सात्विक मसूर दाल रेसिपी | Masoor dal recipe in Hindi

Masoor Dal Satvik Recipe2

सात्विक मसूर दाल रेसिपी देखकर तैयार करें यह व्यंजन।

लंगर या त्यौहार में ऐसे बनाएं सात्विक मसूर दाल

यह व्यंजन हम सभी के घर में लगभग हर दिन तैयार किया जाता है। यह दाल का स्वाद स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन का श्रोत भी है। यह व्यंजन को तैयार करने के लिए अधिक सामग्री या सब्जी का प्रयोजन नहीं होता है। सरलता से यह व्यंजन को तैयार किया जा सकता है।

यह व्यंजन लंगर में, समूह भोजन में, शुद्ध शाकाहारी भोजन सेवन के लिए उत्तम चयन है। 

निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:

व्यंजन विधि/ Cuisineपश्चिम बंगाल / पूर्व भारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी
व्यंजन सात्विक मसूर दाल 
सात्विक आहारहाँ  
जैन भोजन हाँ 
सामग्री तैयार करने का समय5 Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम20 Mins
अंश6 व्यक्ति के लिए

मसूर दाल रेसिपी के लिए सामग्री

मसूर दाल200 gm / 1 कप
टमाटर (बारीक काटा हुआ) 40 gm/ 1 छोटा टमाटर
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई2 मिर्च
धनिया पत्ता (बारीक काटा हुआ) 1 tablespoon
हल्दी पाउडर ½ teaspoon
लाल मिर्च पाउडर⅓ teaspoon
धनिया पाउडर½ teaspoon
पांच फोरन  ½ teaspoon
घी 1 teaspoon
नमक  स्वादानुसार
पानी आवश्यकता अनुसार
तड़का के लिए
साबुत लाल मिर्च1 मिर्च
हींग⅓ teaspoon
घी 1 teaspoon
सजावट के लिए
धनिया पत्ता (बारीक काटा हुआ)1 tablespoon

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Masoor Dal Recipe Step 1
  • दाल को एक गहरे कटोरी में डालें। पानी डाल दें। 
  • दाल को पानी से अच्छी तरह धो लें। 
  • दाल को पानी में भिगोकर रखें।
  • आँच पर प्रेशर कुकर में पानी गर्म करें। पानी उबलने पर दाल को कुकर में डाल दें।
Masoor Dal Recipe Step 2
  • प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें। आँच को पूर्ण रखें।
  • प्रेशर कुकर में 2 विस्सल आने तक दाल को पकने दें।
  • आँच को बंद करें। कुकर के ढक्कन को कुछ देर बाद खोलें। दाल को ठंडा होने दें। 
  • मध्यम आंच पर फ्राइंग पैन रखें। एक टीस्पून घी डालें। घी को गर्म होने दें।
  • फ्राइंग पैन में पाँच फोरन डालकर हल्का भून लें।
  • अब फ्राइंग पैन में कटे हुए टमाटर डालकर भून लें।
Masoor Dal  Recipe Step 3
  • उबली हुई दाल को फ्राइंग पैन में डालें।
  • दाल में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालें। दाल को करछुल से चलाकर मिला दें।
  • अब दाल में 500 ml या आवश्यकता अनुसार पानी डालें। करछुल से दाल को कुछ देर चला दें और उबलने दें। पूर्ण आँच रखें।
Masoor Dal  Recipe Step 4
  • कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालें।
  • दाल में स्वादानुसार नमक डालें। करछुल से चलाकर दाल को मिला दें।
  • स्वाद को परख लें। फ्राइंग पैन को आँच पर से हटा दें।
  • दाल में तड़का लगाने के लिए एक डाबु में 1 टीस्पून घी डालें। मध्यम आंच रखें।
  • घी गर्म होने पर साबुत लाल मिर्च, हींग डालकर 10 सेकंड तक भूनें।
  • दाल के ऊपर डालकर तड़का लगा दें।
Masoor Dal Satvik Recipe Step 5
  • व्यंजन बनकर तैयार है।
  • ऊपर से कटा हुआ धनिया पत्ता छिड़क दें।
  • गरमा गर्म परोसें चावल, रोटी, पराठा के साथ।

टिप्स:

  • दाल को उबालने से पहले साधारण पानी में कच्ची दाल को कम से कम आधे घंटे तक पानी में भिगोकर रखें।
  • दाल में मौजूद धूल को पूरी तरह निकालने के लिए दाल को पानी बदल कर कई बार धो लें। 
  • ध्यान रहे, दाल धोते समय पानी में जब तक झाग आएगा तब तक दाल को पानी बदल कर धो लेना है। 
  • पसंद अनुसार यह व्यंजन को पकाने के लिए अन्य तेल का भी उपयोग किया जा सकता है।
  • कुकर में दाल उबालने से दाल गाढ़ी और मुलायम बनती है। साधारण बर्तन में दाल को उबालने से दरदरा और पतले गठन की होती है।
  • दाल उबालते समय अपने आप झाग और उफान आता है। इसे कम करने के लिए थोड़ा तेल या घी ऊपर से डाल दें।
  • प्रेशर कुकर में दाल उबालने से पहले ढक्कन के अंदर भाग में और विस्सल के भाग में थोड़ा तेल लगा दें। कुकर को साफ करने में आसानी होगी।
Scroll to Top