काला चना सभी को पसंद है। घर पर रोज़ के खाने में, कैंटीन में या फिर व्रत और त्यौहारों में काला चना की सब्ज़ी सबको प्रिय है। यह व्यंजन एक संपूर्ण आहार है जिसके सेवन से विटामिन, प्रोटीन, खनिज तुरंत प्राप्त हो सकता है। यह व्यंजन तैयार करना भी बहुत सरल है। चना को उबालकर कुछ मसालों में मिलाकर पका देने से यह व्यंजन तैयार हो जाता है।

यहाँ पर यह व्यंजन को पकाने के लिए बिना प्याज़ लहसुन के सात्विक विधि बताई गई है।
निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:
व्यंजन विधि/ Cuisine: | उत्तर भारतीय / भारतीय |
भोजन चुनाव: | शाकाहारी |
व्यंजन: | काला चना करी |
सात्विक आहार: | हाँ |
जैन भोजन | हाँ |
सामग्री तैयार करने का समय: (चना भिगाने का कुल समय) | 6 hrs |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम : | 20 Mins |
अंश : | 6 जन के लिए |
सामग्री | मात्रा |
---|---|
काला चना | 400 gm |
टमाटर (मुलायम पीसा हुआ) 60 gm/ | 1 टमाटर |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
कश्मीरी मिर्ची पाउडर | ½ teaspoon |
आमचूर पाउडर | ¼ teaspoon |
हरी मिर्च (चिरी हुई) | 2 हरी मिर्च |
तेज पत्ता | 1 पत्ता |
हींग | ½ teaspoon |
नमक | स्वाद अनुसार |
सरसों तेल / अन्य तेल | 3 tablespoon |
गीला मसाला के लिए सामग्री
साबुत जीरा ½ tablespoon
साबुत धनिया 1 tablespoon
साबुत लाल मिर्ची 2 मिर्च
दालचीनी 2 टुकड़ा
लौंग 4 लौंग
छोटी इलायची 2 इलाइची
बड़ी इलायची 1 इलाइची
काली मिर्च ⅓ teaspoon
- साबुत मसालों को पानी में 1 घंटे भिगों दें।
- मसालों को मुलायम कर पीस लें। अलग रखें।
सजावट के लिए
धनिया पत्ता (बारीक कटी हुई) 1 टीस्पून
विधि:

- काला चना को पानी में 6 घंटे तक या एक रात भर भिगोकर रखें।
- चना को प्रेशर कुकर में 2 से 3 विस्सल आने तक पका लें। आँच को बंद करें। कुकर के भाँप में 10 मिनट तक रहने दें।
- कुकर ठंडा होने पर चना को निकाल लें। पानी छानकर एक कटोरी में रखें।
- भिगोया हुआ साबुत मसालों से पानी को छान लें।
- साबुत मसालों को मिक्सर जार में रखें।

- मिक्सी में मसालों को मुलायम कर पीस लें। अलग रखें।
- मिक्सी में टमाटर को मुलायम कर पीस लें।
- मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें। एक तेज पत्ता डालें।
- पीसा हुआ गिला मसाले को फ्राइंग पैन में डालें। कुछ देर तक भूनें।
- मसाले से तेल निकलने पर समझना चाहिए मसाला पक गया है।

- टमाटर पेस्ट को फ्राइंग पैन में डालें।
- कुछ देर तक करछुल से चलाकर मसाला मिश्रण को भूनें।
- मिश्रण में आमचूर पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिला दें।
- फ्राइंग पैन में उबले हुए चने को डालें।
- करछुल से चला कर कुछ देर तक चना को मसाला संग भूनें।

- अब फ्राइंग पैन में आवश्यकता अनुसार या 400 ml पानी डालें।
- चिरी हुई हरी मिर्च डालें।
- फ्राइंग पैन को ढक दें। भाँप में 5 मिनट तक पकने दें। आँच को धीमी रखें।
- अब फ्राइंग पैन से ढक्कन को हटा दें। चना को परख लें।
- रसा का स्वाद को परख लें। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।
- आवश्यकता अनुसार ग्रेवी को पतला या गाढ़ा करने के लिए पानी का इस्तेमाल करें।
- सब्ज़ी में हींग को डालकर मिला दें।।आँच को बंध करें।
- सब्ज़ी के ऊपर कटा हुआ धनिया पत्ता छिड़कें।
- गरमा गर्म व्यंजन चावल, रोटी, पराठा संग परोसें।
टिप्स:
- आवश्यकता पड़ने पर चना उबालतें वक्त कुकर की विस्सल 3 से अधिक भी लग सकती है।
- काला चना उबालते वक्त पानी में एक तेजपत्ता या दालचीनी या एक निम्बू का टुकड़ा डाल दें। चना में अच्छी खुशबू होगी।
- रसा को गाढ़ा भूरा रंग करने के लिए कढ़ाई में तेल डालने के बाद एक चम्मच चीनी को गला कर भूरा रंग किया जा सकता है।
- पसंद अनुसार इस व्यंजन में प्याज, लहसुन, अदरक का उपयोग किया जा सकता है।
- सात्विक आहार में प्याज, लहसुन का उपयोग न करें।
- जैन व्यंजनों में कोई भी जड़ वाली सब्ज़ी का उपयोग न करें।