
जीरा राइस रेसिपी देख कर तैयार करें यह प्रचलित व्यंजन। यह व्यंजन तैयार करना बिल्कुल सरल है। साधारण पके हुए भात में जीरा, मक्खन या घी मिला देने पर एक असाधारण व्यंजन तैयार हो जाता है।
घर में मेहमान आए या फिर कोई भी अनुष्ठान हो, यह व्यंजन हर पल का साथी है। बहुत कम समय में तैयार किया जा सकता है।
यह व्यंजन पौष्टिक होने के साथ सात्विक आहार भी है।
शुभ कार्य या लंगर भोग प्रसाद के लिए यह व्यंजन उपयुक्त है।
यह व्यंजन तैयार करने के लिए निम्न में दिए हुए पद्धति अनुसरण करें;
व्यंजन विधि / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
सात्विक आहार : | हाँ |
जैन व्यंजन: | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 5 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
अंश भाग/पोरशन : | 4 person |
जीरा राइस रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
चावल (बासमती/ साधारण चावल) | 400 gm |
जीरा साबुत | 1 tablespoon |
धनिया पत्ता | 2 tablespoon |
मक्खन | 2 teaspoon |
सनफ्लावर तेल | 2 teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- एक गहरे बर्तन में आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आँच पर रखें। पानी में आधी चम्मच नमक और दो तेजपत्ते डालें। पानी को उबलने दें।
- चावल को एक बर्तन में रखकर पानी डालकर धो लें। चावल में मौजूद धूल को निकल जाने तक पानी बदल कर चावल को धो लें।
- चावल को अलग रखें।
- पानी उबलने पर चावल को गर्म पानी में डाल दें।
- चावल को 15 मिनट तक उबालें या चावल नर्म होने तक आवश्यकता अनुसार समय तक पका लें। चावल को थोड़ा सख्त रखें।
- आँच को बंद करें। जाली में पके हुए चावल को डाल दें। पानी को पूरी तरह से झड़ जाने दें। अलग रखें।

- मध्यम आँच पर फ्राइंग पैन को रखें। मक्खन और सनफ्लॉवर तेल डालकर गर्म करें।
- साबुत जीरा डालकर कुछ देर भूनें।

- अब पके हुए चावल को फ्राइंग पैन में डालें। करछुल से धीरे धीरे चलाकर मिला दें। आँच को धीमी रखें।
- स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें।
- कटे हुए धनिया पत्ता डाल दें।

- करछुल से चावल को कुछ देर चला दें।
- व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
- गरमा गर्म परोसें दाल या सब्ज़ी के साथ।
टिप्सः
- पानी को पूरी तरह उबलने दें। उसके बाद ही चावल को पानी में डालें। यह करने से उबले हुए चावल का परिणाम अच्छा होगा।
- यह व्यंजन को पसंद अनुसार सिर्फ घी से भी तैयार किया जा सकता है। स्वाद अधिक उत्कृष्ट होगी।
- चावल को उबालतें वक्त थोड़ा सख्त रखें। चावल को गलने न दें। चावल गल जाने पर आगे पकाने में दिक्कत होगी।
- उबले हुए चावल को जाली में रख कर पानी को पूरी तरह झड़ जाने दें।
- यह व्यंजन को आवश्यकता अनुसार परिमाण में तैयार करें। इस व्यंजन का सेवन जल्द से जल्द करना चाहिए। बार बार गर्म करने से चावल सख्त हो जाता है और जीरा भी जल जाता है। स्वाद भी ठीक नही रहता।
- उबले हुए चावल ठंडा होने पर फ्रिज में कुछ देर रख दें। फ्रिज में रखे हुए चावल का उपयोग करने से यह व्यंजन का परिणाम दानेदार और अच्छा होगा।