर पाउडर, गर्म मसाला मिलाएं।
- स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- मिश्रण को करछुल से चलाकर मिला दें। कुछ देर तक सब्ज़ी को पकने दें। आँच को धीमी रखें।
- गोभी मिश्रण का स्वाद परखें। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।
- सब्ज़ी में कसूरी मेथी डालें। करछुल से मिश्रण को चलाकर मिला दें।
- गोभी का व्यंजन तैयार है।
- आँच को बंध करें।

- गर्म परोसें चावल, रोटी, पराठा के संग।
टिप्स:
- यह व्यंजन तैयार करने के लिए ताज़ी, दाग रहित, खुश्बूदार गोभी का चयन करें।
- यह व्यंजन के लिए गोभी को दरदरा कूटे। पेस्ट बिल्कुल न बनाएं।
- यह व्यंजन सुखा होती है। पर आवश्यकता अनुसार या पसंद अनुसार थोड़ा रसेदार बनाया जा सकता है।
- मक्खन के उपयोग से स्वाद में इज़ाफ़ा होता है। बाजार के मक्खन में नमक होता है। इस बात का ध्यान रखें।
- गोभी को अधिक देर तक न उबालें। अधिक नरम होने पर कीमा न बन पाएगा।
