निम्बू पुदिना शरबत रेसिपी से बनाएं शरीर को तरोताज़ा कर देने वाला शरबत। गर्मी के मौसम में पुदीना हमारे शरीर को शीतलता प्रदान करने में सहायक है। हजम क्रिया और पाचन तंत्र को ठीक रखने में पुदीना का उत्तम योगदान है। पुदिना की खुशबू से शरीर को ताज़गी मिलती है। निम्बू प्यास बुझाने में सहायक है। निम्बू के सेवन से हमें गर्मी से राहत मिलती है।
निम्बू पुदिना को मिलाकर शरबत पीने से कठिन लू की थपेड़ों से राहत मिलती है।
इस रेसिपी में निम्बू पुदिना शरबत तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताई गई है। निम्न में दिए हुए विधि का अनुसरण करें।
व्यंजन शैली / Cuisine | भारतीय |
भोजन चुनाव | ठंड पेय / शाकाहारी |
व्यंजन नाम | पुदिना निम्बू शरबत |
सात्विक आहार | हाँ |
जैन व्यंजन : | हाँ |
सामग्री तैयारी करने का समय : | 2 Mins |
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम | 5 Mins |
अंश / पोरशन | 2 लोगों के लिए |
सामग्री | Ingredients
पुदीना पत्ता(डंडी रहित) | 2 tablespoon |
साबुत जीरा | ½ teaspoon |
निम्बू | आधा निम्बू |
शक्कर | 4 teaspoon / आवश्यकता अनुसार |
पानी | 2 गिलास / 600 ml |
काला नमक | ¼ teaspoon / स्वादानुसार |
नमक | स्वादानुसार |
बर्फ के टुकड़े | 4 टुकड़े |
विधि (प्रिपरेशन मेथड)

- पुदीना पत्तों को डंडी से अलग कर लें।
- पुदिना पत्तों को पानी में धो लें।
- मिक्सी जार में 2 गिलास पानी डालें।
- मिक्सी जार में शक्कर डालें।
- मिक्सी जार में नमक डालें।
- मिक्सी जार में जीरा डालें।
- मिक्सी जार में काला नमक डालें

- मिक्सी जार में निम्बू का रस डालें।
- अब मिक्सी का ढक्कन बंध करें।
- मिक्सी को 30 सेकंड तक चलाएं।
- मिक्सी बंध करें।
- शरबत मिश्रण को छलनी से छान लें।
- शरबत के स्वाद को परख लें।
- आवश्यकता अनुसार स्वाद को संतुलित करें।
- शरबत का स्वाद खट्टा-मीठा हल्का नमकीन होगा।
- शरबत में बर्फ डालें।
- ठंडे निम्बू पुदिना शरबत को गिलास में डालकर परोसें।
टिप्स:
- शरबत तैयार करने के लिये ताज़ा पुदिना पत्तों का चयन करें।
- निम्बू उपयोग करने से पहले स्वाद परख लें। कड़वा निम्बू का उपयोग न करें।
- जीरा भून कर भी उपयोग किया जा सकता है।
- गर्मी के मौसम में निम्बू पुदिना शरबत बोतल में भरकर, स्कूल जाते बच्चों को दें।
- निम्बू पुदिना शरबत शरीर को शीतलता देने के साथ तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करता है।
- निम्बू पुदिना शरबत के सेवन से पसीने की दुर्गंध से मुक्ति मिलती है।
- निम्बू पुदिना शरबत के सेवन से शरीर को विटामिन सी, खनिज, खनिज लवण इत्यादि तुरंत प्राप्त हो जाते हैं।
- निम्बू पुदिना शरबत गर्मी में होने वाली पेट की जलन, मुँह सुखना, सर दर्द, उल्टी आना, अजीर्णता इत्यादि से राहत दिलाता है।
- डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति शरबत में शक्कर कम मिलाएं। ध्यान रखें।
- ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति शरबत में नमक कम मिलाएं या बिल्कुल न मिलाएं। ध्यान रखें। अपने डॉक्टर से सलाह लें।
