
हरा पुदीना पराठा रेसिपी से जुड़ा हुआ एक मजेदार क़िस्सा मैं यहाँ पर साँझा कर रहा हूँ।
एक दिन मेरे घर में कुछ मेहमान आये हुए थे। वे लोग बताने लगें की बच्चों को उनका बनाया हुआ कोई भी व्यंजन पसंद नहीं आता है। पर वे आश्चर्य हैं कि मेरे घर में उनके बच्चों को जो भी परोसा जा रहा है बड़े चाव से खा रहें हैं। उन्होंने मुझे अनुरोध किया इसका राज़ बताने के लिए।
फिर मैने उनको समझाया किस तरह साधारण सरल तरकीब से हर व्यंजन को नया रुप, रंग, स्वाद दिया जा सकता है। घर में लगभग सारे विभिन्न प्रकार के सामग्री मौजूद रहता है। उन सामग्रियों को चतुरता से उपयोग किया जाए तो हर व्यंजन एक नया होगा। एक ही सामग्री को विभिन्न शैली से तैयार करने से तरह-तरह के व्यंजन बनाया जा सकता है। इस तरह बच्चों को खाने के प्रति उनका आग्रह बढ़ाया जा सकता है।
फिर मैंने तुरंत उनको आटा और पुदीना से हरा पुदिना पराठा तैयार करना सीखा दिया। हरा रंग का खुशबूदार पराठा पाकर बच्चें खुश हो गयें। तब मेरे मेहमान ने हरा पुदिना पराठा के लिए एक नया नामकरण कर दिया ‘बच्चा पार्टी पराठा’.
यहाँ इस रेसिपी में पुदीना पराठा को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली /Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | पुदीना पराठा |
जैन व्यंजन: | हाँ |
सात्विक भोजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश भाग/ पोरशन | 2-3 लोगों के लिए |
सामग्री |Ingredients
आटा | 150 gm |
मैदा | 150 gm |
पुदीना पत्ता (पीसा हुआ) | 2 से 4 tablespoon |
कलौंजी | 1 teaspoon/ 5 gm / दो चुटकी |
नमक | स्वाद अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल | 2 tablespoon |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
तलने के लिए: | |
सनफ्लॉवर तेल | 2 / 4 tablespoon / आव्यशकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- पुदीना पत्तों को डंडी से निकाल कर अलग कर लें।
- पुदीना पत्तों को एक छलनी में रख कर पानी से धो लें। पानी को झड़ जाने दें।
- धीमी आंच पे एक गहरी बर्तन में पानी गर्म करें। एक चुटकी मीठा सोडा मिलाएं। पुदिना पत्तों को एक मिनट तक उबालें।
- आँच बंध करें। पुदिना पत्तों को पानी से निकाल कर ठंडा होने दें।
- पुदीना पत्तों को मिक्सी जार में डालकर पीस लें। एक कटोरी में अलग रखें।

- एक गहरा बर्तन में आटा और सादा मैदा (refined flour) रखें।
- आटा और मैदा (refined flour) एक साथ मिला लें। कलौंजी डालकर मिला दें।
- स्वाद अनुसार नमक डालें।
- एक टैब्लेस्पून तेल मिलाएं।

- आटा में पीसा हुआ पुदिना मिलाएं।
- चम्मच से चलाकर सामग्रियों को मिला दें।
- आवश्यकता अनुसार पानी से आटा को नरम- सख्त कर गूँध लें।
- अब गूँधा हुआ आटा पे आधा चम्मच तेल मिला दें। कुछ देर या 10 मिनट तक आटा को ढक कर रखें।
- गूँधा हुआ आटा को समान हिस्से से अलग कर लें

- अब पेड़ा / लोई बना लें। 75 gm का एक लोई बनाएं या आवश्यकता अनुसार लोई बना लें।
- एक पेड़ा / लोई का गोल पूरी आकार में बेलकर उसपे घी या तेल का लेप लगा दें।
- एक चुटकी आटा पूरी पर छिड़कें।

- पूरी के किनारें को केंद्र में लाकर मोड़ें (चित्र को देखें) ।
- गोल पेड़ा / लोई बनाएं।
- चकले पर पेड़ा / लोई को उंगलियों से ज़रा दबा दें।
- पेड़ा / लोई को रोटी का आकार में गोल कर बेल लें। बेलते वक्त आवश्यकता अनुसार या एक दो चुटकी आटा छिड़कें।
- मध्यम आंच पे गर्म तवे पे कच्चा पराठे को सेंक लें। दोनों तरफ से पलट कर सेंक लें।

- अब तवे पे एक चम्मच तेल डालें।
- पराठे को दोनों तरफ से पलटकर तलें।
- पराठा पे भूरा लाल छाले आने पर समझना चाहिए पराठा पक गया है। आँच बंध करें।
- इस तरह सब पराठों को तलें।
- तले हुए पराठों को एक प्लेट में टिश्यू पेपर पे रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- हरा पुदीना पराठा तैयार है। गर्म पराठा दही, अचार, सलाद या मनचाही सब्ज़ी के संग परोसें।

टिप्स:
- पहले पानी गर्म करें। फिर सोडा डालें। गर्म सोडा पानी में पुदीना पत्तों को उबालें। यह करने से पुदीना का रंग बिल्कुल हरा रहेगा।
- पुदिना के कच्चे पत्तों को पीसकर उपयोग करने से पराठा का रंग काला पड़ सकता है।
- हरा पुदीना पराठा सिर्फ आटा, मैदा या फिर आटा- मैदा मिलाकर बनाया जा सकता है। इस रेसिपी पे पराठा आटा-मैदा मिलाकर बनाया गया है।
- हरा पुदीना पराठा के लिए आटा ज़रा सख्त-नर्म गूंधना है।
- गुंधे हुए आटा को 10 से 15 मिनट तक फूलने देने से पराठा मुलायम बनता है।
- पराठा बेलते समय चकले पे छिड़कने के लिए आटा या मैदा का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें। अधिक आटा या मैदा लगाने से पराठा का रंग काला पड़ सकता है, इस बात का ध्यान रखें।
- पराठे दो तरीके से तला जा सकता है।
पहला तरीका- कच्चा पराठे को पहले गर्म तवे पे सेंकना है। अब तेल में तलें। इस पद्धति में पराठा तलने के लिए तेल की उपयोग मात्रा कम होगा। यह स्वास्थ के लिए हितकारी है।
पराठा थोड़ा नरम रहता है।
दूसरा तरीका- कच्चा पराठा को सेंकना नहीं है। गर्म तवे पे तेल डालकर पराठा को तलना होता है।
इस पद्धति से तेल की उपयोग मात्रा अधिक होता है।
पराठा अधिक मात्रा में ख़स्ता और खाने में स्वादिस्ट होगा।
तेल से परहेज़ करनेवालों को यह पद्धति का उपयोग कम करने की सलाह दिया जाता है।
पराठा रेसिपी के लिंक में क्लिक करें