केले के फूल से बनाइये बिना प्याज़ लहसुन मोचार घन्टो रेसिपी | Mochar Ghonto Recipe in Hindi

मोचार घन्टो चित्र 1

बिना प्याज़ लहसुन मोचार घन्टो रेसिपी से  तैयार करने की बिल्कुल सरल विधि स्टेप बाय स्टेप ३२ आकर्षक चित्र श्रृंखला के संग।

मोचार घन्टो रेसिपी से तैयार कर सकते हैं विशुद्ध बेंगली शैली में केले के फूल की सब्ज़ी।

केला और केले से जुड़े हुए हर अंग-प्रत्यंग को भारतीय भोजन शैली में व्यंजन तैयार करने के लिए उपयोग में  लाए जाते हैं।

यहाँ इस रेसिपी के माध्यम से केले के फूल से व्यंजन बनाने की विधि बताई गई है।

बंगला भाषा में केले के फूल को मोचा कहा जाता है। मोचार घन्टो बेंगली भोजन शैली में एक प्रसिद्ध व्यंजन है। 

इस रेसिपी में मोचार घन्टो तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।

व्यंजन शैली /Cuisineबेंगली / भारतीय
भोजन चुनावशाकाहारी 
व्यंजन नाममोचार घन्टो
सात्विक आहारहाँ
जैन व्यंजन:नहीं ( आलू का उपयोग हुआ है)
सामग्री तैयारी करने का समय15 Mins 
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम 20 Mins 
अंश / पोर्शन4- 6 लोगों के लिए

सामग्री | Ingredients

मोचा / केले के फूल1 फूल
आलू ( चौकन कटा हुआ)  150 gm / 2 आलू
नारियल (कसा हुआ)4 tablespoon
तेज पत्ता2 पत्तें 
साबूत सुखी लाल मिर्च2 मिर्च
दरदरा कुटा हुआ धनिया1 teaspoon
दरदरा कुटा हुआ जीरा1 teaspoon
लाल मिर्च पाउडर ½ teaspoon
कुटा हुआ गर्म मसाला½ teaspoon
शक्कर ½ teaspoon
नमकस्वादानुसार   
घी1 teaspoon
सरसों तेल / अन्य तेल3 tablespoon

विधि (प्रिपरेशन मेथड) 

Mochar Ghonto Recipe Step 1
  • केले के फूल की पंखुड़ियों को छील लें।
  • फूलों को निकाल लें।
  • फूलों से डंडी और सफेद परत को निकाल दें। चित्र संख्या 4 को देखें।
Mochar Ghonto Recipe Step 2
  • डंडी निकालने की विधि के लिए चित्र संख्या 5, 6 को देखें।
  • फूलों को अलग कर बारीक काट लें।
  • केले के फूल के केंद्र को निकाल लें। केंद्र के परत बहुत पतली होगी। उसे न छीलें। चित्र संख्या 8 को देखें।
Mochan Ghonto Recipe Step 3
  • केले के फूल के तीर वाली केंद्र को बारीक काट लें। काटने की पद्धति के लिए चित्रों को देखें।
Mochar Ghonto Recipe Step 4
  • एक गहरी कटोरी में पानी डालें। पानी में हल्दी मिलाएं।
  • कटे हुए फूलों को हल्दी पानी में आधा घंटे तक भिगों कर रखें।
  • अब कटे हुए फूलों को प्रेशर कुकर में 3 सिटी आने तक उबालें
Mochar Ghonto Recipe Step 5
  • ठंडा होने पर उबले हुए फूलों को जाली में रखें। पानी निकल जाने दें।
  • फूलों को अलग बर्तन में रखें। हाथ से मसल दें।
  • मध्यम आंच पे फ्राइंग पैन रखें। 3 टैब्लेस्पून तेल गरम करें।
  • फ्राइंग पैन पे सुखी लाल मिर्च, तेज पत्ता डालें। करछुल से चलाकर भुने लें।
Mochar Ghonto Recipe Step 6
  • फ्राइंग पैन पे कटा हुआ आलू डालें। हल्का भूरा होने तक आलू को तलें।
  • अब उबले हुए केले के फूल को डालें।
  • करछुल से मिश्रण को कुछ देर चला दें। सब्ज़ी में आलू को गलकर मिल जाने दें। आँच को धीमी रखें।
  • मिश्रण से जब तेल निकालने लगे तो समझना चाहिए सब्ज़ी पक गई है।
  • कुटा हुआ धनिया, कुटा हुआ जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर मिलाएं। स्वादानुसार नमक मिलाएं। 
  • मिश्रण को करछुल से चलाकर मिला दें।
Mochar Ghonto Recipe Step 7
  • सब्ज़ी मिश्रण में चीनी मिलाएं।
  • सब्ज़ी मिश्रण में नारियल डालें। करछुल से मिश्रण को चला दें।
  • सब्ज़ी मिश्रण 100 ml या आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी डालें।
Mochar Ghonto Recipe Step 8
  • फ्राइंग पैन को एक ढक्कन से ढक दें।
  • सब्ज़ी को भांप में 5 मिनट तक पकने दें। 
  • आँच को धीमी रखें।
  • अब फ्राइंग पैन से ढक्कन हटा दें।
  • सब्ज़ी गाढ़ी होनी है।
  • सब्ज़ी में गर्म मसाला डालें। घी डालें। करछुल से मिश्रण को चला दें।
  • मोचार घन्टो / केले के फूल की सब्ज़ी तैयार है।
  • सब्ज़ी के ऊपर कसा हुआ नारियल छिड़कें।
  • गर्म मोचार घन्टो भात, रोटी, पराठा के संग परोसें।

टिप्स:

  • केले के फूल काट कर हल्दी पानी में भिगो कर रखें। कड़वा स्वाद कम होगा।
  • नारियल के भूरी परत को निकाल लें। फिर उपयोग करें |
  • केले के फूल काटने पर उंगलियों में काला दाग हो सकता है। फूल काटने से पहले उंगली में थोड़ी सरसों तेल लगा लें।
  • काला दाग को निकालने के लिए उंगलियों पे नींबू का रस लगाकर रगड़ दें। काला दाग निकल जाएंगे।
Scroll to Top