
लाल साग भाजा रेसिपी (Amaranth Green) से बेंगली स्टाइल में बनाएं लाल साग की भाजी। लाल साग को चौलाई नाम से भी जाना जाता है। यह साग में पौष्टिक गुणों की भरमार है। खून की कमी को दूर करने में सहायक है यह लाल साग।
बेंगली भोजन शैली में लाल साग को साधारण विधि से बनाई जाती है। इस व्यंजन में मसालों का उपयोग कम होता है। लाल साग की अपनी एक स्वाद और सुगंध होती है जिसे इस विधि में मसालों का उपयोग न करके संरक्षित रखा जाता है।
इस रेसिपी में लाल साग तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | बेंगली / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी |
व्यंजन नाम | लाल साग भाजा |
सात्विक आहार | लहसुन का इस्तेमाल न करें |
जैन व्यंजन | लहसुन एवं मूंगफली का इस्तेमाल न करें |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 15 Mins |
अंश भाग / पोरशन | 4 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
लाल साग पत्ते / अमरंथ ग्रीन (डंडी रहित) | 300 gm |
लहसुन (बारीक कटी हुई) | 4 कलियाँ |
मूंगफली | 1 tablespoon / 20 मूंगफली |
साबुत लाल मिर्च | 2 मिर्च |
सौंफ (दरदरी कुटी हुई) | ½ teaspoon |
धनिया (दरदरा कुटा हुई) | ½ teaspoon |
सरसों तेल / सनफ्लॉवर तेल: | 2 tablespoon |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- लाल साग पत्तों को डंडी से अलग कर लें।
- पत्तों को जाली में रखें। पानी डालकर पत्तों को धो लें।
- पत्तों से पानी को बह जाने दें।
- एक कटोरी में रखें।

- पत्तों को बारीक काट लें।
- एक कटोरी में रखें।
- आँच पे फ्राइंग पैन में एक टैब्लेस्पून सरसों तेल डालें। तेल गर्म करें।
- मूंगफली को फ्राइंग पैन पे भूरा लाल कर तल लें।
- मूंगफली को तेल से निकालें।
- मूंगफली को एक प्लेट पे टिश्यू पेपर में रखें। अतिरिक्त तेल को निकल जाने दें।

- मूंगफली ठंडी होने पर छिलका निकाल दें। एक कटोरी में रखें।
- फ्राइंग पैन पे एक टैब्लेस्पून तेल डालें। तेल को गर्म करें।
- करछुल से सुखी लाल मिर्च को भून लें।
- फ्राइंग पैन पे लहसून को डालकर हल्का भून लें।
- अब फ्राइंग पैन में पत्तों को डालें।
- करछुल से साग को चलाते रहें।

- कुटा हुआ धनिया, सौंफ डालकर मिला दें। स्वादानुसार नमक मिलाएं। करछुल से लाल साग को कुछ देर तक चला दें।
- फ्राइंग पैन पे एक ढक्कन रखें। भाँप में पकने दें। आँच धीमी रखें।
- धीमी आंच पे लाल साग को 5 से 10 मिनट तक पकने दें। बीच में ढक्कन खोलकर लाल साग को करछुल से चला दें।
- जब पत्तों का पानी बिल्कुल सुख जाए तब समझना चाहिए लाल साग पक गया है।
- अब मूंगफली मिला दें।
- लाल साग को 3 से 4 बार करछुल से चला दें।
- स्वाद को परख लें। स्वाद को संतुलित करें।
- मिश्रण को करछुल से दो से चार बार चलाकर मिला दें।
- लाल साग भाजा तैयार है।
- लाल साग भाजा चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसें।
टिप्स:
- लाल साग की डंडी से अलग सब्जी बनाई जा सकती है। डंडी को उपयोग में लाएं।
- लाल साग को काटने से पहले धो लें।
- लाल साग बनाते समय आवश्यकता अनुसार और स्वाद अनुसार मसाला इस्तेमाल में लाया जा सकता है। घर में कूटे हुए मसालों का इस्तेमाल करें।
- बेंगली व्यंजन पकाने के लिए सरसों तेल का उपयोग किया जाता है। पसंद अनुसार अलग तेल भी उयोग किया जा सकता है।
- लहसुन पसंद न हो तो इस्तेमाल न करें।
- लहसुन और मूंगफली रहित पकाने से यह व्यंजन जैन या सात्विक आहार के लिए उपयुक्त होगा।