
काला चना आलू मसाला रेसिपी देखकर बनाएं यह स्वादिष्ट व्यंजन।
काला चना सभी को पसंद है। घर पर रोज़ के खाने के लिए यह सर्वथा उत्तम है। यह व्यंजन एक संपूर्ण आहार है जिसके सेवन से विटामिन, प्रोटीन, खनिज तुरंत प्राप्त हो सकता है। यह व्यंजन तैयार करना भी बहुत सरल है। यह व्यंजन को रोटी, पराठा या चावल के साथ कभी भी सेवन किया जा सकता है।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन विधि/ Cuisine: | उत्तर भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / मुख्य भोजन |
व्यंजन | काला चना मसाला |
चना भिगाने का कुल समय (रात में भिगोंकर रखें) | 6 hrs |
सामग्री तैयार करने का समय | 10 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
कुल समय | 30 Mins |
अंश : | 4 व्यक्तियों के लिए |
काला चना आलू मसाला रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients
सामग्री | मात्रा |
काला चना(भिगोया हुआ) | 250 gm |
आलू ( चौकोर छोटे टुकड़े) | 150 gm |
टमाटर (बारीक कटा हुआ) | 70 gm/ 1 टमाटर |
प्याज़ (बारीक कटा हुआ) | 150 gm / 2 प्याज़ |
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) | 2 मिर्च |
अदरक लहसुन (पिसा हुआ) | 1 tablespoon |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
कश्मीरी मिर्ची पाउडर | ½ teaspoon |
लाल मिर्ची पाउडर | ½ teaspoon |
आमचूर पाउडर | ½ tablespoon |
जीरा पाउडर | 1 teaspoon |
धनिया पाउडर | 2 teaspoon |
कसूरी मेथी | 1 teaspoon |
ग्रीन चिल्ली सॉस (वैकल्पिक) | 1 tablespoon |
शक्कर | 1 teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
सरसों तेल / अन्य तेल | आवश्यकता अनुसार |
पानी | 500 ml / आवश्यकता अनुसार |
सजावट के लिए | |
धनिया पत्ता (बारीक कटा हुआ) | 1 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- काला चना को पानी में 6 घंटे तक या एक रात भर भिगोकर रखें।
- चना को प्रेशर कुकर में 2 से 3 विस्सल आने तक पका लें। आँच को बंद करें। कुकर के भाँप में 10 मिनट तक रहने दें।
- कुकर ठंडा होने पर चना को निकाल लें। पानी छानकर एक कटोरी में रखें।

- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में तीन टेबलस्पून तेल गर्म करें।
- आलू के टुकड़ों को हल्का भूरा होने तक तलें। आलू को जल्दी पकाने के लिए फ्राइंग पैन को ढक दें। फिर बीच-बीच में करछुल से आलू को चला दें।
- आलू तल जाने पर अलग तश्तरी में रखें।
- उसी फ्राइंग पैन में एक टेबलस्पून तेल डालकर गरम करें।

- उबले हुए चने को फ्राइंग पैन में डालकर कुछ देर के लिए तेल में भूनें।
- अब चने को अलग कटोरी में निकाल कर रखें।
- गर्म फ्राइंग पैन में दो टेबलस्पून तेल डालकर गरम होने दें।
- कटे हुए प्याज़ को फ्राइंग पैन में डालें। कुछ देर तक भूनें।
- पिसा हुआ अदरक लहसुन को फ्राइंग पैन में डालें। कुछ देर तक भूनें।

- कटे हुए टमाटर को फ्राइंग पैन में डालें।
- कुछ देर तक करछुल से चलाकर मसाला मिश्रण को भूनें।
- मसाले से तेल निकलने पर समझना चाहिए मसाला पक गया है।
- मिश्रण में हल्दी पाउडर, आमचूर पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, डालकर मिला दें। ग्रीन चिल्ली सॉस डालकर मिला दें।
- फ्राइंग पैन में चना एवं आलू को डालें।
- करछुल से चला कर कुछ देर तक चना एवं आलू को मसाला संग भूनें।
- अब सब्ज़ी में पानी डालें।

- एक चम्मच कसूरी मेथी डालें।
- स्वादानुसार शक्कर डालें। स्वादानुसार नमक डालें।
- फ्राइंग पैन को ढक दें। भाँप में 5 मिनट तक पकने दें। आँच को धीमी रखें।
- अब फ्राइंग पैन से ढक्कन को हटा दें। चना को परख लें।
- रसा का स्वाद को परख लें। स्वाद तीखा, चटपटा, नमकीन होना चाहिए।
- आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।
- आवश्यकता अनुसार ग्रेवी को पतला या गाढ़ा करने के लिए पानी का इस्तेमाल करें।
- आँच को बंद करें।
- सब्ज़ी के ऊपर कटा हुआ धनिया पत्ता छिड़कें।
- गरमा गर्म व्यंजन चावल, रोटी, पराठा संग परोसें।
टिप्स:
- आवश्यकता पड़ने पर चना उबालतें वक्त कुकर की विस्सल 3 से अधिक भी लग सकती है।
- काला चना उबालते वक्त पानी में एक तेजपत्ता या दालचीनी या एक निम्बू का टुकड़ा डाल दें। चना में अच्छी खुशबू होगी।
- रसा को गाढ़ा भूरा रंग करने के लिए कढ़ाई में तेल डालने के बाद एक चम्मच चीनी को गला कर भूरा रंग किया जा सकता है।
- सब्ज़ी में मिलाने के लिए हमेशा गर्म पानी का उपयोग करें।