कोलकाता स्टाइल फिश फ्राई | Kolkata style fish fry Recipe in Hindi

कोलकाता फिश फ्राई

कोलकाता फिश फ्राई क्या है?

कोलकाता स्टाइल फिश फ्राई रेसिपी को अनुसरण कर के तैयार करें यह स्वादिष्ट व्यंजन।

मांसाहारी भोजन में मछली से बने हुए सारे व्यंजन विश्व के सभी देशों में लोकप्रिय है।

यह व्यंजन को तैयार करने के लिए काँटा रहित मछली के टुकड़ों को अंडे के घोल में लपेटकर उस पर ब्रेड क्रम्बस लगाकर तेल में तलकर तैयार किया जाता है। यह व्यंजन को गरम गरम परोसा जाता है सलाद और चटनियों के संग।

कलकत्ता शहर का यह एक लोकप्रिय बहुप्रचलित व्यंजन है। वहाँ हर गली, नुक्कड़, रास्ते के किनारों के खान पान की दुकान, रेस्टोरेंट एवं फाइव स्टार होटलों में यह उपलब्ध है।

यह व्यंजन कोई भी अनुष्ठान या पार्टी के लिए उपयुक्त है।

यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है। 

क्योंकि यह व्यंजन में मछली है तो इसके सेवन से हमारे शरीर को प्रोटीन इत्यादि पोषक तत्व प्राप्त होता है।

यह व्यंजन को तैयार करने के लिए बहुत आसान विधि बताई गई है।

व्यंजन विधि के लिए के नीचे दिए हुए पद्धति का अनुसरण करें।

व्यंजन  के वर्गीकरण

व्यंजन विधि / Cuisineकोलकाता / इंडियन
भोजन चुनाव मांसाहारी ( मछली)

रंधन पाक समय

सामग्री तैयारी करने का समय 80 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम20 Mins 
कुल समय100 mins

सर्विंग

अंश  / पोरशन3 व्यक्तियों के लिए

कोलकाता स्टाइल फिश फ्राई के लिए सामग्री। Ingredients

भेटकी मछली की पेटी (60 gm प्रति टुकड़ा उपयोग हुआ है)6 पेटी
अदरकलहसुन पेस्ट3 tablespoon
मिर्ची पाउडर (वैकल्पिक)½ teaspoon
कालीमिरी पाउडर⅓ teaspoon
गरम मसाला½ teaspoon
शक्कर½ teaspoon
निम्बू रस½ निम्बू
नमकस्वाद अनुसार
सरसों तेल/ सनफ्लॉवर तेल (तलने के लिए)आवश्यक्ता अनुसार

कोटिंग के लिए सामग्री

अंडा2 अंडें
मैदा1 टीस्पून
कॉर्नफ्लोर1 टीस्पून
खाने का सोडा (वैकल्पिक)1 चुटकी
नमक 1 चुटकी

व्यंजन के संग में परोसने के लिए सलाद 

प्याज़ के रिंग (मध्यम आकार)1 प्याज़
हरी मिर्ची (बीज  निकाली हुई) 2 मिर्च
धनिया पत्ता(बारीक कटा हुआ)1 tablespoon
गाजर जूलियन (मध्यम आकार)1 गाजर
खीरा जूलियन (मध्यम आकार)1 खीरा
निम्बू के टुकड़े 4 टुकडें

चित्र एवं व्यंजन की विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Kolkata Style Fried Fish Recipe Step 1
  • मछली लगा टुकड़ों को पानी से अच्छी तरह धो लें। पानी को पूरी तरह झड़ जाने दें। अलग रखें।
  • एक कटोरी में पिसा हुआ अदरक-लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, कालिमिरी पाउडर, निम्बू का रस, गरम मसाला, स्वादानुसार नमक मिलाएं।
  • शक्कर डालकर मिला दें।
  • मछली के टुकड़ों को मसाले में डालें।
Kolkata Style Fried Fish Recipe Step 2
  • मछली के टुकड़ों पर मसालों को अच्छी तरह से लगा दें।
  • अब कटोरी को फॉयल से ढक दें। फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें।
कोटिंग के लिए घोल बनाने की विधि
Kolkata Style Fried Fish Recipe Step 3
  • एक गहरी कटोरी में अंडों को फोड़कर अच्छी तरह से फेंट लें।
  • फेटें हुए अंडे में कॉर्न फ्लौर, मैदा डालकर मिलाएं।
Kolkata Style Fried Fish Recipe Step 4
  • एक चिमटी  खाने का सोडा मिलाएं।
  • अंडों को अच्छी तरह फेंट कर नमक को मिला दें।
  • अंडे का लेप तैयार है।
Kolkata Style Fried Fish Recipe Step 5
  • मछली को फ्रिज से बाहर निकाल लें।
  • एक अलग तश्तरी पर ब्रेड क्रम्बस डालकर रखें।
डबल कोटिंग लगाने की विधि
  • मछली के एक टुकड़े को लेकर अंडे के घोल में डालकर लेप को अच्छी तरह उसपर लगा दें।
  • अब लेप लगी हुई मछली की ब्रेड क्रम्बस पर रखें। दूसरे सूखे हुए हाथ से ब्रेड क्रम्बस पर मछली को लपेट दें।
  • मछली पर ब्रेड क्रम्बस लगाते वक्त हमेशा सूखे हुए दूसरे हाथ का उपयोग करें।
Kolkata Style Fried Fish Recipe Step 6
  • ब्रेड क्रम्बस लगी हुई मछली के टुकड़े को दोबारा अंडे के घोल में डालकर लेप लगा दें।
  • दोबारा ब्रेड क्रम्बस लगा दें। हाथ से ब्रेड क्रम्बस को हल्का हल्का दबा दें।
  • एक टिश्यू पेपर वाली तश्तरी पर ब्रेड क्रम्बस लगी हुई मछली को रखें। इस तरह सब तैयार कर लें।
कच्चे व्यंजन को जमाव(सेट) करने की विधि
Kolkata Style Fried Fish Recipe Step 7
  • अब मछली वाली तश्तरी को फॉयल से ढक कर आधे घण्टे के लिए फ्रिज में रखें।
  • आधे घण्टे बाद फ्रिज से कोटिंग किये हुए मछलियों को निकालें।
  • अब कच्चे व्यंजन के किनारों को हल्के हल्के दबाकर चौकोर कर दें (चित्र संख्या 23 को देखें)।
  • अलग तश्तरी पर रखें।
Kolkata Style Fried Fish Recipe Step 8
  • मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गरम होने पर कच्चे व्यंजन को सुनहरा भूरा होने तक तलें।
  • तल जाने पर व्यंजन को कढ़ाई से निकालते वक्त अतिरिक्त बहते तेल को झड़ जाने दें।
  • तले हुए व्यंजन को टिश्यू पेपर पर रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
  • इस तरह सब तल लें।
  • व्यंजन तैयार है। आँच को बंद करें।
  • पसंद अनुसार चाट मसाला, काला नमक छिड़कें।
सजावट के लिए
  • व्यंजन पर धनिया पत्ता, प्याज़ रिंग्स से सजाएं।
  • गरमा गर्म परोसें चाय नाश्ते में हरी चटनी, केचप एवं सलाद के साथ।
Kolkata Style Fried Fish Recipe Step 9
सलाद संग परोसने की विधि

गरमा गरम परोसें गाजर के जूलियन, प्याज़ के रिंग्स, खीरा, निम्बू के टुकड़े एवं चटनी, कासूंदी के साथ

टिप्सः
  • व्यंजन तैयार करते समय सामग्री की मात्रा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। संतुलन और स्वाद का ध्यान रखें। 
  • यह व्यंजन को तैयार करने के लिए हमेशा एक काँटे वाली मछलियों का ही चयन करें। 
  • भेटकी मछली के अभाव में बासा मछली का उपयोग करें। रोहू या कतला भी उपयोग में लाया जा सकता है परन्तु पेटी के भाग का उपयोग करें।
  • मछलियों की खरीद के बाद हमेशा उसे कटा कर ही लाएं। 
  • बच्चों का ध्यान रखते हुए तीखे मसाले का उपयोग कम करें। मछली के काटों को ठीक से निकाल कर अलग कर दें। 
  • यह व्यंजन को तलते वक्त तेल का तापमान संतुलित रखें। अच्छे परिणाम के लिए तेल गरम होने पर आंच को धीमी एवं मध्यम के बीच मे रखें। व्यंजन बिल्कुल कुरकुरा होगा।
FAQ

कोलकाता फिश फ्राई कैसे बनता है?

यह व्यंजन को तैयार करने के लिए काँटा रहित मछली के टुकड़ों को अंडे के घोल में लपेटकर उस पर ब्रेड क्रम्बस लगाकर तेल में तलकर तैयार किया जाता है।

बंगाली फिश फ्राई कैसे बनता है?

कोलकाता फिश फ्राई और बेंगली फिश फ्राई रेसिपी एक ही है।

भारत में फिश फ्राई के लिए कौन सी मछली सबसे अच्छी है?

आप छोटी किस्म की ब्लैक सोल या मुरल मछली का उपयोग कर सकते हैं जिसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। तलने की विभिन्न तकनीकों का उपयोग करके फिश फ्राई को सबसे आसान तरीके से बनाया जा सकता है। आप रेडीमेड स्टोर से खरीदे हुए फिश फ्राई मसाला का उपयोग कर सकते हैं या अपनी मछली को तलने के लिए कोट करने के लिए अपना खुद का बना सकते हैं|

किस भारतीय मछली की हड्डियाँ कम होती हैं?

भेटकी मछली का फ़िललेट्स में कोई हड्डी नहीं होती है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top