ग्रीन चटनी रेसिपी | Green Chutney Recipe In Hindi |

भारतीय शैली के खाने में चटनी (Chutney)न हो तो ऐसा लगता है के स्वाद में कही कुछ कम रह गया | कोई भी खाना या व्यंजन हो,उसके संग चटनी तो चाहिए ही चाहिए | चटनी ,उंगली और स्वाद का खास रिश्ता जो है।

समोसा से लेकर पापड़ या फिर सैंडविच से लेकर पकौड़े कुछ भी हो ,चटनी के बिना जैसे वह सब अधूरे | 

हॉटेल या रेस्टोरेंट में भी हम देखते हैं की खाने के साथ चटनी आना अनिवार्य है |

साग – पत्ते से बना यह चटनी  रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ  पौष्टिक भी है | चटनी के चटपटा स्वाद और विटामिन के गुणों  से भरपूर  है यह ग्रीन चटनी | कोई भी खाने के साथ खायें ,सब्ज़िओं के ग्रेवी में भी मिलायें  और चटनी के स्वाद का  आनंद उठायें  | 

यह चटनी बच्चों को भी बोहोत पसंद आते हैं जैसे की सैंडविच में मिला सकते हैं | हर उम्र के लोगों के  हाजमे का भी ख्याल रखता और पाचन शक्ति भी बढ़ाती है यह चटकदार ग्रीन चटनी | 

तो इंतज़ार किस बात का,चलिए बनाते हैं चटनी।बनाना  बेहद आसान है | रेसिपी देखिये और झटपट बनाइये ग्रीन चटनी | 

व्यंजन शैली/Cuisineभारतीय/इंडियन
भोजन चुनावशाकाहारी
व्यंजनचटनी 
जैन व्यंजनहाँ  
सामग्री तैयारी करने का समय10   Mins  
पकाने का समय10   Mins 
कुकिंग टाइम20 Mins

ग्रीन चटनी के  सामग्री | Green Chutney Ingredients

पालक100  gm 
धनिया पत्ता50 gm
पुदीना पत्ता50 gm
दही2 -3 tablespoon 
चिनी1 tablespoon (या स्वाद अनुसार)         
निम्बू (रस)1 pcs
विनेगर1 – 2 टेबल स्पून(स्वाद अनुसार ) 
नमकस्वाद -अनुसार 
साग पत्तों को उबलते समय खानेका सोडा1 teaspoon 

   

बनाने का प्रणाली (प्रिपरेशन मेथड) | Preparation Method

1 पालक,धनिया पत्ता,पुदीना के डंडी निकल कर  अच्छी तरह साफ़ करके पानी में धों लें | पालक के मोटे तने वाली डंडी को निकाल दें।

Green Chutney
पा

2 कढ़ाई में पानी उबालें  और खाने का सोडा मिलाएं | साग और पत्तों को उबलते पानी में डाल  दें

ग्रीन चटनी २

3  पांच से दस  मिनट बाद एक चम्मच से पालक का डंडी काटके देखें | डंडी कट जाएँ तो समझना चाहिए साग और पत्तें पक  गयें  है | 

dazzle 22

4 ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें | बिलकुल स्मूथ पेस्ट बना लेना है |

ग्रीन चटनी

5 साग पत्ते के पेस्ट में दही,चीनी ,निम्बू का रस ,विनेगर, नमक मिला दें | स्वाद खट्टा – मीठा कर लें | ग्रीन चटनी तैयार है।

ग्रीन चटनी
ग्रीन चटनी

6 ग्रीन चटनी को पकौड़े ,पराठे,सैंडविच ,पापड़,वेफर्स, आदि के साथ   परोसे |

dazzle 27

टिप्स :

  • गरम उबलते हुए पानी में सबसे पहले खाने का सोडा डालना चाहिए | 
  • साग पत्तोंको पानी उबलने के बाद ही डालें | 
  • सोडा से पत्तों का रंग ताज़ा रहता है | 
  • चटनी को फ्रीज में एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं | 
  • चटनी हमेशा चम्मच से ही निकालें।
  • चटनी स्वादिष्ट होने के साथ पौस्टिक भी है।इससे आप शर्बत जैसा घोल कर पी सकतें हैं जो हाजमें के लिए लाभदायक भी होगा।
  • ग्रीन चटनी से पाचन शक्ति  भी विकसित होता है।
  • गर्मी के समय या लू लग जाय तो इस चटनी का शर्बत पीने से लाभ मिलता है।शरीर को ठंडा रखने में यत्नशील है।

Submit your review
1
2
3
4
5
Submit
     
Cancel

Create your own review

स्वादिष्ट रेसिपी
Average rating:  
 1 reviews
 by Shia

Nice Recipe

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top