लौकी मंचूरियन रेसिपी – Lauki Manchurian Recipe In Hindi

चाइनीज़ व्यंजन जितना चटपटा, देखने में  रंगीला और उतना ही यह स्वादिष्ट भी होता है। यह झटपट बनने के साथ – साथ बनाना भी आसान है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग, सबको चाइनीज़ खाना पसंद है।  

 लौकी/ दुद्धी लगभग सबके घर पे होता ही है, तो क्यों न इससे से ही हम चाइनीज़ खाना बना लें।यह व्यंजन हमारे देश में ही पहले बनाया गया है।

लौकी देखने में जितना मन मोहक, स्वस्थ के लिए फायदेमंद, और उतना ही खाने में स्वादिष्ट भी होता है।

बच्चों को यह उतना पसंद नहीं आता है,  तो क्यों न इससे चाइनीज़ खाना बनाया जाए और वह सबको पसंद आ जाय, फिर क्या बात है।

चलिए फिर बनाते हैं लौकी /दुद्धी मंचूरियन

व्यंजन विधि भारतीय।

भोजन चुनाव : शाकाहारी 

जैन व्यंजन: नहीं 

( जैन व्यंजन में अदरक,लहसुन,प्याज़ नहीं होता है। जैन खाना में इन तीनों का प्रयोग न करें)

सामग्री तैयारी करने का समय: 15   मिनट

पकाने का समय : 30   मिनट

अंश भाग/ पोरशन : 4  लोगों के लिए 

मंचूरियन  के लिए सामग्री | Ingredients for Manchurian

लौकी250  ग्राम 
मैदा2 टेबल स्पून   ग्राम
कॉर्न फ्लौर1  टेबल स्पून
मैदा1 टेबल स्पून  
अदरक – लहसुन पेस्ट1  चम्मच  
ऑरेंज -रेड कलर 1 -2 चिमटी
नमकस्वाद अनुसार
सनफ्लॉवर ऑइल150 -200 मिली (तलने और पकाने के लिए )

रसा या ग्रेवी  के सामग्री |Ingredients for Gravy

अदरक-लहसुन (बारीक़ कटी हुई)1 टेबल स्पून (20 ग्राम)
पत्ता गोबी (बारीक़ कटी हुई )100 ग्राम 
टोमेटो केचप1-2 स्पून   
सोया सॉस 1 चम्मच 
सेज़वान चटनी1 -2 स्पून 
विनेगर वाइट1 टी  स्पून 
चिली सॉस1 टी  स्पून 

सजावट (गार्निश ) के लिए 

धनिया पत्ता कटा हुआ1 टेबल स्पून  
हरा प्याज़  साग (स्प्रिंग अनियन)1 टेबल स्पून

प्रणाली | Process/Steps

1 लौकी/ दुद्धी को ग्रेटर पे कद्दूकश (ग्रेट ) कर लें।

लौकी मंचूरियन विधि 1
लौकी/ दुद्धी को ग्रेटर पे कद्दूकश (ग्रेट ) कर लें|
लौकी मंचूरियन विधि 2
लौकी / दुद्धी को हाथ में दबाके पानी को निचोड़ कर निकल लें |

2 लौकी / दुद्धी को हाथ  में दबाके पानी को निचोड़ कर निकल लें |ध्यान रखें यह अति  महत्वपूर्ण है|

3 अदरक-लहसुन पेस्ट,मैदा,कॉर्नफ्लौर ,नमक, ऑरेंज-रेड फ़ूड कलर मिलाकर मिश्रणको गुंद लें|मिश्रण बिलकुल कठिन (स्टिफ)  होना चाहिए|

लौकी मंचूरियन विधि 3
अदरक-लहसुन पेस्ट,मैदा,कॉर्नफ्लौर ,नमक, ऑरेंज-रेड फ़ूड कलर मिलाकर मिश्रणको गुंद लें|

4 मंचूरियन मिश्रण तैयार है|

5  मंचूरियन मिश्रण के छोटे छोटे एक समान बॉल बना लें |

लौकी मंचूरियन विधि 4
मंचूरियन मिश्रण के छोटे छोटे एक समान बॉल बना लें |

6  कढ़ाई में तेल गरम करें | मध्यम आंच में मंचूरियन बॉल्स को तलें |

7 एक प्लेट में टिश्यू पेपर के ऊपर रखें | अत्यधिक तेल निकल जाने दें | 

लौकी मंचूरियन विधि 5
एक प्लेट में टिश्यू पेपर के ऊपर रखें |

7 कढ़ाई में तेल गरम कर लें | बारीक़ कटी हुई अदरक-लहसुन, पत्तागोबी  को हल्का फ्राई/सौते कर लें |

8 सेज़वान चटनी,टोमेटो केचप ,सोया सॉस,चिलीसॉस विनेगर मिला लें|

9 मंचूरियन ग्रेवी को  कुछ  देर  चलाते  रहे| ग्रेवी का स्वाद चख कर देख लें|

लौकी मंचूरियन
मंचूरियन ग्रेवी को  कुछ  देर  चलाते  रहे

10 मंचूरियन बॉल्स को ग्रेवी में मिला दें। लौकी मंचूरियन तैयार है।

dazzle 19
मंचूरियन बॉल्स को ग्रेवी में मिला दें। लौकी मंचूरियन तैयार है।

11 कटी हुई धनिया पत्ते से गार्निश करें। नूडल्स या फ्राइड राइस, पराठे के साथ गरम – गरम परोसें।

लौकी मंचूरियन विधि 8
कटी हुई धनिया पत्ते से गार्निश करें |
लौकी मंचूरियन विधि 9

टिप्स 

  • लौकी कद्दूकश (ग्रेट ) करके पानी निकलने के बाद फ्रिज में 5 -6 घंटा रख दें। फ्रिज से निकाल कर  फिर से एक बार पानी निचोड़ लें। इससे मंचूरियन बॉल्स बनाने में आसानी होगी। लौकी से निरंतर पानी निकलते रहता है, तो पानी का इस्तेमाल ध्यान से करें।
  • सॉस या केचप में नमक रहता हैं, नमक मिलाते समय इस बात का खयाल रखें।
  • लौकी मंचूरियन बॉल्स को दो बार फ्राई करें। पहले एक बार फ्राई करके ठंडा होने दें और और फिर से फ्राई करें। यह करने से मंचूरियन बॉल्स अंदर से कच्चे नहीं रहते।
  • जैन लौकी मंचूरियन : लहसुन प्याज़ अदरक का इस्तेमाल न करें तो जैन खाना बन सकता है।   

Nice Recipe

लौकी मंचूरियन रेसिपी - Lauki Manchurian Recipe In Hindi - स्वादिष्ट रेसिपी
dazzle 16

घर में बनाना सीखें लौकी मंचूरियन रेसिपी - Lauki Manchurian Recipe In Hindi.

Type: Main Course

Cuisine: Indian

Keywords: लौकी मंचूरियन

Recipe Yield: 4

Preparation Time: PT0H15M

Cooking Time: PT0H30M

Total Time: PT0H45M

Recipe Ingredients:

Editor's Rating:
5

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top