
मखमल माछ रेसिपी देख कर बनाएं यह स्वादिष्ट व्यंजन। यह व्यंजन हमारे परिवार में तैयार किया जाता है एवं पारंपरिक रेसिपी है। आज भी हमारे घर पर कुछ व्यंजनों को तैयार करने के लिए सिल बट्टे का इस्तेमाल किया जाता है। यह व्यंजन उन व्यंजनों में एक है। सील बट्टे पे पिसा हुआ मसाले का स्वाद कोई भी व्यंजन को अधिक स्वादिष्ट कर देता है।
हमारे घर संयुक्त परिवार होने के कारण अतिथियों का आना जाना हमेशा लगा रहता है। इस कारण हर दिन रसोई में विभिन्न प्रकार के भोजन तैयार होते हैं। एक समय था जब हमारे दादाजी नये-नये रेसिपी बना दिया करतें थे। विभिन्न प्रदेश और अंचल के पाक शैली को देख कर दादाजी हमारे घर में खाना पकाने वाले काका को सरलता से सीखा देते थे। इस तरह कई प्रकार के नए व्यंजनों की रेसिपी रोज़ हमारे परिवार में दर्ज होने लगी।
यह व्यंजन की रेसिपी को यहाँ पर बिल्कुल आसान तरह से बताया गया है।
व्यंजन विधि के लिए नीचे दिए हुए पद्धति का अनुसरण करें।
व्यंजन विधि/Cuisine | पश्चिम बंगाल शैली / भारतीय |
भोजन चुनाव | मत्स्यहारी ( मछली) / मुख्य भोज |
व्यंजन नाम | मखमल माछ |
सात्विक भोजन | नहीं |
जैन व्यंजन | नहीं |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
अंश भाग / पोरशन | 2 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
रोहू मछली / अन्य मछली | 400 gm |
प्याज़ | 100gm / 1 प्याज़ |
लहसुन | 4 कलियाँ |
टमाटर | 60 gm / 1 टमाटर |
हल्दी पाउडर | 1 tablespoon |
हरी मिर्ची(चिरी हुई) | 2 मिर्च |
साबुत लाल मिर्च | 1 मिर्च |
नारियल (मुलायम पिसा हुआ) | 100 gm |
निम्बू का रस | 1 tablespoon |
शक्कर | ½ teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
सरसों तेल | 4 tablespoon / आवश्यक्ता अनुसार |
पानी | आवश्यकता अनुसार |
धनिया पत्ता(बारीक कटा हुआ) | 1 teaspoon |
गीला मसाला
जीरा साबुत | 1 tablespoon |
धनिया साबुत | 2 tablespoon |
दालचीनी | 1 इंच दो टुकड़े |
इलाइची बड़ी | 2 इलायची |
साबुत लाल मिर्च | 1 मिर्च |
जायफल (कसा हुआ) | ¼ teaspoon |
- साबुत मसालों को एक घंटा भिगोकर रखें।
- मसालों को मुलायम कर पीस कर अलग रखें।
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- बाजार से मछली काट कर लाएँ।
- मछली टुकड़ों को नमक पानी में ठीक से धो लें।
- मछली के टुकड़ों में फिसलन नहीं रहनी चाहिए।
- मछलियों में दो चुटकी नमक, ½ टैब्लेस्पून हल्दी पाउडर, 1 टैब्लेस्पून निम्बू रस, कुछ बूंद तेल, मछली टुकड़ों में मिला कर 10 मिनट तक रख दें।
- नॉन स्टिक फ्राइंग पैन में 2 टैब्लेस्पून तेल गर्म कर लें। मध्यम आंच रखें।
- मछली टुकड़ों को सुनहरा पिला होने तक तल लें।
- मछली टुकड़ो को फ्राइंग पैन से निकाल कर अलग कर एक प्लेट में रखें।
- साबुत मसालों को मिक्सर जार में डालें।

- साबुत मसालों को मिक्सर में मुलायम कर पीस लें।
- नारियल को मुलायम कर पीस लें।
- प्याज़, लहसुन,टमाटर को उबलने के लिए रखें।

- प्याज़, लहसुन को मुलायम कर पीस लें। अलग रखें।
- टमाटर को मुलायम कर पीस लें। अलग रखें।

- फ्राइंग पैन में 2 टैब्लेस्पून तेल गर्म करें।
- गीला मसाला मिश्रण को कुछ देर तक भूनें। आधा टैब्लेस्पून हल्दी डालें।
- मिश्रण को करछुल से कुछ देर चलाते रहें।
- मिश्रण से जब तेल छोड़ने लगे तब समझना चाहिए कि मिश्रण पक गया है।
- फ्राइंग पैन में प्याज़ लहसुन मिश्रण को मिलाए और भूनें।
- टमाटर मिश्रण को मिलाएं और भूनें।

- पिसा हुआ नारियल को मिलाएं और भूनें।
- मिश्रण में 200 ml या आवश्यकता अनुसार पानी डालें। मध्यम गाढ़ा रसा तैयार करें।
- स्वादानुसार नमक डालें। शक्कर डालकर मिश्रण को करछुल से चला दें।
- मछली टुकड़ों को रसा में डालें।

- एक चम्मच नारियल मिश्रण डालें।
- चिरी हुई हरी मिर्च डालें। कटा हुआ धनिया पत्ता डालें।
- कसा हुआ जायफल को छिड़कें।
- फ्राइंग पैन को एक ढक्कन से ढक दें। धीमी आंच पे मछली को 5 मिनट तक भाँप में पकने दें।
- अब ढक्कन हटा दें।
- रसा के स्वाद को चख कर देखें। स्वाद नमकीन और हल्का मीठा स्वाद होना चाहिए।
- आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें। व्यंजन तैयार है।
- रसा बिल्कुल गाढ़ा होने चाहिए।
- आँच को बंद करें।
- गरमा गर्म परोसें चावल के संग।
टिप्स
- बाजार करते समय ध्यान रखें कि ताज़ा मछली चांदी जैसी चमकदार, हल्की गुलाबी रंगत और लचीली होती है।
- रोहू/ कतला मछली के मांस के अंदर में पतली कांटेदार हड्डी (फिश बोन) होती है। बच्चों को परोसते समय इस बात का खास ध्यान रखें। मछली को फ्राइंग पैन में ढक कर तलने से मछली की परत मुलायम रहती है।
- नारियल के पतले भूरे छिलके का इस्तेमाल न करें। छिलके के सेवन से बदहजमी व पेट दर्द होने की संभावना रहती है।
- यह व्यंजन अन्य कोई भी मछली से भी तैयार किया जा सकता है।