मोचार चप / Banana Blossom Croquett रेसिपी से तैयार कर सकते हैं विशुद्ध बेंगली शैली में केले के फूल की चप।
केला और केले से जुड़े हुए हर अंग-प्रत्यंग को भारतीय भोजन शैली में व्यंजन तैयार करने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। केले के फूल के सेवन से हमें खनिज एवं विटामिन भरपूर मात्रा में मिलते हैं।
यहाँ इस रेसिपी के माध्यम से केले के फूल से व्यंजन बनाने की विधि बताई गई है।
बंगला भाषा में केले के फूल को मोचा कहा जाता है। मोचार चप बेंगली भोजन शैली में अल्पाहार के लिए एक प्रसिद्ध व्यंजन है।
इस रेसिपी में मोचार चप तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली /Cuisine | बेंगली / भारतीय |
भोजन चुनाव | शाकाहारी / अल्पाहार |
व्यंजन नाम: | मोचार चप/Banana Blossom Croquette |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन: | नहीं ( आलू का उपयोग हुआ है) |
सामग्री तैयारी करने का समय | 15 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 20 Mins |
अंश / पोर्शन | 6 से 8 लोगों के लिए |
सामग्री |Ingredients
मोचा / केले के फूल | 1 फूल |
आलू ( उबला हुआ) | 200 gm / 3 आलू |
नारियल (कसा हुआ) | 4 tablespoon |
तेज पत्ता | 1 पत्ता |
साबूत सुखी लाल मिर्च | 1 मिर्च |
दरदरा कुटा हुआ धनिया | 1 teaspoon |
दरदरा कुटा हुआ जीरा | ½ teaspoon |
हल्दी पाउडर | ½ teaspoon |
दरदरा कुटी हुई लाल मिर्च | ½ teaspoon |
गर्म मसाला | ½ teaspoon |
नमक | स्वादानुसार |
ब्रेड क्रम्बस | आवश्यकता अनुसार |
सरसों तेल / अन्य तेल (तलने के लिए) | आवश्यकता अनुसार |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- केले के फूल की पंखुड़ियों को छील लें।
- फूलों को निकाल लें।
- फूलों से डंडी और सफेद परत को निकाल दें। चित्र संख्या 4 को देखें।

- डंडी निकालने की विधि के लिए चित्र संख्या 5, 6 को देखें।
- फूलों को अलग कर बारीक काट लें।
- केले के फूल के केंद्र को निकाल लें। केंद्र के परत बहुत पतली होगी। उसे न छीलें। चित्र संख्या 8 को देखें।

- केले के फूल के तीर वाली केंद्र को बारीक काट लें। काटने की पद्धति के लिए चित्रों को देखें।

- एक गहरी कटोरी में पानी डालें। पानी में हल्दी मिलाएं।
- कटे हुए फूलों को हल्दी पानी में आधा घंटे तक भिगों कर रखें।
- अब कटे हुए फूलों को प्रेशर कुकर में 3 सिटी आने तक उबालें।

- ठंडा होने पर उबले हुए फूलों को जाली में रखें। पानी निकल जाने दें।
- फूलों को अलग बर्तन में रखें। हाथ से फूलों को मसल दें।
- मध्यम आंच पे फ्राइंग पैन रखें। 2 टैब्लेस्पून तेल गरम करें।
- फ्राइंग पैन पे सुखी लाल मिर्च, तेज पत्ता डालें। करछुल से चलाकर भुने लें।

- फ्राइंग पैन पे उबला हुआ केले के फूल को डालें। कुछ देर तक करछुल से चलाकर भूनें।
- अब उबले हुए आलू को मसलकर फ्राइंग पैन में डालें।
- करछुल से मिश्रण को कुछ देर चला दें। आलू को गलकर मिल जाने दें। आँच को धीमी रखें।
- मिश्रण से जब तेल निकालने लगे तो समझना चाहिए सब्ज़ी पक गई है।
- कुटा हुआ धनिया, कुटा हुआ जीरा, कुटी हुई लाल मिर्च , हल्दी पाउडर मिलाएं।
- मिश्रण को करछुल से चलाकर मिला दें।

- सब्ज़ी मिश्रण में कसा हुआ नारियल मिलाएं।
- स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- करछुल से मिश्रण को चला दें।
- सब्ज़ी मिश्रण के ऊपर एक चम्मच कस हुआ नारियल डालें। मिला दें।
- आँच को बंध करें। मिश्रण को ठंडा होने दें।
- मिश्रण से तेजपत्ता, सुखी लाल मिर्च को निकाल दें।

- हाथ में थोड़ा तेल मल लें।
- मिश्रण को छोटे-छोटे लोई बनाकर समान भाग में बांट लें।
- मिश्रण के लोई को बेलनाकार (cylindrical शेप) कर लें। चित्र संख्या 30 को देखें।
- एक थाली में ब्रेड क्रुम्ब रखें। बेलनाकार लोई को ब्रेड क्रुम्ब लगाएं। चित्र संख्या 31, 32 को देखें।

- ब्रेड क्रुम्ब लगाई हुई कच्चे चप को एक थाली में रखें।
- मध्यम आंच पे एक गहरी फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें।
- कच्चे चप को तेल में सुवर्ण भूरा होने तक तलें।
- आँच को संतुलित रखें।
- चप तलने के बाद आँच बंध करें।
- तली हुई चप को एक प्लेट पे टिश्यू पेपर के ऊपर रखें। अतिरिक्त तेल निकल जाने दें।
- मोचार चप तैयार है।
- गर्म मोचार चप चटनी, सलाद के संग परोसें।
टिप्स:
- केले के फूल काट कर हल्दी पानी में भिगो कर रखें। कड़वा स्वाद कम होगा।
- नारियल के भूरी परत को निकाल लें। फिर उपयोग करें
- केले के फूल काटने पर उंगलियों में काला दाग हो सकता है। फूल काटने से पहले उंगली में थोड़ी सरसों तेल लगा लें।
- काला दाग को निकालने के लिए उंगलियों पे नींबू का रस लगाकर रगड़ दें। काला दाग निकल जाएंगे।
