मूंगफली की चटनी रेसिपी | Peanut Chutney Recipe|

मूंगफली की चटनी रेसिपी

मूंगफली की चटनी रेसिपी सीखने के लिए आपका स्वागत है। भारत में अनगिनत और विभिन्न प्रकार के चटनियाँ बनाए जाते हैं। उन सब में मूंगफली (Peanut) की चटनी अन्यतम है। आम तौर पे यह चटनी प्रधानतः इडली, डोसा, मेंदू वड़ा इत्यादि दक्षिणी प्रान्त के व्यंजनों के साथ परोसने की प्रचलन है। पर अपने स्वाद अनुसार दूसरे व्यंजनों के साथ भी इसे परोसा जा सकता है।

मूंगफली की चटनी बनाने का कई प्रकार के विधि प्रचलित है। यहाँ पर उन्हीं विधियों में से एक विधि अति साधारण तरीके से बताया गया है जिसे अनुसरण करके आप बड़ी सरलता से यह चटनी कुछ ही पलों में बना सकतें हैं।

यह चटनी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत उपादेय भी है। इस चटनी का बनावट मुलायम, तरल और सफेद-क्रीम रंग होता है। 

तो आइए बनाते हैं मूंगफली की चटनी। निम्न में दिए हुए पद्धति अनुसरण करें;

व्यंजन विधि/Cuisineभारतीय/दक्षिण भारतीय /इंडियन
भोजन चुनावशाकाहारी
जैन व्यंजननहीं
सामग्री तैयारी करने का समय10  Mins
पकाने का समय/ कुकिंग टाइम15 Mins
अंश भाग/पोरशन4-6  लोगों के लिए

सामग्री

मूंगफली भुना हुआ (रोस्टेड)50 gm
दलिया दाल भुना हुआ ((रोस्टेड 30 gm
उडद दाल सफेद 20 gm
लहसुन   2 दानें
करी पत्ता   6 पत्तें
हरा मिर्च 1पीस
लाल मिर्च  1 पीस
निम्बू- एक पीस
नमक-स्वाद अनुसार
सनफ्लॉवर तेल  1 चम्मच/ 5-7 ml

तड़का के लिए सामग्री:

सरसों दाना  एक चुटकी
करी पत्ता   6 पत्तें
लाल मिर्च     1 पीस
हींग –  एक चुटकी
सनफ्लॉवर तेल  आधी चम्मच

विधि (प्रिपरेशन मेथड)

reccipe step 1
  • फ्राइंग पैन पे एक चम्मच तेल गरम करके उड़द दाल को दो से तीन मिनट तक सेंक लें।
  • मिक्सी चटनी जार में मूंगफली, दलिया दाल, उड़द दाल, एक हरा मिर्च, लहसुन, छः करी पत्ता को पीस कर मुलायम तरल मिश्रण बना लें।
Recipe Step 2
  • निम्बू का रस और स्वाद अनुसार नमक मिला दें।
  • मिक्सी जार से चटनी मिश्रण को निकालकर एक अलग बर्तन में रखें।
  • फ्राइंग पैन पे एक चम्मच तेल गरम करके राई, करी पत्ता, एक सूखा लाल मिर्च, हींग का तड़का लगाकर चटनी पे डालें।
  • चटनी तैयार है। इडली, डोसा, मेंदू वड़ा इत्यादि के संग परोसें।
मूंगफली की चटनी रेसिपी

टिप्स

  • यह चटनी अपने ज़रूरत के अनुसार गाड़ा या पतला बनाया जा सकता है।
  • अगर लहसुन पसंद न हो तो उपयोग न करें। 
  • चटनी को फ्रिज में रखने से तीन- चार दिन तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
  • अगर अधिक मात्रा में चटनी बनाना हो और अधिक दिन तक चटनी को उपयोग में लाना हो तो, चटनी मिश्रण में नमक और निम्बू न मिलाएं और तड़का भी न लगाएं। मिश्रण को नरम-सख्त गाड़ा बनाकर डीप फ्रीजर में रखें। जब-जब ज़रूरत हो या जितना परिमाण ज़रूरत हो, सिर्फ उतने मिश्रण में ही नमक, निम्बू रस मिलाएं और तड़का लगाएं और उपयोग करें।
  • चटनी में खटास स्वाद के लिए इमली का पानी भी उपयोग कर सकते हैं।
  • बर्तन या डिब्बे से चटनी निकालते वक़्त हमेशा चम्मच का इस्तेमाल करें।
  • यह चटनी ताज़ा रहते हुए सेवन करने से अधिक स्वादिष्ट होता है। अन्य चटनीयों के अनुपात में यह अधिक दिन तक ताज़ा नहीं रहता है।
  • इस चटनी के प्रधान सामग्री रोस्टेड पीनट्स या भुना हुआ मूंगफली(छिलका रहित) और रोस्टेड ग्राम या भुना हुआ चना(छिलका रहित) बाजार में किराने के दुकानों में उपलब्ध होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top