दानेदार मगज प्रसिद्ध गुजराती मिष्ठान्न बनाएं केवल आधे घण्टे में | Magaj Recipe in Hindi

मगज

मगज रेसिपी के द्वारा यह गुजराती पारंपरिक मिष्ठान्न बड़ी सरलता से कभी भी तुरंत बनाया जा सकता है। यह प्रसिद्ध मिठाई के दो प्रचलित नाम है जैसे, एक नाम है मगज एवं दूसरा नाम है मगस। इसे तैयार करने के लिए केवल तीन मुख्य सामग्रियों का उपयोग होता है। 

यह व्यंजन व्रत के लिए, नाश्ते के लिए, बच्चों के टिफ़िन डब्बे में देने के लिए अथवा दूर सफर में ले जाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। यह व्यंजन को सरलता से घर में बहुत ही कम समय पर तैयार किया जा सकता है। इसे तैयार करने के लिए उपयोग होने वाली सारी सामग्रियाँ हरदम घर में उपलब्ध रहती है। 

किसी भी प्रकार के अनुष्ठान के लिए यह एक उपयुक्त मिष्ठान्न है।

यह मिष्ठान्न को तैयार करने लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन के वर्गीकरण

व्यंजन शैली / Cuisineगुजराती / भारतीय
भोजन चुनावमिष्ठान्न / शाकाहारी
व्यंजन नाममगज अथवा मगस 

आहार के प्रकार

सात्विक आहारहाँ
जैन व्यंजनहाँ

रन्धनपाक समय

सामग्री तैयारी करने का समय5 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम20 Mins
कुल समय25 Mins

सर्विंग

अंश भाग / पोरशन4 व्यक्ति के लिए 

मगज रेसिपी के लिए सामग्री | Ingredients

बेसन150  gm
शक्कर (पिसी हुई शक्कर)150  gm
दूध3 teaspoon 
इलाइची (पिसी हुई)2 चुटकी
जायफल  (पिसा हुआ)2 चुटकी
देसी घी (गलाया हुआ)150 ml

व्यंजन की विधि चित्र सहित (प्रिपरेशन मेथड)

Magaj sweet Recipe Step 1
  • एक गहरी कटोरी में बेसन को छानकर डालें।
  • घी डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
  • दूध डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
  • बेसन को अच्छे से हाथ से मसल कर मिलायें जो कुछ देर में दानेदार बनने लगेगा। मुट्ठी भर बेसन को हाथ में रख कर दबाएं। दबा हुआ बेसन लड्डू बन जाने पर समझना चाहिए यह मिश्रण तैयार हो गया है।
Magaj sweet Recipe Step 2
  • एक जालीदार थाली में बेसन मिश्रण को छाने। 
  • दानेदार गुठलियों को मसलकर जाली से झड़ा दें।
  • मध्यम आंच पर पैन रखें।
  • घी डालकर गरम करें।
  • बेसन मिश्रण को पैन में डालें।
Magaj sweet Recipe Step 3
  • करछुल से चलाकर बेसन को लगभग दस मिनट तक अथवा बेसन भूरा होने तक भूनें।
  • अब शक्कर डालकर मिला दें। आँच को बंद करें।
  • करछुल से चलाकर बेसन एवं शक्कर को अच्छी तरह से मिला दें। 
  • इलायची चूर्ण, जायफल चूर्ण डालकर मिला दें।
  • करछुल से मिश्रण को चला दें। मिश्रण दानेदार, थोड़ा चिपचिपा एवं सूखे प्रकार का होना चाहिए। आँच को बंद करें।
Magaj sweet Recipe Step 4
  • अब एक थाली पर एक चम्मच घी लगाकर फैला दें।
  • पके हुए मिश्रण को थाली में डालें।
  • मिश्रण को थाली में समान रूप से फैला दें।
  • बारीक कटे हुए बादाम को ऊपर से डालें एवं दबाकर बिठा दें। मिश्रण की परत पर करछुल से धीरे धीरे दबाकर चिकना कर दें।
  • मिश्रण को ठंडा होने दें एवं जमने दें।

मिष्ठान्न को आकार देने की विधि

Magaj sweet Recipe Step 5
  • मिश्रण जम जाने पर बर्फी की तरह काटें।
  • मिष्ठान्न तैयार है, अलग थाली अथवा बर्तन में रखें।

परोसने की विधि

  • व्यंजन को आवश्यकता अनुसार नाश्ते में या मुख्य भोजन में परोसें।

भंडारण की विधि

  • हवा रहीत डिब्बे में यह मिष्ठान्न को रखने से महीनों ताज़ा रहता है।

टिप्स

  • यह रेसिपी में दूध का उपयोग हुआ है। यह व्यंजन बिना दूध का भी बनाया जा सकता है।
  • बेसन को भूनते समय आँच धीमी एवं मध्यम के बीच में रखें। 
  • बेसन भूरा होने पर मिष्ठान्न की सुगंध खुल कर आती है। ध्यान रखें, यह कार्य धीमी आंच पर ही करना है।
  • घी जितना अच्छा होगा यह मिष्ठान्न का स्वाद उतना उतकृष्ट होगा।
  • शक्कर को पीसकर उपयोग करने से परिणाम अच्छा होगा।
  • पसंद अनुसार केसर, काजू, पिस्ता भी मिलाएं।

FAQ

Q. क्या मगस और मगज अलग अलग मिष्ठान्न है?

A:- मगस एव मजग एक ही मिष्ठान्न के दो प्रचलित नाम है। बेसन से तैयार किया हुआ यह एक प्रसिद्ध मिष्ठान्न है जो गुजराती भोजन शैली के अंतर्भुक्त है।

Q. क्या बेसन के लड्डू और मगज की रेसिपी अलग है?

A:- दोनों की रेसिपी एक ही है सिर्फ आकार का अंतर है। पके हुए बेसन के मिश्रण को गोल कर देने पर लड्डू कहलायेगा एवं बर्फी जैसा कर देने पर मगज अथवा मगस कहलायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top