खजूर की चटनी रेसिपी
खजूर इमली की चटनी की रेसिपी की सरल पद्धति यहाँ साँझा किया गया है जो आसानी से थोड़ा प्रयास करके बनाया जा सकता है।
हम सभी को कोई भी भोजन व्यंजन की स्वाद का चटक लेना हो, तो खाने के संग चटनी तो चाहिए ही चाहिए। चटनी, उंगली और स्वाद का खास रिश्ता जो है। कहते हैं ना…स्वाद में उंगली चाटते रह जाओगे।
पानी पूरी से लेकर दाल पूरी तक व्यंजनों का सफ़र खजुर (Khajoor) इमली (tamarind) चटनी के साथ तय किया जा सकता है।
यह चटनी चटपटा, खट्टा-मीठा होने के साथ इसमें खजुर, इमली, गुड़ होने से पौस्टिक तत्व के गुणों से भरा हुआ है।
यह चटनी हर व्यंजनों का स्वाद में वृद्धि और स्वादिष्ट करने में सहायक है।
चटनी को तैयार करने के लिए निम्न में दिए हए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली/Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | चटनी /शाकाहारी |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
अंश भाग/पोरशन | आवश्यकता अनुसार |
सामग्री
खजुर | 100 gm |
इमली | 50 gm |
गुड़ | 40 gm/ या स्वाद अनुसार |
जीरा पाउडर | 1 spoon |
धनिया पाउडर | 1 spoon |
लाल मिर्ची पाउडर(वैकल्पिक | 1-2 teaspoon |
दालचीनी | 1 stick |
पानी | 200/300 ml |
बनाने की विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- खजुर से बीज निकाल कर 100 ml/200 ml पानी में लगभग 5 से 10 मिनीट तक उबाल लें।


- इमली को 100 ml/200 ml पानी में लगभग 5 से 10 मिनीट तक उबाल लें।
- ठंडा होने पर इमली को हाथ से अच्छी तरह मसल दें। छलनी पे इमली को छान लें। छानते समय आवश्यक हो तो 100 ml/ या ज़रूरत अनुसार पानी मिलाए। इमली पानी को अलग बर्तन पे रखें।

- धीमी आंच पे फ्राइंग पैन पे तेल गरम कर जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर डालकर तेल से मिला दें।
- पीसा हुआ खजुर को तेल- मसालों में मिलाकर मिश्रण को कुछ देर करछुल से चलातें रहें।
- इमली पानी को मिश्रण में मिला दें और मिश्रण को चलातें रहें।
- गुड़ को मिश्रण में मिला कर मिश्रण को कुछ देर उबलने दें। आंच धीमी रखें।
- चटनी का स्वाद परख लें। स्वादानुसार गुड़ या मसाला ज़रूरत हो तो मिला दें। गैस बंध कर दें।

- खजुर इमली की चटनी तैयार है। चटनी मिश्रण ठंडा होने पर हवा रहीत डिब्बी में रखें। आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल करें।
टिप्स :
- इमली को खजुर से अलग उबालें। यह करने से खट्टा स्वाद को आवश्यकता अनुसार संतुलित करने में स्वतंत्र रह सकते हैं।
- विधि में गुड़ उपयोग किया है इससे चटनी और रंग गाड़ा होता है। पसंद अनुसार चीनी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- हमने इस विधि में पिसी हुई खजुर को छलनी से छाना नहीं बल्कि समूचा इतेमाल किया है। किसी-किसी विधि में पिसी हुई खजुर को छलनी से छान कर इस्तेमाल में लाया जाता है। पसंद अनुसार इसका स्वतंत्र निर्णय ले सकतें हैं।
- चटनी निकालते समय हमेशा चम्मच से ही निकालें।
- चटनी के सेवन से पाचन शक्ति भी विकसित होता है।
- चटनी को फ्रिज में रख कर 2-3 दिन तक रखा जा सकता है। डीप फ्रीजर में कुछ महीनों तक स्टोर किया जा सकता है।
- यह चटनी पानी पूरी, दही वड़ा, छोले चाट, पकौड़े, भजिया इत्यादि के साथ परोसें।
