
लच्छा पराठा तैयार करने की बिल्कुल सरल विधि। स्टेप बाय स्टेप २२ आकर्षक चित्र श्रृंखला के संग ख़स्ता लच्छा पराठा रेसिपी।
सब को होटल या रेस्टोरेंट का खाना बहुत पसंद आता है। मुझे भी बहुत पसंद है। बचपन से जब कभी भी होटल या रेस्टोरेंट में जाता था तो मुझे रोटी पराठों को देख कर आश्चर्य होता था। सोचता था कि इतने प्रकार के आकार-प्रकार की रोटी और पराठें कैसे बनते हैं। फिर मैं घर में आकर दादीमाँ और माँ से प्रश्न पूछने में लग जाया करता था। हमारी दादीमाँ, माँ फिर होटल या रेस्टोरेंट के शेफ़ से मिलकर हर वो रेसिपी जानकर आतें थे। इसी तरह हमारे घर में हर दिन हर प्रकार के भोजन व्यंजन बनने लगे।
मज़े की बात यह थी हमने सीखा किस तरह साधारण सामग्रियों को लेकर बिल्कुल सरल विधि से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार होता है। इसी तरह हमारे घर में साधारण सामग्रियों से असाधारण व्यंजन तैयार करने की कड़ी चलता गया।
इस रेसिपी में लच्छा पराठा को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली/Cuisine | पंजाबी/भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
जैन व्यंजन | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश भाग/पोरशन | 4 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
आटा | 150 gm |
मैदा (refined flour) | 150 gm |
कलौंजी | 1 teaspoon/ 5 gm |
नमक | स्वाद अनुसार |
सनफ्लॉवर तेल | 1 tablespoon |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
तलने के लिए | |
सनफ्लॉवर तेल | 4 tablespoon/आव्यशकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- आटा और मैदा (refined flour) एक साथ मिला लें। कलौंजी, नमक और तेल डालकर अच्छी तरह मिला दें।

- पानी से आटा को गूँध कर समान वजन का एक-एक पेड़ा/लोई बना लें।

- चाकी- बेलन से पेड़ा/लोई का गोल रोटी आकार में बेलकर उसपे घी या तेल का लेप लगा दें।

- एक चम्मच मैदा उसपर छिड़कें और रोटी को सीधा-उल्टा क्रम से मोड़ें(चित्र को देखें) और लंबा फैन फोल्डिंग (fan folding) जैसा बनाएँ ।

- फैन फोल्डिंग (fan folding) को हाथ से धीरे धीरे हल्का लंबा खिंचते हुए एक किनारे से दूसरे किनारे की तरफ कसते हुए गोल चटाई जैसा लपेटकर मोड़ दें। फिर बाहर निकला हुआ किनारों को पेड़ा /लोईके नीचे दबाकर चिपका दें।
- अब चाकी पे तेल लगाकर पेड़ा /लोई को गोल करके बेल लें। ज़रूरत होने पर बेलते समय हल्का-हल्का तेल लगाते रहें का फिर मैदा भी छिड़का जा सकता है।

- मध्यम आंच पे तवा पे या नॉन-स्टिक फ्राइंग पैन पे बेला हुआ कच्चे पराठों को हल्का सेंक लें। फिर तवे पे तेल डालकर मध्यम आँच पे सुनहरा-भूरा होने तक तलें।
- सब पराठों को अलग प्लेट पे टिश्यू पेपर के ऊपर रखें। इससे अत्यधिक तेल निकल जायेगा।

- ख़स्ता परतदार लच्छा पराठा तैयार है । गर्म लच्छा पराठा मनपसंद सब्ज़ी, दाल, दही, अचार, सलाद, इत्यादि के संग परोसें।
टिप्स:
- इस रेसिपी में आटा गूंधने के लिए पानी मिलाया गया है। पानी के जगह पे दूध का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- लच्छा पराठा सिर्फ आटा, मैदा या फिर आटा- मैदा मिलाकर बनाया जा सकता है। इस रेसिपी पे लच्छा पराठा आटा-मैदा मिलाकर बनाया गया है।
- लच्छा पराठा के लिए आटा ज़रा सख्त गूंधना है।
- पराठों को तलने के बाद इकट्ठा एक पे एक पराठे रखकर दोनों हाथों से किनारों पर थोड़ा हल्का दबा दें तो पराठों के लच्छे खुल जाएगा। देखने में भी अच्छा लगता है।
- ज्यादा ख़स्ता लच्छेदार पराठा चाहिए तो पराठा को बेलते समय थोड़ा ज्यादा तेल का इस्तेमाल करें।
- अधिक ख़स्ता परतदार पराठे के लिए दो चुटकी मीठा सोडा मिलाएं
- गुंधे हुए आटा को 10 से 15 मिनट तक फूलने देने से पराठा मुलायम बनता है।
- पराठा बेलते समय चकले पे छिड़कने के लिए आटा या मैदा का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें। अधिक आटा या मैदा लगाने से पराठा का रंग काला पड़ सकता है, इस बात का ध्यान रखें।
- पराठे दो तरीके से तला जा सकता है।
पहला तरीका-
कच्चा पराठे को पहले गर्म तवे पे सेंकना है। अब तेल में तलें। इस पद्धति में पराठा तलने के लिए तेल की उपयोग मात्रा कम होगा। यह स्वास्थ के लिए हितकारी है।
पराठा थोड़ा नरम रहता है।
दूसरा तरीका- गरम तवे पे तेल गरम कर के बिना सेंके ही कच्चे पराठे को तलना है। इस पद्धति से तेल की उपयोग मात्रा अधिक होगा।
पराठा अधिक मात्रा में ख़स्ता, लच्छेदार और खाने में स्वादिस्ट होगा।
तेल से परहेज़ करनेवालों को यह पद्धति का उपयोग कम करने की सलाह दिया जाता है।