5 मिनट में बनाएं हॅाट चॅाकलेट | Make your Hot Chocolate in 5 Minutes

हॅाट चॅाकलेट

हॅाट चॅाकलेट रेसिपी के माध्यम से बड़ी सरलता से तैयार करें यह लोकप्रिय गर्म पेय।

यह पेय को तैयार करने के लिए कोको पाउडर, दूध, शक्कर की आवश्यकता होती है। इन सामग्रियों को मिलाकर यह व्यंजन को तैयार किया जाता है।

यह व्यंजन को बनाने के लिए निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन वर्गीकरण

व्यंजन शैली / Cuisineभारतीय / अन्तराष्ट्रीय
भोजन चुनावगरम पेय / शाकाहारी
व्यंजन नामहॉट चॉकलेट

आहार के प्रकार

सात्विक आहारहाँ
जैन व्यंजनहाँ

रंधन पाक समय

सामग्री तैयारी करने का समय2 Mins
पकाने का समय / कुकिंग टाइम5 Mins 
कुल समय7 mins

सर्विंग

अंश / पोर्शन  1 व्यक्ति के लिए

हॅाट चॅाकलेट रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredient

कोको पाउडर2 teaspoon
दूध (ताज़ा)1 cup / 250 ml 
शक्कर2 teaspoon / स्वादानुसार
पानी  3 cup

व्यंजन की विधि चित्र सहित

Hot chocolate Recipe Step 1
  • यह गर्म पेय को तैयार करने के लिए सबसे पहले सामग्रियों को एक जगह पर इकट्ठा कर लें।
  • एक गहरे बर्तन में चॉकलेट पाउडर डालकर उसमे थोड़ा दूध मिलाकर मुलायम मिश्रण को तैयार करें। कोई गांठ को न रहने दें।
  • अब यह मिश्रण पर एक कप दूध डालकर उबलने दें। आंच को मध्यम रखें।
Hot chocolate Recipe Step 2
  • अब शक्कर डालकर कुछ देर तक उबालें। चम्मच चलाकर दूध और चॉकलेट पाउडर को अच्छे से मिला दें। 
  • मिठास को परख लें। आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।
  • पेय तैयार है। आंच को बंद करें।

परोसने की विधि

  • तरल पेय को कप अथवा गिलास में डालें। ऊपर से इंस्टंट  चॉकलेट पाउडर छिड़कें।
  • गरमा गर्म परोसें।

टिप्स:

  • यह गर्म पेय को तैयार करने के लिए मक्खन वाले दूध का चयन करें। दूध जितना अच्छा होगा, व्यंजन का स्वाद भी उतना उत्कृष्ट होगा।
  • दूध की मलाई का उपयोग करें।
  • बाजार में मीठे कोको पाउडर एवं मीठा रहित कोको पॉवडर उपलब्ध है। पसंद अनुसार चयन करें।
  • मीठा राहीत कोको पाउडर का स्वाद कड़वा होता है। पेय तैयार करते समय यह ध्यान रखें।
  • खुशबू के लिए पसंद अनुसार वैनिला एसेंस अथवा पिसी हुई दालचीनी भी मिलायी जा सकती है। 
  • मीठे कोको पाउडर का उपयोग करते समय शक्कर कम मिलाएं।

FAQ

Q. क्या हॉट चॉकलेट स्वस्थ है?

Ans:- हॉट चॉकलेट में दूध एवं कोको पाउडर का उपयोग होता है। दूध में सम्पूर्ण आहार जितना पौष्टिक गुण मौजूद है। कोको पाउडर दिल की स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। हॉट चोकोलेट बिल्कुल स्वस्थ है पर ध्यान रहें शक्कर का उपयोग सीमित करें।

Q. हॉट चॉकलेट दूध के साथ है या पानी के साथ?

Ans:- हॉट चॉकलेट मलाई वाले के दूध के साथ ही स्वादिष्ट अनुभव होता है। 

Q. हॉट चॉकलेट आपके लिए क्या करती है?

Ans:- हॉट चॉकलेट में कोको पाउडर का उपयोग होता है जो दिल के स्वास्थ्य को मजबूती देता है।

Q. क्या रात में हॉट चॉकलेट पीना हानिकारक है?

Ans:- हॉट चॉकलेट का सेवन करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसलिए इसका लाभ लेने के लिए इसे दिन में सेवन करना ही अधिक उपयुक्त है।
रात में इसका सेवन करने से शरीर में ऊर्जा की अधिकता होगी एवं अनिद्रा जैसी परेशानी आ सकती है। रात में हॉट चॉकलेट का सेवन करते वक़्त शक्कर का उपयोग कम से कम करें।

Submit your review
1
2
3
4
5
Submit
     
Cancel

Create your own review

स्वादिष्ट रेसिपी
Average rating:  
 0 reviews

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top