कैपचीनो बनाये आसानी से डिट्टो कैफ़े कॉफ़ी जैसी | Easy home made Cappuccino ditto like café coffee

Cappuccino

कैपचीनो रेसिपी: अब घर में बनाएँ कैफ़े कॉफी के जैसा यह झागदार गरम पेय।

यह एक लोकप्रिय इटालियन गरम पेय है जिसका सेवन करना सभी पसंद करते हैं। 

प्रचलित विधि से यह पेय को तैयार करने के लिए सबसे पहले दूध को अत्याधिक ताप में गरम करके झाग में रूपांतरित किया जाता है। कॉफी चूर्ण, दालचीनी चूर्ण एवं चूर्ण किया हुआ चॉकलेट मिलाकर, अंत में दूध से बने झाग को डाल दिया जाता है। इस तरह से यह गरम पेय बनकर तैयार होता है। पसंद अनुसार इसे शक्कर सहित अथवा बिना शक्कर के भी सेवन किया जा सकता है।


ऊपर बताई हुई विधि में भाँप बनाने के लिए यंत्रों का उपयोग किया जाता है, पर यहाँ बिना यंत्र का उपयोग किये ही बिल्कुल कैफ़े कॉफी के जैसा ही यह पेय को बनाया जा सकता है। यह छुपी हुई पारंपरिक विधि को इस रेसिपी के माध्यम से साँझा किया जा रहा है। इस विधि में कॉफी के मिश्रन से झाग तैयार किया गया है।

ऐसे बनाएं यह व्यंजन को

  • एक लंबे गहरे बर्तन में कॉफी, शक्कर, पानी को मिलाकर मथनी से चलाकर झाग बनने तक हाथों से मथनी को निरंतर चलाते रहें।
  • एक घना गाढ़ा मुलायम झागवाला मिश्रण तैयार हो गया। यह मिश्रण फूलकर बढ़ जाता है।
  • मध्यम आँच पर अब अलग से दूध गरम कर लें। शक्कर, कॉफी मिला दें। आँच को बंद करें।
  • अब गरम दूध में झागवाला कॉफी के आधे मिश्रण को डालकर धीरे धीरे मिला दें।
  • अब दो खाली कप में दूध को डाल दें।
  • ऊपर से झागवाला मिश्रण को चम्मच से डालकर तैरा दें।
  • दालचीनी पाउडर, चॉकलेट पाउडर को ऊपर से छिड़कें।
  • पेय तैयार है, गरम गरम परोसें।

यह पेय को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें

व्यंजन का वर्गीकरण

व्यंजन शैली / Cuisineइटालियन-अन्तराष्ट्रीय
भोजन चुनावगरम पेय / शाकाहारी
व्यंजन नामकैपचीनो

आहार के प्रकार

शाकाहारीहाँ 
जैन व्यंजनहाँ 

रंधन पाक समय

सामग्री तैयारी करने का समय2 Mins
पकाने का समय / कुकिंग टाइम10 Mins 
कुल समय12 mins

सर्विंग

अंश / पोर्शन2 व्यक्ति के लिए

कैपचीनो रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

कॉफ़ी पाउडर2 sachet
शक्कर 6 teaspoon / स्वादानुसार
दूध (ताज़ा) 2 cup / 300 ml 
पानी (कॉफी को घोलने के लिए)3 tablespoon / आवश्यकता अनुसार

सुगंध व सजावट के लिए

दालचीनी पाउडर2 चुटकी
चॉकलेट पाउडर (मीठा)2 चुटकी

व्यंजन की विधि चित्र सहित

झाग तैयार करने की विधि

Cappuccino Recipe step 1
  • यह गर्म पेय को तैयार करने के लिए सबसे पहले सामग्रियों को एक जगह पर इकट्ठा कर लें।
  • एक गहरे बर्तन में कॉफ़ी पाउडर, चार चम्मच शक्कर, तीन टेब्लस्पून पानी डालकर उसमे  मिलायें। 
  • एक मथनी को हातों के द्वारा कुछ देर तक निरन्तर घुमाते रहें। 
Cappuccino Recipe Step 2
  • कॉफी, शक्कर, पानी का मिश्रण गाढ़ा झाग में परिणत होने लगेगा। मिश्रण फूलकर मुलायम हो जायेगा एवं हल्का बनकर ऊपर आने लगेगा। (चित्र संख्या 6 को देखें)।
  • कॉफी का झागवाला मिश्रण तैयार है। इससे अलग रखें।

शेष विधि

  • अब दो कप दूध उबालें। आंच को मध्यम रखें।
  • दो चम्मच चीनी, एक सैचेट पुड़िया कॉफी मिला दें।
  • अब कुछ देर एक दब्बू में दूध को ऊपर से डालकर फेंटे। यह करने से दूध में झाग होगा एवं दूध हल्का होने लगेगा।
  • मिठास को परख लें। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें। आँच को बंद करें।
  • अब एक कप में आधे कॉफ़ी मिश्रण को डालें। गरम दूध को मिश्रण में डालकर धीरे धीरे मिला दें।
Cappuccino Recipe Step 3
  • अब दो कप में आवश्यकता अनुसार झागवाले कॉफ़ी के मिश्रण को डालें।
  • तैयार किया हुआ गरम दूध को थोड़ा ऊपर से कप के अंदर डालें। इससे दूध का झाग बना रहेगा।
  • उपर से दो टीस्पून अथवा आवश्यकता अनुसार झागवाली कॉफ़ी को डालें।
  • पेय तैयार है। 
कैपचीनो

सजाने की विधि

चुटकी भर दालचीनी पाउडर, चॉकलेट पाउडर ऊपर से छिड़कें।

परोसने की विधि

  • गरम पेय को कॉफी मग, कप में डालकर परोसें।
  • सुबह अथवा शाम को नाश्ते के साथ परोसें। पसंद अनुसार कभी भी यह पेय का सेवन किया जा सकता है।

टिप्स:

  • यह गर्म पेय को तैयार करने के लिए मक्खन वाले दूध का चयन करें। दूध जितना अच्छा होगा, व्यंजन का स्वाद भी उतना उत्कृष्ट होगा।
  • दूध की  मलाई का उपयोग करें।
  • बाजार में मीठा कोको पाउडर एवं मीठा रहित कोको पॉवडर उपलब्ध है। पसंद अनुसार चयन करें।
  • कॉफी का स्वाद कड़वा होता है। मीठा रहीत कोको पाउडर का स्वाद कड़वा होता है। पेय तैयार करते समय यह ध्यान रखें।
  • यह गरम पेय की खास खुशबू के लिए पिसी हुई दालचीनी एवं चॉकलेट पाउडर का उपयोग करना अनिवार्य है।
  • यह पेय बिना शक्कर के भी तैयार किया जा सकता है।

FAQ

Q. कैपचीनो किस देश का पेय है?

Ans:- इटली

Q. कैपचीनो दूध के साथ या पानी के साथ अच्छा लगता है?

Ans:- यह दूध के साथ ही स्वादिष्ट अनुभव होता है। पारंपरिक तौर पर दूध को अत्यधिक ताप में गरम करके गाढ़ा झाग बनाया जाता है जिसे कॉफी के तरल मिश्रण पर मिलाकर तैरा दिया जाता है। इस व्यंजन की मुख्य सामग्रियों में दूध मुख्य है।

Q. कैपचीनो का ज़ायका किससे बनाया जाता है?

Ans:- पिसी हुई दालचीनी के चूर्ण एवं चॉकलेट पाउडर।

Submit your review
1
2
3
4
5
Submit
     
Cancel

Create your own review

स्वादिष्ट रेसिपी
Average rating:  
 0 reviews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top