बिना प्याज़ लहसुन घर पे बनाये (सात्विक) मटर की सब्ज़ी रेसिपी| Satwik Matar Ki Sabji Recipe in Hindi

मटर की सब्ज़ी
मटर की सब्ज़ी

मटर की सब्ज़ी |

बिना प्याज़ लहसुन मटर की सब्ज़ी।

सात्विक भोजन के लिए बिना प्याज़ लहसुन के ऐसे बनाएं सूखे मटर की सब्ज़ी। 

साबुत मटर की सब्ज़ी सात्विक तरीके से तैयार करना अब बिल्कुल आसान है। इस सब्ज़ी में प्याज, लहसुन का उपयोग बिल्कुल नहीं किया गया है। हींग की खुशबू और पौष्टिकता से भरपूर है यह मटर की सब्ज़ी।

यहाँ रेसिपी के माध्यम से मटर की सब्ज़ी तैयार करने की बिल्कुल सरल विधि बताई जा रही है जिसे अनुसरण कर के घर में ही बना सकतें है सात्विक तरीके से मटर की सब्ज़ी।

निम्न में दिए हुए रेसिपी को अनुसरण करें:

व्यंजन शैली/ Cuisineउत्तर भारतीय / भारतीय
भोजन चुनाव :शाकाहारी
व्यंजन सूखे मटर की सब्ज़ी 
सात्विक भोजन   हाँ      
जैन भोजननहीं      
सामग्री तैयार करने का समय:5 Mins 
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम5 Min
अंश :  6 से 8 जन के लिए

सामग्री |Ingredients

सामग्री मात्रा
सुखी सादा मटर साबुत200 gm 
जीरा साबुत 1 teaspoon 
धनिया साबुत (दरदरा कुटी हुई)2 teaspoon
हींग  ½ teaspoon
अदरक     20-30 gm
हल्दी पाउडर  ½ teaspoon
जीरा पाउडर      ½ teaspoon
धनिया पाउडर   ½ teaspoon
लाल मिर्ची पाउडर   ¼ teaspoon
कश्मीरी मिर्ची पाउडर।½ teaspoon
आमचूर पाउडर ½ या ¼  teaspoon
हरि मिर्च (बारीक काटी हुई)2 मिर्च 
नमकस्वाद अनुसार 
सनफ्लॉवर तेल / घी           2 tablespoon / आवश्यकता अनुसार
सजावट के लिए
धनिया पत्ता (बारीक कटी हुई)1 टीस्पून

विधि:

Matar Ki Sabjee Recipe Step 1
  • साबुत सादा मटर को एक गहरी बर्तन में रखें। 
  • मटर की अनुपात पे बर्तन में मटर की दुगुना मात्रा में पानी डाल दें।
  • मटर को 6 से 8 घंटे तक भिगोकर रख दें। मटर को रात में भी भिगोकर रखा जा सकता है।
  • प्रेशर कुकर में भीगा हुआ मटर को डालें।प्रेशर कुकर में मटर के अनुपात से दुगना पानी डालें। 2 से 3 सिटी आने तक मटर को उबाल लें। अब आँच बंध करें।
  • मटर को बंध कुकर की भाँप में पकने दें।
  • टमाटर, मिर्च, अदरक को मिक्सी में पीसकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें। 
Matar Ki Sabjee Recipe step 2
  • मध्यम आँच पे एक गहरी कढ़ाई या फ्राइंग पैन रखें।  कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
  • साबुत जीरा डालें। कूटा हुआ धनिया डालें। करछुल से 5 से 6 बार करछुल से जीरा धनिया को हिला कर भून लें। 
  • अब 2 चुटकी हींग डालकर करछुल से दो बार चला दें।
  • पिसी हुई टमाटर, अदरक, मिर्च पेस्ट को कढ़ाई / फ्राइंग पैन में डालें।
  • मिश्रण को करछुल से चलते रहें।
  • हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्ची पाउडर, आमचूर पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर मिलाकर मिश्रण को भुने। आँच को धीमी रखें।
  • मिश्रण से जब तेल छोड़ने लगे तब समझना चाहिए मिश्रण पक गया है।
Matar Ki Sabjee Recipe Step 4
  • उबला हुआ सफेद मटर को कढ़ाई / फ्राइंग पैन में डालें। 
  • मटर को करछुल से कुछ देर चलाकर मिश्रण में मिलाएं और भूनें।
  • कुकर में शेष बची पानी को भी आवश्यकता अनुसार कढ़ाई में डाल दें। रसा पतली या गाढ़ी तैयार करने के अनुसार पानी डालें।
  • अब स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।
  • मध्यम आंच पे 3 से 4 मिनट तक मटर को रसा में पकने दें।
  • अब आँच को धीमी करें। एक चम्मच से रसा / ग्रेवी का स्वाद परख लें। नमकीन, हल्की  खट्टी स्वाद होना है।
  • ज़रूरत होने पर आवश्यकता अनुसार सब्ज़ी में मसाला या फिर नमक मिलाकर स्वाद को संतुलित करें।
  • आँच को बंध करें।
  • मटर की सब्ज़ी तैयार है। एक अलग बर्तन पे रखें।
  • बारीक कटी धनिया पत्ते सब्ज़ी के ऊपर छिड़कें।
  • गर्म मटर की सब्ज़ी रोटी, पराठा, चावल इत्यादि के साथ परोसें।

टिप्स:

  • इस रेसिपी में घी का उपयोग हुआ है। घी से व्यंजन की स्वाद व महक में अधिक वृद्धि होती है। 
  • इस रेसिपी में प्याज, लहसुन का उपयोग नहीं किया गया है। यह सम्पूर्ण सात्विक आहार है। यह व्यंजन व्रत, धार्मिक अनुष्ठान भोज, इत्यादि के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
  • यह सब्ज़ी बनाते समय प्याज़, लहसुन का उपयोग आवश्यकता अनुसार किया जा सकता है। प्याज़, लहसुन के इस्तेमाल करने से यह व्यंजन फिर सात्विक नहीं रह जाएगा।
  • रसा को अधिक गाढ़ी करने के लिए एक मुट्ठी उबला हुआ मटर को पीसकर मसाला भूनते वक्त मिला दें। सब्ज़ी की स्वाद में भी वृद्धि होगी। 
  • इस व्यंजन में हींग का उपयोग हुआ है। हींग की अपनी एक खुशबू है। इस कारण गरम मसाले का इस्तेमाल नहीं किया गया है। पसंद अनुसार गर्म मसाला या कसूरी मेथी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
  • भोजन पकाते वक्त एक ही व्यंजन में गरम मसाला, कसूरी मेथी, हींग एक साथ इस्तेमाल करने से परहेज़ करें।
Scroll to Top