मिसल पाव रेसिपी | Misal pav Recipe in Hindi

Misal Pav
मिसल पाव

मिसल पाव को पश्चिमी भारत के प्रांत में अत्यधिक जनप्रियता प्राप्त है। मिसल पाव महाराष्ट्रीय भोजन शैली परिवार का व्यंजन है जिसे अल्पाहार श्रेणी में रखा जा सकता है। इस व्यंजन को प्रधानतः नाश्ते में सेवन किया जाता है लेकिन, कभी-कभी दोपहर या रात  के भोजन में भी इसे शामिल किया जा सकता है। मिसल-पाव में मुख्य व्यंजन मिसल होता है जो मूंग-मटकी को उबालकर मसालों से पका कर रसेदार सब्ज़ी जैसा बनाया जाता है। उस सब्ज़ी को पाव के संग परोसा जाता है। इसीलिए इस व्यंजन को दो पद के नाम मिलाकर मिसल-पाव रखा गया है। महाराष्ट्रीय शैली का भोजन तीखा-मसालेदार होने के साथ चटपटा होता है जिसका एक उदाहरण मिसल-पाव है।

यह तैयार करने की विधि बिल्कुल आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट भी है।

मिसल बनाने के लिए निम्न में दिए हुए पद्धति को अनुसरण करें;

व्यंजन शैली/Cuisineमहाराष्ट्रीय/ भारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी-अल्पाहार(स्नैक्स)
व्यंजन नाम   मिसल पाव
जैन व्यंजन:नहीं
सामग्री तैयारी करने का समय10 Mins 
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम30 Mins 
अंश भाग/पोरशन  10-12  लोगों के लिए 

सामग्री | Ingredients |

हरा मूंग (सुखी हुई)150 gm 
मटकी (सुखी हुई)150 gm
मिसल मसाला2- 3 tablespoon/ (या आवश्यकता अनुसार)
सजावट और संग में परोसते समय:
फरसाण / नमकीन चनाचुर आवश्यकता अनुसार
प्याज़ (बारीक कटी हुई)    2-3 
धनिया पत्ता (बारीक कटी हुई)  2-3 चम्मच
हरि मिर्ची (बारीक कटी हुई) 5-6
नींबू (कटी हुई)10-12 टुकड़े 

मूंग-मटकी तैयार करने की विधि:

Misal Pav  Recipe Step 1
  • मूंग और मटकी को एक रात भर या कम से कम 6 घंटे तक एक बर्तन में पानी में भिगो कर रखें।
  • मूंग-मटकी फूल जाने के बाद पानी से निकालें। फिर एक कपड़े में बांध कर 4-5 घंटे तक अंकुरित होने के लिए रखें।
Misal Pav Recipe step 2
  • अंकुरित मूंग-मटकी को कुकर में हल्दी, नमक और पानी डालकर कुकर की दो से तीन सिटी तक उबाल लें।
Misal pav recipe step 3
  • उबाला हुआ मूंग-मटकी को एक बर्तन में रखें।

मिसल के लिए गीला मसाला:

सामग्री  मात्रा
प्याज़    150 gm
अदरक 10-15 gm
लहसुन12 कलियाँ
टोमेटो   100 gm

विधि:

Misal Pav Recipe Step 4
  • मध्यम आँच पे फ्राइंग पैन/ कढ़ाई में तेल गरम करें। प्याज़ डालकर भूने।
  • प्याज़ तेल छोड़ने लगे तब अदरक लहसुन को मिलाकर भुने।
Misel Pav Recipe Step 5
  • टमाटर डालकर प्याज़ नरम होने तक भून लें। 
  • मिश्रण जब तेल छोड़ने लगे तब समझना चाहिए सब्ज़ी पक गई है।
  • गैस बंद करें। मिश्रण ठंडा होने पर मिक्सी पे मुलायम सा पीस ले।
  • एक कटोरी में रखें।

मिसल बनाने की शेष की विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

misal pav recipe step 6
  • एक गहराई वाली कढ़ाई लें फिर उसपे एक से दो टैब्लेस्पून तेल गरम करें।
  • तैयार किया हुआ गीला मसाले को दो मिनट या कुछ देर तक भूनें।
  • मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब मिश्रण में मिसल मसाला  डालकर अच्छी तरह मिला दें।
Misal Pav Recipe Step 7
  • अब उबला हुआ मूंग-मटकी पानी सहित मिला दें।
  • स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। स्वाद परख लें। तेज़ तीखा-नमकीन स्वाद होना है।
  • मिसाल तैयार है। गैस/ ओवन बंध करें।
  • बारीक कटी हुई धनिया पत्ता मिसल पे छिड़के।
  • गरमा-गरम मिसल पाव के संग, फरसाण, निम्बू टुकड़े, बारीक कटी हुई प्याज़-टमाटर के साथ परोसें।
Misal Pav Recipe
मिसल पाव
मिसल पाव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top