कटहल से जुडी कुछ रोचक जानकारी | Kathal Se Judi Kuch Rochak Jankari

कटहल पूरे विश्व में मिलने वाले सारे फलों में सबसे बड़ा फल है। एक परिपक्क कटहल का वजन लगभग २० किलो से भी ज्यादा हो सकता है। यह फल प्रधानतः दक्षिण-पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया देशों में उपलब्ध है। इसके ऊपरी हिस्से पर अनोखा हरा रंग और कांटेदार परत होने से इस फल को एक अलग पहचान मिलती है। भारत में कटहल की सब्जी बहुत ही लोकप्रिय है।

कटहल

अब जानते है कटहल से जुड़ी कुछ खास बातें।

  • कटहल को संस्कृत में कण्टकफल कहा जाता है।
  • एक कटहल के कई नाम है जैसे अंग्रेज़ी नाम जैकफ्रूट, उत्तर भारत में कटहर, महाराष्ट्र में फनस, बंगाल में काँठाल, केरल में चक्का कहा जाता है।
  • भारत के कुछ प्रान्तों में इसे ‘गाछ पाठा यानी पेड़ का बकरा’ भी कहा जाता है। मांसाहारी भोजन का एक उत्तम विकल्प है यह कटहल। 
  • मांसाहारी भोजन के अनुपात में शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने में कटहल का योगदान सराहनीय है।
  • भारत सरकार ने २१ मार्च २०१८ को कृषि मंत्री श्री वी एस सुनील के द्वारा कटहल को केरल का राज्य फल घोषित किया। (News Source: The Hindu Business Line dt 21st March 2018)
  • विश्व भर में कटहल उत्पादन में भारत अव्वल है।
  • भारत में पुरातत्व अध्ययन से पता चला है कि कटहल एक अति प्राचीन फल है।
  • एक पके हुए कटहल में लगभग ७०% पानी और शेष भाग में मुख्यतः कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, प्रोटीन और फैट उपलब्ध है।
  • यह फल प्लांट प्रोटीन का एक उत्तम स्रोत है।
  • कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, राइबोफ्लेविन, कॉपर, मैंगनीज पाया जाता है।
  • यह फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत निम्न होने के कारण ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है। 
  • पाचन तंत्र और हजम क्रिया को मजबूती प्रदान करता है।
  • इसके सेवन से कब्ज़ की तकलीफ से राहत मिल सकती है। 
  • छोटी आंत को साफ़ रखने में सहायक है।
  • कटहल को कच्चा या फिर पका कर सेवन किया जाता है। कच्चे कटहल की सब्ज़ी बनाई जाती है। पके हुए फल के कोआ का सेवन किया जाता है।
  • पके हुए कटहल के कोआ से बीज को अलग कर बीज की भी सब्ज़ी तैयार की जाती है।
  • कटहल से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किये जाते हैं जिसमे सब्ज़ी, अचार, मिठाई प्रधान व्यंजन है।
  • नियमित कटहल का सेवन दिल, फेफड़ा, त्वचा के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
Scroll to Top