ऐसे बनाएं महकती हुई हींग की पूरी रेसिपी | Hing ki poori Recipe in Hindi

Hing ki poori pic 3

हींग की पूरी रेसिपी को लेकर अब साधारण पूरी को भी असाधारण बनाया जा सकता है। भारत में पूरी एक लोकप्रिय व्यंजन है। रोज़ के खाने में, व्रत या त्योहारों में पूरी का स्थान सर्वदा प्रथम है। मसालों में हींग चूर्ण का भी उपयोग भारत देश में लगभग सभी राज्यों के भोजन शैली में सम्मिलित किया जाता है। हींग चूर्ण की सुगंध से खाने की रुचि को खूब बढ़ावा मिलता है। पूरी बनाते वक्त जब थोड़ी सी हींग को आटा में मिला दिया जाए तब साधारण पूरी बन जाती है सस्वादु हींग की पूरी।

इस रेसिपी में हींग की पूरी तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली /Cuisineभारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी 
व्यंजन नामहींग की पूरी
सात्विक आहारहाँ
जैन व्यंजन:हाँ
सामग्री तैयारी करने का समय15 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम15 Mins
अंश भाग/पोरशन2 से 3 लोगों के लिए

सामग्री |Ingredients

आटा  300 gm 
सूजी   50 gm
हींग चूर्ण  1 teaspoon
नमकस्वाद अनुसार
सनफ्लॉवर तेल1 tablespoon
पानी  आवश्यकता अनुसार 
तलने के लिए:
सनफ्लॉवर तेलआवश्यकता अनुसार

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Hing ki poori Recipe Step 1
  • गेंहू का आटा और सूजी (सेमोलीना) एक साथ मिला लें। हींग चूर्ण, नमक और तेल डालें
Hing Ki Poori Recipe Step 2
  • एक चम्मच से आटा को मिला दें।
  • आटा में आवश्यकता अनुसार पानी डालें।
  • आटा को थोड़ा सख्त गुंधे।
  • गूँधा हुआ आटा पे 1 टीस्पून तेल मल दें।
  • आटा को 10 मिनट के लिए ढक कर रखें।
Hing ki poori Recipe Step 3
  • अब समान वजन का एक-एक पेड़ा / लोई बना लें। पेड़ा / लोई लगभग 25 से 30 gm करना है
  • चाकी और बेलन पे थोड़ा तेल मलें।
  • अब चाकी- बेलन से पेड़ा / लोई का गोल पूरी आकार में बेल लें। पूरी बेलते वक्त आवश्यकता अनुसार तेल का इस्तेमाल करें
  • कच्चा पुरीयों को एक थाली पे रखें।
Hing ki poori Recipe Step 4
  • मध्यम आँच पर एक गहरी कढ़ाई पे पूरी डूबने अनुसार तेल गर्म करें।
  • कच्चा पूरी को एक-एक कर कढ़ाई में डालकर तलें।
  • पूरी की सतह जब उभरकर आये, पूरी पे भूरा लाल रंग आने लगे तब समझना चाहिए कि यह पक गई है।
Hing Ki poori recipe Step 5
  • पूरी को छलनी से तेल से ऊपर करें। पूरी से तेल को कढ़ाई में बह जानें दें।(चित्र संख्या 17 देखें)।
  • तली हुई पूरी को एक थाली में टिश्यू पेपर पे रखें। पूरी से अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
  • आँच बंध करें
  • मुलायम हींग की पूरी  तैयार है। 
  • गर्म हींग की पूरी मनपसंद सब्ज़ी, दाल, चटनी, अचार,इत्यादि के संग परोसें।

टिप्स:

  • यह पूरी सिर्फ आटा, मैदा, या फिर आटा- मैदा मिलाकर बनाई जा सकती है। इस रेसिपी पे गेंहू का आटा से पूरी बनाई गई है।
  • ख़स्ता पूरी चाहिए तो पूरी को बेलते समय थोड़ा ज्यादा तेल का इस्तेमाल करें।
  •  ख़स्ता पूरी चाहिए तो आटा में 1 या 2 चुटकी मीठी सोडा मिलाएं।
  • गुंधे हुए आटा को 10 से 15 मिनट तक भीगे कपड़े से ढक कर रहने दें। पूरी मुलायम बनती है। 
  • पूरी बेलते समय चकले पे छिड़कने के लिए आटा या मैदा का इस्तेमाल न करें। आटा या मैदा लगाने से तेल काला पड़ सकता है। इस बात का ध्यान रखें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top